Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना 48 जोड़े वैदिक रीति रिवाज के साथ परिणय सूत्र में बंधे

मुख्यमंत्री ने राजधानी से वर्चुअल के माध्यम से नवदंपतियों को दिया आशीर्वाद

जशपुरनगर 10 फरवरी 2026/ मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत जिला प्रशासन एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त तत्वावधान में जशपुर जिले के वरिष्ठ कम्युनिटी हॉल, जशपुर में सामूहिक कन्या विवाह समारोह का आयोजन किया गया। जिला स्तरीय इस कार्यक्रम में जिले के 48 जोड़े वैदिक रीति-रिवाजों एवं धार्मिक अनुष्ठानों के साथ परिणय सूत्र में बंधकर दाम्पत्य जीवन की शुरुआत की।
विवाह उपरांत सभी नवदंपत्तियों को विवाह प्रमाण पत्र प्रदान किया गया तथा शासन की मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत कन्या के नाम से 35-35 हजार रुपये का चेक एवं उपहार सामग्री प्रदान की गई। कार्यक्रम में नवविवाहित जोड़ों के परिजनों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय राजधानी से वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम से जुड़कर नवदंपतियों को आशीर्वाद एवं शुभकामनाएँ प्रदान कीं। उन्होंने नवदंपतियों के सुखद, समृद्ध एवं सफल वैवाहिक जीवन की कामना की।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पत्थलगांव विधायक  गोमती साय ने अपने उद्बोधन में कहा कि “कन्यादान महादान होता है। विवाह मानव जीवन के सोलह संस्कारों में से एक महत्वपूर्ण संस्कार है। आज यहाँ एक-दो नहीं, बल्कि 48 जोड़े वैवाहिक जीवन में प्रवेश कर रहे हैं, जो समाज में सामूहिक सौहार्द और समरसता का संदेश देता है।” उन्होंने कहा कि बेटियाँ अपने संस्कारों से दोनों कुलों को संवारती हैं और परिवार में सुख-समृद्धि लाती हैं।
महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यक्रम अधिकारी श्री अजय शर्मा ने जानकारी दी कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत जिले में कुल 48 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ, जिनमें एक दिव्यांग जोड़ा भी शामिल है। योजना के अंतर्गत प्रत्येक जोड़े को शासन की ओर से 35 हजार रुपये की सहायता राशि, उपहार सामग्री एवं विवाह प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों द्वारा प्रतीकात्मक रूप से दो जोड़ों को चेक एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर आशीर्वाद दिया गया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्न निर्माण कर्मकार मंडल अध्यक्ष  रामप्रताप सिंह, माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष  शंभुनाथ चक्रवती, नगर पंचायत अध्यक्ष  अरविंद भगत, जनपद पंचायत अध्यक्ष  गंगाराम भगत,एसडीएम  प्रियारानी गुप्ता, जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    कलेक्टर  रोहित व्यास ने ग्राम पंचायतों में संचालित विकास योजनाओं की समीक्षा की पारदर्शिता के साथ समय पर खाद्य वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश  बच्चों के डिजिटल शैक्षणिक रिकॉर्ड हेतु अपार आईडी अनिवार्य रूप से बनाने को कहा

      जशपुरनगर 30 मार्च 2026/ कलेक्टर  रोहित व्यास ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में ग्राम पंचायतों में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं एवं कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में पंचायत एवं ग्रामीण…

    Read more

    माता पिता एवं वरिष्ठ नागरिकों का भरण-पोषण हेतु समिति गठित

     जशपुरनगर  30 मार्च 2026/ छत्तीसगढ़ माता पिता एवं वरिष्ठ नागरिकों का भरण-पोषण तथा कल्याण अधिनियम 2007 के अंतर्गत् छत्तीसगढ़ शासन, समाज कल्याण विभाग मंत्रालय रायपुर की अधिसूचना में नीहित प्रावधान अनुसार…

    Read more

    NATIONAL

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले