Ro no D15139/23

88 वर्ष की उम्र में भी अटूट जज़्बा : किसान खोलबहरा कुर्रे बने नई पीढ़ी के लिए मिसाल

ग्राम कथरीमाल के खेतों में आज भी एक ऐसा किसान सक्रिय है, जिसकी उम्र भले ही अट्ठासी वर्ष हो चुकी हो, लेकिन मेहनत और हौसले में युवाओं से कहीं आगे है। यह किसान हैं खोलबहरा कुर्रे, जो अपनी लगन, अनुशासन और कृषि के प्रति अटूट समर्पण से नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा बन चुके हैं।
खोलबहरा न केवल खेती को अपनी जीवनशैली मानते हैं, बल्कि हर वर्ष की तरह इस बार भी उन्होंने अपने 18 एकड़ खेत में धान की भरपूर पैदावार लेकर यह साबित कर दिया कि उम्र यदि मन में उत्साह हो तो सिर्फ एक संख्या भर है।
इस सीजन उन्होंने कुल 196 क्विंटल धान उपार्जन केंद्र में बेचा। बचपन से खेती-किसानी से जुड़े रहने वाले खोलबहरा अच्छी तरह जानते हैं कि खेत में खड़ी फसल अनगिनत परिश्रम का नतीजा होती है। उनके अनुसार फसल तैयार करना जितना कठिन काम है, उसे बेचने की प्रक्रिया पहले उससे भी ज्यादा चुनौतीपूर्ण रहती थी। उपार्जन केंद्रों में अव्यवस्था, लम्बी कतारें, रात-रातभर जागकर धान की रखवाली, ये सब किसानों के लिए आम बात थी। कम कीमत और असुविधाओं के कारण मेहनत का उचित मूल्य मिल पाना भी मुश्किल था। लेकिन अब तस्वीर बदल चुकी है। वे बताते हैं कि इस वर्ष 12 तारीख को उन्होंने ऑनलाइन टोकन कटाया और तय समय पर सीधे केंद्र पहुँचकर आसानी से धान बेचा। अब केंद्र में बैठने, पानी पीने और लेनदेन की तत्काल सुविधा उपलब्ध है। बैंक की लाइन में घंटों खड़े रहने की जरूरत भी नहीं पड़ती क्योंकि धान बेचने के बाद राशि जल्द ही सीधे खाते में पहुँच जाती है। इस व्यवस्था ने किसानों के लिए पूरी प्रक्रिया को सरल, सम्मानजनक और परेशानी मुक्त बना दिया है।
खोलबहरा के परिवार में उनके दो बेटे हैं और कुल आठ से दस सदस्य मिलकर खेती के हर चरण बुवाई, कटाई और ढुलाईकृमें सहयोग करते हैं। यह सामूहिक मेहनत ही उनके परिवार की खुशियों की जड़ है। पिछले वर्ष धान बेचने से मिली आमदनी से उन्होंने अपना घर बनवाया था, और इस वर्ष वे नाती की शादी की तैयारी के साथ कुछ गहना खरीदने का मन भी बनाए हुए हैं। 88 वर्ष की उम्र में भी खेतों में सक्रिय इस किसान की कहानी संघर्ष, बदलाव और सफलता से भरी हुई है। खोलबहरा कुर्रे की जीवटता यह साबित करती है कि सही व्यवस्था, सरकारी सहयोग और परिवार के समर्थन से किसानों का जीवन किस तरह बदले और सँवरे और किस तरह एक किसान नई पीढ़ी को मेहनत, आशा और उन्नति का मार्ग दिखा सकता है।

  • Related Posts

    बैटरी चलित ट्राइसाइकिल ने दिनेश की राह की आसान

    *दिनेश को अब काम पर आने-जाने के लिए नहीं रहना पड़ता दूसरों पर निर्भर*   रायपुर, 29 सितंबर 2026/ शासन की दिव्यांगजन कल्याण योजनाएं जरूरतमंदों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराकर…

    Read more

    नगरपालिका एवं त्रिस्तरीय पंचायत आम/उप निर्वाचन दिसंबर 2026 के लिए निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी

    रायपुर, 29 सितंबर 2026/छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग नवा रायपुर द्वारा नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम/उप निर्वाचन दिसंबर 2026 के संबंध में निर्वाचक नामावली तैयार करने हेतु आज पुनरीक्षण कार्यक्रम…

    Read more

    NATIONAL

    POK में आर-पार की लड़ाई का ऐलान, LOC के पास जुटे 25 हजार लोगों ने कहा- हम भारत में…

    POK में आर-पार की लड़ाई का ऐलान, LOC के पास जुटे 25 हजार लोगों ने कहा- हम भारत में…

    डाक विभाग ने बदले नियम: पासबुक से लेकर पासपोर्ट तक, जानें अब आपकी कौन सी चीज किस श्रेणी में होगी डिलीवर

    डाक विभाग ने बदले नियम: पासबुक से लेकर पासपोर्ट तक, जानें अब आपकी कौन सी चीज किस श्रेणी में होगी डिलीवर

    यूक्रेन का दावा, रूस से जंग में रोबोट सैनिकों ने 3000 रूसी सैनिक मार गिराए; भारत भी बना रहा ऐसी तकनीक

    यूक्रेन का दावा, रूस से जंग में रोबोट सैनिकों ने 3000 रूसी सैनिक मार गिराए; भारत भी बना रहा ऐसी तकनीक

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक  प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    चुनाव विभाग कार्यालय विवाद पर जयराम का हमला बोले, आरोपियों पर हो सख्त कार्रवाई, संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखने की मांग नेरचौक मेडिकल कॉलेज में रेडियोलॉजिस्ट की कमी का मुद्दा उठाया, खिलाड़ियों को घोषित पुरस्कार राशि देने को कहा

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला  हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो  कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग