
उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने लालबाग परेड मैदान में आयोजित मुख्य समारोह के पश्चात आमागुड़ा स्थित अमर वाटिका में शहीद स्मारक में जवानों को श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके उपरांत शहीदों के नाम पट्टिका के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किए।
इस अवसर पर महापौर संजय पांडेय, नगर निगम सभापति श्री खेमसिंह देवांगन, जिला केन्द्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष दिनेश कश्यप, उपाध्यक्ष श्रीनिवास मिश्रा और अन्य जनप्रतिनिधियों सहित कमिश्नर डोमन सिंह, पुलिस महानिरीक्षक सुन्दरराज पी, कलेक्टर आकाश छिकारा, पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा और जिला पुलिस तथा अर्द्धसैनिक बलों के अधिकारी एवं जवान एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।







