Ro no D15139/23

उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने जगदलपुर के लालबाग मैदान में ध्वजारोहण कर ली परेड की सलामी बस्तर में गरिमामय ढ़ंग से मनाया गया गणतंत्र दिवस

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री  अरूण साव ने 77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर जगदलपुर के लालबाग में आयोजित मुख्य समारोह में ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। इस अवसर पर उन्होंने गणतंत्र दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। गणतंत्र दिवस समारोह में जिला पुलिस बल, केंद्रीय अर्धसैनिक बल, नगर सेना, एनसीसी, स्काउट एवं गाइड्स आदि की 14 टुकड़ियों के द्वारा सलामी दी गई। उप मुख्यमंत्री  साव ने मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के जनता के नाम संदेश का वाचन किया। इस अवसर पर हर्ष और उल्लास के प्रतीक रंगीन गुब्बारे आसमान में छोड़े गए। बस्तर जिले में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों के द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई और विभिन्न विभागों द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं पर केंद्रित झांकियों का प्रदर्शन किया गया।
उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने इस अवसर पर शहीद जवानों के परिजनों को शाॅल-श्रीफल भेंटकर उन्हें सम्मानित किया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के उत्कृष्ट अधिकारी-कर्मचारियों को पुरस्कृत किया गया। साथ ही सांस्कृतिक प्रस्तुति, उत्कृष्ट परेड और झांकी के विजेताओं को पुरस्कृत किए। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ बेवरेजेस काॅर्पोरेशन अध्यक्ष  श्रीनिवास मद्दी, महापौर  संजय पांडेय, नगर निमम सभापति  खेमसिंह देवांगन, जिला केन्द्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष  दिनेश कश्यप, उपाध्यक्ष  श्रीनिवास मिश्रा, कमिश्नर श्री डोमन सिंह, पुलिस महानिरीक्षक  सुन्दरराज पी, सीसीएफ  आलोक तिवारी एवं  स्टायलो मण्डावी, सीआरपीएफ के वरिष्ठ अधिकारी, कलेक्टर  आकाश छिकारा, पुलिस अधीक्षक  शलभ सिन्हा, जिला एवं सत्र न्यायालय के न्यायाधीशगण, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन जगदलपुर अधिकारी  प्रतीक जैन सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकगण और अधिकारी-कर्मचारी, स्कूली छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

  • Related Posts

    जेनेटिक बीमारियों की उन्नत जांच और रोकथाम पर जिला स्तरीय संगोष्ठी अटल आरोग्य लैब में 134 प्रकार की एडवांस जांच की सुविधा, 70 से अधिक शासकीय चिकित्सकों ने लिया हिस्सा

      अम्बिकापुर 14 अगस्त 2026/  अटल आरोग्य लैब एवं शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय संबद्ध चिकित्सालय, अम्बिकापुर के संयुक्त तत्वावधान में 8 अगस्त 2026 को मेडिकल लेक्चर हॉल में जिला स्तरीय संगोष्ठी का…

    Read more

    छुईहापारा से मेन रोड तक 500 मीटर सीसी सड़क सह नाली निर्माण का कार्य मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना में स्वीकृत

    कोरबी में ग्रामीण सड़क अधोसंरचना को मिलेगी मजबूती, सोशल मीडिया में प्रसारित जानकारी पर विभाग ने स्पष्ट की वस्तुस्थिति कोरबा, 14 अगस्त 2026/मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना के अंतर्गत कोरबा…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!