Ro no D15139/23

ई-ऑफिस सहित e-HRMS व SPARROW पर कर्मचारियों को दिया गया एक दिवसीय प्रशिक्षण

धमतरी , 12 फरवरी 2026 जिले में प्रशासनिक कार्यों को अधिक पारदर्शी, त्वरित एवं जवाबदेह बनाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा निरंतर नवाचार किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार आज जिला पंचायत सभाकक्ष में ई-ऑफिस प्रणाली, e-HRMS एवं SPARROW से संबंधित एक दिवसीय विस्तृत प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने बड़ी संख्या में सहभागिता की।
प्रशिक्षण सत्र का संचालन साक्षी एवं दीप्ती, प्रोजेक्ट इंजीनियर (ई-ऑफिस) द्वारा अधिकारियों को पत्राचार, नोटशीट, फाइल मूवमेंट, अनुमोदन प्रक्रिया, डायरी-डिस्पैच, दस्तावेज अपलोड, स्कैनिंग, डिजिटल हस्ताक्षर एवं फाइल ट्रैकिंग सिस्टम की व्यावहारिक जानकारी दी गई।
साथ ही e-HRMS प्रणाली के अंतर्गत सेवा पुस्तिका, अवकाश, पदस्थापना एवं वेतन संबंधी विवरणों के ऑनलाइन प्रबंधन की जानकारी दी गई। वहीं SPARROW प्रणाली के माध्यम से अधिकारियों की वार्षिक गोपनीय प्रतिवेदन (APAR) की ऑनलाइन प्रविष्टि एवं अनुमोदन प्रक्रिया पर मार्गदर्शन दिया गया, जिससे प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और समयबद्ध हो सके।
गौरतलब है कि ई-ऑफिस के प्रभावी क्रियान्वयन में धमतरी जिला राज्य स्तर पर 7वें स्थान पर है, जो जिले के लिए गर्व की बात है। इस रैंकिंग को और बेहतर बनाने के लिए सभी विभागों से सक्रिय सहयोग की अपेक्षा की गई। प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों के प्रश्नों का समाधान किया गया तथा डिजिटल प्लेटफॉर्म के नियमित उपयोग का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री पवन प्रेमी, डीआईए, एनआईसी अमित कुमार सिसोदिया सहित अन्य अधिकारी एवं विभिन्न विभागों के कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    कांग्रेसी झूठे नैरेटिव सेट कर अराजकता फैलाने की कोशिश कर रही है: अनुराग सिंहदेव

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने त्वरित निर्णय करते हुए 66 कब्जाधारियों को आवास मुहैया कराया, नवा रायपुर के सेक्टर 30 में 1200 परिवार पहले से निवासरत है जहां सभी आवश्यक सुविधाएं…

    Read more

    जिले में 05 जुलाई को 268.4 मिमी औसत वर्षा

    जशपुरनगर 05 जुलाई 2026/ जशपुर जिले में 01 जून से 05 जुलाई 2026 तक 1531.7 मिमी औसत वर्षा हो चुकी है। जिले में बीते 10 वर्षों की तुलना में 05…

    Read more

    NATIONAL

    पलामू में उपायुक्त की पहल पर जर्जर स्कूल बना आधुनिक मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र, DSWO ने किया उद्घाटन

    पलामू में उपायुक्त की पहल पर जर्जर स्कूल बना आधुनिक मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र, DSWO ने किया उद्घाटन

    भारतीय सेमीकंडक्टर चिप लॉन्च : पीएम ने जमशेदपुर की तनीषा को सराहा, बोले- झारखंड की बेटियों ने सबसे अधिक प्रभावित किया

    भारतीय सेमीकंडक्टर चिप लॉन्च : पीएम ने जमशेदपुर की तनीषा को सराहा, बोले- झारखंड की बेटियों ने सबसे अधिक प्रभावित किया

    सांसद संजय जायसवाल का बड़ा बयान, ‘पाकिस्तान तय करे आतंकवाद चाहिए या पानी’

    सांसद संजय जायसवाल का बड़ा बयान, ‘पाकिस्तान तय करे आतंकवाद चाहिए या पानी’

    पद्म विभूषण तीजन बाई को भावभीनी श्रद्धांजलि: छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति की अमर आवाज़ हुई शांत

    पद्म विभूषण तीजन बाई को भावभीनी श्रद्धांजलि: छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति की अमर आवाज़ हुई शांत

    प्रधानमंत्री ने पंडवानी गायिका तीजन बाई जी के निधन पर शोक व्यक्त किया

    प्रधानमंत्री ने पंडवानी गायिका तीजन बाई जी के निधन पर शोक व्यक्त किया

    ममता बनर्जी की जनहित योजनाओं को बंद नहीं करेगी शुभेंदु अधिकारी सरकार, लाभार्थियों की होगी सघन जांच

    ममता बनर्जी की जनहित योजनाओं को बंद नहीं करेगी शुभेंदु अधिकारी सरकार, लाभार्थियों की होगी सघन जांच