Ro no D15139/23

अमेरिका से टेंशन के बीच ईरान पर EU का एक्शन, 15 अधिकारियों और छह संगठनों पर लगाया प्रतिबंध

EU Action On Iran: आंतरिक विद्रोह और अमेरिका के साथ चरम पर टेंशन के बीच यूरोपियन यूनियन ने भी ईरान की परेशानी बढ़ा दी है. यूरोपीय संघ ने तेहरान समेत कई जगहों पर हुए प्रदर्शनों के दौरान हुई हिंसक कार्रवाई के खिलाफ एक्शन लेते हुए अर्धसैनिक रिवोल्यूशनरी गार्ड के शीर्ष कमांडरों समेत 15 अधिकारियों पर प्रतिबंधों की घोषणा की है. इसके अलावा यूरोपियन यूनियन ने छह ईरानी संगठनों के खिलाफ भी प्रतिबंध का ऐलान किया है. सत्ताईस देशों के इस समूह ने गुरुवार को प्रतिबंध की बात कही.

अमेरिका और ईरान के बीच चरम पर टेंशन

यूरोपिय यूनियन का एक्शन ऐसे समय में हो रहा है जब ईरान और अमेरिका के बीच टेंशन पूरे जोर पर हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई की धमकी दी है. साथ ही. अमेरिकी विमानवाहक पोतों का एक बेड़ा मध्य पूर्व सागर में तैनात है. अमेरिका ने युद्धपोत यूएसएस अब्राहम लिंकन और निर्देशित मिसाइलों से लैस जहाजों को मध्य पूर्व में तैनात किया है. इस बीच ईरान ने भी धमकी दी है कि वह पूर्व संभावित हमले कर सकता है या पूरे मध्य पूर्व में व्यापक रूप से कार्रवाई कर सकता है. ईरान ने अमेरिकी सैन्य अड्डे और इजराइल पर हमला करने की चेतावनी दी है.

ईरान पर लगे हैं कई अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंध

ईरान की अर्थव्यवस्था पहले से ही अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों से जूझ रही है. यूरोप के इस कदम से उस पर और दबाव बढ़ेगा. गुरुवार को ईरान की मुद्रा रियाल गिरकर रिकॉर्ड निचले स्तर 16 लाख प्रति डॉलर पर पहुंच गई. इन्ही आर्थिक संकटों के कारण वहां विरोध प्रदर्शन शुरू हुए थे जो बाद में सरकार के खिलाफ बड़े आंदोलन में बदल गए हैं. यूरोपीय संघ की विदेश एवं सुरक्षा मामलों की प्रमुख काजा कलास ने पत्रकारों से कहा कि यह संभावित है कि प्रतिबंध लगाए जाएंगे. उन्होंने कहा ”इससे उन्हें अल-कायदा, हमास, आईएस की श्रेणी में डाला जाएगा। यदि आप आतंकवादी की तरह कार्य करते हैं, तो आपको आतंकवादी ही माना जाना चाहिए.” वहीं ईरान की ओर से फिलहाल इसपर कोई टिप्पणी नहीं आई है. (भाषा इनपुट)

  • Related Posts

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर

    SIR के विरोध में देशभर में सियासत गर्म है. चुनाव आयोग के खिलाफ अलग-अलग जगहों पर प्रदर्शन हो रहे हैं. 2 अक्टूबर को मुंबई के शिवाजी पार्क में कॉकरोच जनता…

    Read more

    गुजरात CM से तीसरी बार प्रधानमंत्री तक, सरकार के मुखिया के तौर पर PM मोदी के 25 साल पूरे

    PM Modi: 7 अक्टूबर 2001 नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली थी. तब शायद ही किसी ने सोचा होगा कि यही राजनीतिक सफर अगले 25 साल…

    Read more

    NATIONAL

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर

    गुजरात CM से तीसरी बार प्रधानमंत्री तक, सरकार के मुखिया के तौर पर PM मोदी के 25 साल पूरे

    गुजरात CM से तीसरी बार प्रधानमंत्री तक, सरकार के मुखिया के तौर पर PM मोदी के 25 साल पूरे

    राहुल-प्रियंका के आकाशवाणी भवन में घुसने पर FIR, इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन के बाद एक्शन में दिल्ली पुलिस

    राहुल-प्रियंका के आकाशवाणी भवन में घुसने पर FIR, इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन के बाद एक्शन में दिल्ली पुलिस

    गीता प्रेस की पत्रिका ‘कल्याण’ के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ , प्रो. राकेश सिन्हा, प्रो. संजय द्विवेदी सहित अनेक विद्वान करेंगे संबोधित

    गीता प्रेस की पत्रिका ‘कल्याण’ के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ , प्रो. राकेश सिन्हा, प्रो. संजय द्विवेदी सहित अनेक विद्वान करेंगे संबोधित

    दिल्ली पुलिस ने मीडिया गाइडलाइन जारी की, बोले अभिजीत दीपके- ‘पहले अपना नेम टैग लगाओ’

    दिल्ली पुलिस ने मीडिया गाइडलाइन जारी की, बोले अभिजीत दीपके- ‘पहले अपना नेम टैग लगाओ’

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ के बक्शी का तालाब ग्राम हरदा में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित किया

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने आज लखनऊ के बक्शी का तालाब ग्राम हरदा में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित किया