Ro no D15139/23

विज्ञान स्वच्छता एवं पोषण की महत्वता को जाना स्कूली बच्चों ने

*संपूर्णता अभियान 2.0 अंतर्गत बालिकाओं के लिए जागरूकता सत्र का हुआ आयोजन।*

*शिक्षकों एवं बालिकाओं के संवाद से व्यवहार में आ रहा परिवर्तन।*

कवर्धा- 12/02/2026 (IMNB NEWS AGENCY) भारत सरकार नीति आयोग द्वारा संचालित आंकाक्षी विकासखंड बोड़ला में कलेक्टर कबीरधाम श्री गोपाल वर्मा के निर्देशानुसार सम्पूर्णता अभियान 2.0 के अंतर्गत आउट रिच एक्टिविटी के तहत तिथिवार निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अंतर्राष्ट्रीय महिला एवं बालिका विज्ञान दिवस का आयोजन गत दिवस किया गया। यह आयोजन विकासखंड बोड़ला के विभिन्न स्कूलों में कक्षा 6 वी से 11 वी तक की बालिकाओं के लिए किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश् विज्ञान में महिलाओं और बालिकाओं की भागीदारी बढ़ाना,छात्राओं में वैज्ञानिक दृष्टिकोण और आत्मविश्वास का विकास करना,पोषण, स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति जागरूकता लाना शामिल है। उल्लेखनीय है कि दिनांक 29 जनवरी 2026 को संपूर्णता अभियान का शुभारंभ आंकाक्षी विकासखंड बोडला में हुआ है। यह अभियान 28 जनवरी से 14 अप्रैल 2026 तक संचालित किया जाएगा जिसमें विकासखंड बोड़ला अंतर्गत शिक्षा स्वास्थ्य पोषण पेयजल कृषि पशुधन का सघन टीकाकरण जैसे अनेक कार्यक्रमों का आयोजन कर स्थानीय समुदाय को लाभान्वित किया जाएगा।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कबीरधाम श्री विनय कुमार पोयाम ने बताया की इस आयोजन से बहुत लाभ हुआ है।विशेष कर बालिकाओं में विज्ञान के प्रति रुचि और आत्मविश्वास बढ़ा है।पोषण और स्वास्थ्य संबंधी जानकारी से लाभान्वित बालिकाओं की संख्या में बढ़ोतरी हुई है जो सम्पूर्णता अभियान 2.0 के उद्देश्यो की पूर्ति में सहायक सिद्ध हो रहा है। हमारा लक्ष्य है की शिक्षा, स्वास्थ्य और स्वच्छता के क्षेत्रों में और बेहतर सुधार हो।और इसी क्रम में बोड़ला ब्लॉक अंतर्गत विभिन्न स्कूलो में अनेको गतिविधियाँ आयोजित कर लक्षित समूह का ज्ञानवर्धन किया जा रहा है।कार्यक्रम का आयोजन हाई स्कूल मिनमिनिया मैदान, शासकीय हाई स्कूल बैरख और हायर सेकेंडरी स्कूल बोक्करखार सहित बोड़ला ब्लॉक के अन्य स्कूलों में किया गया।

  • Related Posts

    राज्य डेयरी उद्यमिता योजना से मनोज कुमार पटेल ने संवारा पशुपालन का व्यवसाय

      दूध उत्पादन से प्रतिदिन ₹1,200 की आय, मेहनत और विभागीय सहयोग से मजबूत हुई आजीविका अम्बिकापुर 07 अक्टूबर 2026/   पशुपालन को स्वरोजगार का माध्यम बनाकर ग्रामीण परिवार अपनी…

    Read more

    सेवा सेतु शिविर में बना जयेश्वर का केसीसी कार्ड, खाद-बीज लेने में होगी आसानी

    दरिमा तहसील में किया था आवेदन, केसीसी कार्ड बनने से कृषि कार्यों के लिए मिलेगी सुविधा सेवा सेतु शिविरों के माध्यम से लोगों की समस्याओं का हो रहा समाधान’ अम्बिकापुर…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित – स्मृति इरानी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित –  स्मृति इरानी

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर

    गुजरात CM से तीसरी बार प्रधानमंत्री तक, सरकार के मुखिया के तौर पर PM मोदी के 25 साल पूरे

    गुजरात CM से तीसरी बार प्रधानमंत्री तक, सरकार के मुखिया के तौर पर PM मोदी के 25 साल पूरे

    राहुल-प्रियंका के आकाशवाणी भवन में घुसने पर FIR, इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन के बाद एक्शन में दिल्ली पुलिस

    राहुल-प्रियंका के आकाशवाणी भवन में घुसने पर FIR, इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन के बाद एक्शन में दिल्ली पुलिस

    गीता प्रेस की पत्रिका ‘कल्याण’ के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ , प्रो. राकेश सिन्हा, प्रो. संजय द्विवेदी सहित अनेक विद्वान करेंगे संबोधित

    गीता प्रेस की पत्रिका ‘कल्याण’ के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ , प्रो. राकेश सिन्हा, प्रो. संजय द्विवेदी सहित अनेक विद्वान करेंगे संबोधित

    दिल्ली पुलिस ने मीडिया गाइडलाइन जारी की, बोले अभिजीत दीपके- ‘पहले अपना नेम टैग लगाओ’

    दिल्ली पुलिस ने मीडिया गाइडलाइन जारी की, बोले अभिजीत दीपके- ‘पहले अपना नेम टैग लगाओ’