Ro no D15139/23

प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति ऋण योजना के लिए ग्राम चटौद में 20 फरवरी को शिविर

धमतरी, 17 फरवरी 2026/जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति मर्या., धमतरी द्वारा प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति ऋण (पीएम अजय) योजना अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित करने के लिए कुरूद विकासखण्ड के ग्राम पंचायत चटौद में विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 20 फरवरी 2026 को दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक आयोजित होगा।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति से प्राप्त जानकारी के अनुसार योजना के तहत अधिकतम 1 लाख रुपये तक ऋण स्वीकृत किया जाएगा, जिसमें 50 प्रतिशत अनुदान (अधिकतम 50 हजार रुपये) का प्रावधान है। योजना का लाभ 18 से 50 वर्ष आयु वर्ग के अनुसूचित जाति वर्ग के पात्र आवेदकों को दिया जाएगा।
शिविर में इच्छुक आवेदकों को आवेदन पत्र के साथ जाति प्रमाण पत्र, मूल निवासी प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, बैंक पासबुक की प्रति, दो पासपोर्ट साइज फोटो एवं अन्य आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे। अधिकारियों ने ग्राम पंचायत स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार कर अधिक से अधिक पात्र हितग्राहियों को शिविर में उपस्थित होने की अपील की है।
जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति के अधिकारियों ने बताया कि शिविर के माध्यम से पात्र युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का लक्ष्य रखा गया है।

  • Related Posts

    कवर्धा जिला मुख्यालय स्थित स्नेहा हॉस्पिटल के पास तेंदुआ दिखाई देने की सूचना सामने आई

    कवर्धा- । तेंदुए की मौजूदगी की खबर मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और वन विभाग की टीम भी तत्काल मौके पर पहुंची और तेंदुए को सुरक्षित…

    Read more

    कुरूद में गूंजा नवाचार का संदेश, 150 विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए नए विचार

    पांच करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि वाली नवाचार प्रतियोगिता में भागीदारी के लिए विद्यार्थियों को किया प्रोत्साहित   धमतरी, 5 अक्टूबर। युवाओं में नवाचार, उद्यमिता और नए व्यवसाय की सोच…

    Read more

    NATIONAL

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ के बक्शी का तालाब ग्राम हरदा में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित किया

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने आज लखनऊ के बक्शी का तालाब ग्राम हरदा में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित किया

    सभी थानों में 30 दिनों के भीतर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा होगी सक्रिय

    सभी थानों में 30 दिनों के भीतर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा होगी सक्रिय

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?