Ro no D15139/23

सीएससी अटल डिजिटल सुविधा केंद्र के माध्यम से पशु बीमा योजना पर जिला स्तरीय जागरूकता कार्यक्रम

धमतरी में पशुपालकों को मिला सुरक्षा कवच, सीएससी के माध्यम से पशु बीमा पर प्रशिक्षण

धमतरी, 9 फरवरी 2026/सीएससी अटल डिजिटल सुविधा केंद्र के माध्यम से पशु बीमा योजना पर जिला स्तरीय जनजागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

जिले में पशुपालकों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से सीएससी अटल डिजिटल सुविधा केंद्र के माध्यम से आज सोमवार को पशु बीमा योजना के प्रचार-प्रसार एवं जनजागरूकता हेतु जिला स्तरीय विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला प्रबंधक श्री विनय गिरी तथा सीएससी राज्य कार्यालय से श्री प्रदीप कुमार, मैनेजर – बीमा सेवा की सक्रिय सहभागिता रही।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) के माध्यम से पशुपालकों एवं ग्रामीण हितग्राहियों को पशु बीमा योजना की संपूर्ण, व्यावहारिक एवं सरल जानकारी प्रदान करना था। इस दौरान योजना के उद्देश्य, पात्रता, आवश्यक दस्तावेज, बीमा प्रीमियम, कवरेज, दावा प्रक्रिया एवं लाभों की विस्तृत जानकारी सरल भाषा में दी गई।

अधिकारियों ने बताया कि पशु बीमा योजना पशुपालकों के लिए एक प्रभावी सुरक्षा कवच है, जिसके माध्यम से पशु की आकस्मिक मृत्यु, दुर्घटना अथवा बीमारी की स्थिति में होने वाले आर्थिक नुकसान से संरक्षण प्राप्त होता है, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलती है।

एक दिवसीय पशु बीमा प्रशिक्षण एवं जागरूकता शिविर
दिनांक 09 फरवरी 2026 को ग्राम पंचायत कोरमा तराई एवं डोमा, विकासखंड कुरूद, जिला धमतरी में एक दिवसीय पशु बीमा प्रशिक्षण एवं जागरूकता शिविर का सफल आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में पशुपालक किसान उपस्थित रहे।

इस अवसर पर एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड से पधारे श्री तेजेश्वर साहू द्वारा पशु बीमा योजना, पशु स्वास्थ्य प्रमाण पत्र, पशु मूल्यांकन प्रमाण पत्र तथा बीमा दावा प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि पशु की आकस्मिक मृत्यु होने पर बीमा कंपनी द्वारा निर्धारित मूल्यांकन के अनुसार पशु मालिक को बीमा राशि का भुगतान किया जाता है, जिससे आर्थिक क्षति की भरपाई संभव होती है।

सीएससी के माध्यम से सरल आवेदन प्रक्रिया
ग्रामीणों को अवगत कराया गया कि पशु बीमा हेतु आवेदन प्रक्रिया सीएससी के माध्यम से पूर्णतः सरल, पारदर्शी एवं समयबद्ध है। इच्छुक पशुपालकों को अपने नजदीकी सीएससी केंद्र पर निम्न दस्तावेजों के साथ आवेदन करना होगा—
• पशु मालिक का आधार कार्ड
• बैंक पासबुक
• मोबाइल नंबर एवं ई-मेल आईडी
• नामिनी का आधार कार्ड
• पशु का फोटो एवं अन्य आवश्यक दस्तावेज

कार्यक्रम में दोनों ग्राम पंचायतों के सरपंच, सचिव, ग्रामवासी एवं पशुपालक उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने कार्यक्रम में गहरी रुचि दिखाई तथा बड़ी संख्या में किसानों ने पशु बीमा योजना से जुड़ने की सहमति व्यक्त की। अंत में उपस्थित जनसमुदाय द्वारा सीएससी अटल डिजिटल सुविधा केंद्र की इस जनहितकारी पहल की सराहना की गई।

  • Related Posts

    धान की जगह रागी की खेती से दिनेश को मिलेगा 10 हजार रुपये का प्रोत्साहन

      *कृषि विभाग से मिले बीज और तकनीकी मार्गदर्शन से एक एकड़ में तैयार हुई रागी की फसल* रायपुर, 18 अक्टूबर 2026/ सरगुजा जिले के उदयपुर विकासखंड के ग्राम परसा…

    Read more

    बिहान’ की छांव और पक्के इरादों ने बदली तस्वीर मछली पालन से हर महीने 10 हज़ार रुपये की कमाई कर ‘लखपति दीदी’ बनीं सारंगढ़ की भुनेश्वरी

    *​ ​रायपुर,18 अक्टूबर 2026/ सीमित आर्थिक संसाधन और तंगहाली के बीच परिवार चलाना किसी चुनौती से कम नहीं होता। लेकिन जब बुलंद हौसलों को शासन की योजनाओं का संबल मिल…

    Read more

    NATIONAL

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम