जिला परियोजना समन्वयकों की अंतिम मेरिट सूची जारी

जशपुरनगर 17 फरवरी 2026/ धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत अनुसूचित जनजाति एवं अन्य परंपरागत वन निवासी (वन अधिकारों की मान्यता) अधिनियम, 2006 तथा नियम 2007 यथा संशोधित नियम 2012 के प्रभावी एवं सुचारू क्रियान्वयन हेतु जिला स्तर पर वन अधिकार प्रकोष्ठ में जिला परियोजना समन्वयक पद के लिए अंतिम मेरिट सूची जारी कर दी गई है।जिला स्तरीय चयन समिति द्वारा 06 फरवरी 2026 को आयोजित साक्षात्कार के उपरांत अभ्यर्थियों का चयन किया गया।
अंतिम मेरिट सूची के अनुसार श्री प्रवीण चंद्र शुक्ला पिता श्री संतोष प्रसाद शुक्ला, श्री जीवन वंदन तिग्गा पिता श्री सहजू तिग्गा एवं सुश्री चंद्रिका यादव पिता श्री कुंदन राम यादव  का चयन जिला परियोजना समन्वयक पद हेतु किया गया है। इस पद के लिए साक्षात्कार प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात चयन समिति द्वारा अंतिम मेरिट सूची का अनुमोदन कर प्रकाशन किया गया है। मेरिट सूची का प्रकाशन जिले की आधिकारिक वेबसाइट http://jashpur.nic.in/  तथा कार्यालय सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास, जिला जशपुर, छत्तीसगढ़ के सूचना पटल पर प्रकाशित किया जा रहा है।

  • Related Posts

    भाठागांव की जर्जर सड़कों को लेकर कांग्रेस का ‘गड्ढा सत्याग्रह’ कन्हैया के साथ कांग्रेसजन गड्ढे में बैठे उपवास पर

    ​ ​ ​रायपुर | ​भाटागांव क्षेत्र की बदहाल सड़कों और कछुआ चाल से चल रहे निर्माण कार्य के विरोध में आज प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री कन्हैया अग्रवाल के नेतृत्व…

    Read more

    छत्तीसगढ़ के 7 अफसरों IAS AWARD : केंद्र सरकार ने अधिसूचना जारी कर दी पदोन्नति की स्वीकृति

    भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अवार्ड छत्तीसगढ़ राज्य सिविल सेवा के 7 अफसरों को IAS अवार्ड हुआ है। केंद्र सरकार ने इस बाबत अधियूचना जारी कर दी है। रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य…

    Read more

    NATIONAL

    अक्ल से काम लेना वरना…’, ट्रंप ने ईरान को याद दिलाया जून वाला हमला

    अक्ल से काम लेना वरना…’, ट्रंप ने ईरान को याद दिलाया जून वाला हमला

    बिहार के 8 डैम बनेंगे पर्यटन का नया हॉटस्पॉट, देखिए लिस्ट में कौन-कौन है शामिल

    बिहार के 8 डैम बनेंगे पर्यटन का नया हॉटस्पॉट, देखिए लिस्ट में कौन-कौन है शामिल

    AI Impact Summit 2026: पीएम मोदी का बड़ा संदेश, मिलकर दुनिया को देंगे टेक सॉल्यूशन

    AI Impact Summit 2026: पीएम मोदी का बड़ा संदेश, मिलकर दुनिया को देंगे टेक सॉल्यूशन

    राहुल को बृजमोहन ने बताया धोबी पछाड़, कांग्रेसी नेता चाहते हैं-राहुल हटें तो हम डटें, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    राहुल को बृजमोहन ने बताया धोबी पछाड़, कांग्रेसी नेता चाहते हैं-राहुल हटें तो हम डटें, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    सोने-चांदी की कीमतों में आई गिरावट, जानें 16 फरवरी के ताजा भाव

    सोने-चांदी की कीमतों में आई गिरावट, जानें 16 फरवरी के ताजा भाव

    17 फरवरी को है साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानें भारत पर क्या पड़ेगा प्रभाव

    17 फरवरी को है साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानें भारत पर क्या पड़ेगा प्रभाव