Ro no D15139/23

एशिया का सबसे बड़ा अस्पताल होगा रिम्स-2, प्रभात खबर के कॉन्क्लेव में इरफान अंसारी का ऐलान

Ranchi: शनिवार को प्रभात खबर के मंच से राज्य के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर और स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने तीन बड़ी घोषणाएं की. उन्होंने कहा कि आगामी बजट में कैंसर कंट्रोल के लिए अलग बजट बनाया जायेगा, जिसका उपयोग सिर्फ कैंसर की रोकथाम के लिए किया जायेगा. दूसरा रिम्स-2 को एशिया का सबसे बड़ा अस्पताल बनाया जायेगा. इसके अलावा हर सदर अस्पताल में पेट सीटी स्कैन और पैप स्मीयर मशीन लगायी जायेगी. यह काम एक साल के अंदर किया जायेगा. दोनों मंत्री शनिवार को प्रभात खबर के ‘हेल्थ कॉन्क्लेव : कैंसर अवेयरनेस स्पेशल’ कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे.

बताते चलें कि पीइटी (पॉजिट्रॉन एमिशन टोमोग्राफी) स्कैन से कैंसर की पहचान की जाती है. इसमें ट्यूमर के स्टेज, कैंसर के फैलाव, उपचार का असर और शुरुआती बीमारियों की पहचान में मदद मिलेगी. पैप स्मीयर, जिसे पैप टेस्ट भी कहा जाता है, का इस्तेमाल गर्भाशय के निचले हिस्से (सर्विक्स) की जांच के लिए की जाती है. इससे कैंसर या कैंसर से पहले की अवस्था की जानकारी मिलती है.

कैंसर के इलाज के लिए बजट होगा अलग

कार्यक्रम में वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट में कैंसर की रोकथाम के लिए अलग से राशि आवंटित होगी. इसका नाम कैंसर कंट्रोल बजट होगा. बजट की यह राशि उपकरणों की खरीदारी, दवाइयों और अस्पतालों में कैंसर जांच व उपचार की सुविधा बढ़ाने के लिए खर्च की जायेगी. उन्होंने राज्य के मौजूदा स्वास्थ्य बजट को 5500 करोड़ से आगे बढ़ाने की बात कही. श्री किशोर ने कहा कि मैं इस मंच से यह भरोसा देता हूं कि राज्य का स्वास्थ्य बजट इस बार बढ़ने जा रहा है. इस बार कैंसर के लिए राज्य बजट में अलग से बजटीय राशि का प्रावधान होगा. श्री किशोर ने कहा कि आरएमसीएच को रिम्स में बदल दिया गया. इसका परिणाम यह हुआ कि आरएमसीएच की जितनी कमियां थीं, वह आज भी रिम्स में दिख रही हैं.

उन्होंने कहा कि आरएमसीएच को अलग कर रिम्स का निर्माण होना चाहिए था. झारखंड में वर्ष 2014 से 2019 के दौरान धड़ल्ले से करोड़ों की लागत से स्वास्थ्य भवनों का निर्माण तो हुआ, लेकिन उसमें स्वास्थ्य कर्मचारी की व्यवस्था पर कोई बात नहीं हुई. इस दौरान स्वास्थ्य भवनों के निर्माण पर 4,500 करोड़ रुपये खर्च कर दिये गये. इन्हीं वजहों से आज रिम्स-2 जैसे उन्नत संस्थान बनाने की जरूरत महसूस हो रही है. उन्होंने भरोसा दिलाते हुए कहा कि राज्य में रिम्स-2 का निर्माण जल्द पूरा होगा. कॉन्क्लेव में प्रभात खबर के प्रधान संपादक अंकित शुक्ला, कार्यकारी निदेशक आरके दत्ता और वाइस प्रेसिडेंट विजय बहादुर मौजूद थे.

कीमोथेरेपी की दवा मिलेगी मुफ्त में : डॉ इरफान

मौके पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने कहा कि रिम्स-2 का विरोध समझ से परे है. सरकार राज्य के लोगों को बेहतर सेवा देना चाहती है. मैं आज घोषणा करता हूं कि एशिया के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स – 2 को बनाकर रहूंगा. क्योंकि यह राज्य की एक जरूरत है. सरकार कैंसर में 25 लाख तक रुपये के इलाज का पैकेज दे रही है. हम मेडिको सिटी के निर्माण और उसमें अत्याधुनिक कैंसर हॉस्पिटल के निर्माण की ओर आगे बढ़ रहे हैं. यहां कैंसर की अन्य दवाइयां भी अस्पतालों में उपलब्ध होंगी. मैंने कैंसर से बचाव के लिए ही तंबाकू उत्पादन को राज्य में प्रतिबंध लगाया. कैंसर की दवाइयों को सस्ता करने के लिए केंद्र से आग्रह किया गया है. स्वास्थ्य मंत्री ने कैंसर से पीड़ित मरीजों को अपनी ओर से मुफ्त में कीमोथेरेपी की दवा दिलाने का भरोसा दिया.

  • Related Posts

    VideoNEWS ,भागलपुर गंगा का जलस्तर बढ़ा डूबकर 5 की मौत गांव में छाया मातम कुछ दिन पूर्व ही मुख्यमंत्री,सांसद आपदा मंत्री ने किया था गंगा कटाव क्षेत्र दौरा

                               अतीश दीपंकर बिहार ब्यूरो चीफ गहराई का पता नहीं चलने से हुआ हादसा !!! एंकर-भागलपुर में गंगा…

    Read more

    हमें ए आई का सकारात्मक प्रयोग करना चाहिए: राणा यशवंत

    0 आसान नहीं है सच के साथ खड़े रहना: प्रो.संजय द्विवेदी -आबू रोड में तीन दिवसीय राष्ट्रीय मीडिया महासम्मेलन का भव्य शुभारंभ 0 देश भर से लगभग 2000 से अधिक…

    Read more

    NATIONAL

    VideoNEWS ,भागलपुर गंगा का जलस्तर बढ़ा डूबकर 5 की मौत गांव में छाया मातम कुछ दिन पूर्व ही मुख्यमंत्री,सांसद आपदा मंत्री ने किया था गंगा कटाव क्षेत्र दौरा

    VideoNEWS ,भागलपुर गंगा का जलस्तर बढ़ा डूबकर 5 की मौत गांव में छाया मातम कुछ दिन पूर्व ही मुख्यमंत्री,सांसद आपदा मंत्री ने किया था गंगा कटाव क्षेत्र दौरा

    हमें ए आई का सकारात्मक प्रयोग करना चाहिए: राणा यशवंत

    हमें ए आई का सकारात्मक प्रयोग करना चाहिए: राणा यशवंत

    Bank Strike September 2026: 11 सितंबर से बैंक बंद, आज ही निपटा लें चेक, कैश और पासबुक का काम

    Bank Strike September 2026: 11 सितंबर से बैंक बंद, आज ही निपटा लें चेक, कैश और पासबुक का काम

    चुनाव आयोग ने किया ममता बनर्जी और रितब्रत को तलब, किसकी होगी टीएमसी, 12 सितंबर तक होगा फैसला

    चुनाव आयोग ने किया ममता बनर्जी और रितब्रत को तलब, किसकी होगी टीएमसी, 12 सितंबर तक होगा फैसला

    मायावती के दलित वोट बैंक पर अखिलेश यादव की नजर, लाल-नीले रंग से PDA तक सपा की नई सियासी रणनीति

    मायावती के दलित वोट बैंक पर अखिलेश यादव की नजर, लाल-नीले रंग से PDA तक सपा की नई सियासी रणनीति

    Huawei, Alibaba और Emirates समेत दुनिया भर के दिग्गज कारोबारी होंगे शामिल

    Huawei, Alibaba और Emirates समेत दुनिया भर के दिग्गज कारोबारी होंगे शामिल