Ro no D15139/23

अनुज्ञप्ति खत्म, फिर भी धुआँ जारी: कंडरका में तीन ईंट भट्टे खुलेआम नियमों की धज्जियाँ उड़ा रहे

गोपाल शर्मा बेमेतरा ब्यूरो चीफ

रायपुर -बेमेतरा जिले के बेरला विकासखंड अंतर्गत ग्राम कंडरका में पर्यावरण कानूनों की खुलेआम अनदेखी का गंभीर मामला सामने आया है। यहां स्थित तीन मिट्टी ईंट चिमनी भट्टों का संचालन अनुज्ञप्ति समाप्त होने के बावजूद अवैध रूप से किया जा रहा है, जिससे क्षेत्र में गंभीर वायु प्रदूषण फैल रहा है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम कंडरका में संचालित
हरेश कुमार बड़वानी का चिमनी ईंट भट्टा 09 अक्टूबर 2025,
मुकेश बड़वानी का भट्टा 25 दिसंबर 2025
तथा सुरेश कुमार बड़वानी का भट्टा 24 दिसंबर 2025 को अपनी वैधता खो चुका है।
इसके बावजूद तीनों भट्टों में निरंतर ईंट निर्माण कार्य जारी है।


भट्टों की चिमनियों से लगातार निकल रहा घना काला धुआं आसपास के गांवों में वायु प्रदूषण फैला रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि इससे बच्चों, बुजुर्गों और किसानों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा है, वहीं फसलों को भी नुकसान हो रहा है।


विशेषज्ञों के अनुसार यह स्थिति पर्यावरण संरक्षण अधिनियम 1986, वायु (प्रदूषण निवारण एवं नियंत्रण) अधिनियम तथा संबंधित पर्यावरणीय नियमों का स्पष्ट उल्लंघन है। बिना वैध अनुमति के भट्टों का संचालन न केवल गैरकानूनी है, बल्कि मानव जीवन और पर्यावरण के लिए भी गंभीर खतरा है।
सबसे चिंताजनक पहलू यह है कि इस अवैध संचालन की जानकारी संबंधित विभागों को पूर्व में भी दी जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस या प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। प्रशासनिक निष्क्रियता के चलते भट्टा संचालक बेखौफ होकर नियमों की अनदेखी करते हुए ईंट निर्माण कर रहे हैं।
पर्यावरण कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है तथा दोषी भट्टा संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की अपेक्षा जताई है।

  • Related Posts

    नक्सलवाद के विरुद्ध निर्णायक सफलता के बाद बस्तर में विकास की नई गति : मुख्यमंत्री साय

    *नई औद्योगिक नीति से निवेश, रोजगार और औद्योगिक विकास को मिला नया विस्तार*   *नवा रायपुर बन रहा शिक्षा और नई तकनीक का उभरता केंद्र*   *मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय…

    Read more

    गौवंश संरक्षण एवं संवर्धन के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    मुख्यमंत्री ने गौशालाओं को डीबीटी से वितरित की 109.79 करोड़ रुपये की अनुदान राशि   भोपाल : IMNB NEWS AGENCY     मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान…

    Read more

    NATIONAL

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल