Ro no D15139/23

शासन की संवेदनशील पहल से बदली माखन निर्मलकर की दुनिया, श्रवण-यंत्र से लौटी संवाद की क्षमता

रायपुर, 03 फरवरी 2026 (IMNB NEWS AGENCY)
राज्य शासन की संवेदनशील और जनकल्याणकारी नीतियों का सकारात्मक प्रभाव जमीनी स्तर पर स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। समाज कल्याण विभाग की एक महत्वपूर्ण पहल से कबीरधाम जिले के कवर्धा नगर, वार्ड क्रमांक–2 निवासी श्री माखन निर्मलकर के जीवन में नई रोशनी आई है। लंबे समय से श्रवण बाधा से जूझ रहे श्री निर्मलकर को 31 दिसंबर 2025 को समाज कल्याण विभाग द्वारा श्रवण-यंत्र प्रदान किया गया, जिससे उनका जीवन पूरी तरह बदल गया है।

श्रवण-यंत्र प्राप्त होने के बाद श्री निर्मलकर की सुनने की क्षमता में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। अब वे स्पष्ट रूप से बातचीत सुन पा रहे हैं और परिवारजनों, पड़ोसियों तथा समाज के अन्य लोगों से सहज संवाद स्थापित कर रहे हैं। संवाद की इस नई सुविधा ने उनके आत्मविश्वास को पुनः मजबूत किया है और उन्हें सामान्य जीवन की ओर लौटने का अवसर प्रदान किया है।

श्री माखन निर्मलकर ने बताया कि लंबे समय तक कम सुनाई देने के कारण उन्हें दैनिक कार्यों के साथ-साथ सामाजिक गतिविधियों में भी अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। लोगों से बात करने में संकोच और स्वयं को अलग-थलग महसूस करने की भावना उनके मन में घर कर गई थी। लेकिन श्रवण-यंत्र मिलने के बाद न केवल उनकी सुनने की समस्या दूर हुई है, बल्कि वे मानसिक रूप से भी सशक्त महसूस कर रहे हैं।

श्री निर्मलकर के शासन एवं समाज कल्याण विभाग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस सहायता ने उन्हें सम्मान और आत्मनिर्भरता का नया संबल दिया है। समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांगजनों को श्रवण-यंत्र जैसे सहायक उपकरण उपलब्ध कराना राज्य शासन की मानवीय सोच और समावेशी विकास की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इस पहल से दिव्यांगजन समाज की मुख्यधारा से जुड़कर आत्मविश्वास के साथ जीवन जी पा रहे हैं।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री की मौजूदगी में पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय और सीएमडीसी के मध्य हुआ महत्वपूर्ण समझौता

    कटिंग-पॉलिशिंग के आधुनिक प्रशिक्षण के लिए पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय बनेगा नॉलेज पार्टनर, ‘बस्तर ब्रांड’ को मिलेगा बढ़ावा   *कोरंडम से बस्तर को मिलेगी नई पहचान, खनन से मूल्य संवर्धन…

    Read more

    आयस्टर मशरूम उत्पादन से आत्मनिर्भर बन रही टिकेश्वरी साहू, बिहान योजना ने बनाया आर्थिक रूप से सशक्त

    रायपुर , 31 अगस्त 2026/ राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान से जुड़कर ग्रामीण महिलाएं स्वरोजगार के नए अवसरों से जुड़ रही हैं और अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत…

    Read more

    NATIONAL

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात