Ro no D15139/23

ग्राम कोयलारी–मोदिया पथरा सड़क तोड़फोड़ प्रकरण में अपराध पंजीबद्ध

थाना तरेगांव जंगल क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोयलारी से मोदिया पथरा तक प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत निर्माणाधीन पक्की सड़क को नुकसान पहुँचाने के मामले में थाना तरेगांव जंगल में अपराध क्रमांक 04/2025 पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई है।

ग्राम पाण्डातराई निवासी तुकाराम चंद्रवंशी एवं उसके चार-पांच अन्य साथियों द्वारा गैंती जैसे औजारों से डामरीकृत सड़क को दो स्थानों पर खोदकर शासकीय संपत्ति को जानबूझकर नुकसान पहुँचाया गया, जिससे शासन को लगभग 9,94,741 रुपये की आर्थिक क्षति हुई है।

इस संबंध में प्रार्थी गौरव त्यागी, सहायक अभियंता, परियोजना क्रियान्वयन इकाई कवर्धा द्वारा थाना तरेगांव जंगल में लिखित आवेदन प्रस्तुत कर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

मामले में भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 324(4), 326(ख), 3(5) तथा सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम, 1984 की धारा 3(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही है।

प्रकरण में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बोड़ला एसडीओपी बोड़ला के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी तरेगांव जंगल द्वारा आरोपियों की पतासाजी कर कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक कबीरधाम की ओर से स्पष्ट संदेश दिया गया है कि जिले में लोक-सम्पत्ति को नुकसान पहुँचाने वालों के विरुद्ध लगातार ठोस एवं सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस प्रकार की घटनाओं में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और कानून के अनुसार कठोर दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी।

साथ ही पुलिस अधीक्षक द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई है कि कोई भी व्यक्ति कानून को अपने हाथ में न ले। यदि किसी को सड़क निर्माण, गुणवत्ता या किसी अन्य विषय में कोई शिकायत अथवा आपत्ति हो तो संबंधित विभाग अथवा प्रशासन के समक्ष विधिवत नियमों के अनुसार शिकायत दर्ज कराएं। स्वयं सड़क खोदना, तोड़फोड़ करना या शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुँचाना पूर्णतः गैरकानूनी कृत्य है और इसके लिए कठोर कानूनी परिणाम भुगतने होंगे।

कबीरधाम पुलिस आम नागरिकों से लोक-सम्पत्ति की सुरक्षा में सहयोग करने तथा किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की सूचना पुलिस को देने की अपील करती है। सूचना देने वालों की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

  • Related Posts

    शिक्षा, संगठन और संस्कार से ही समाज की प्रगति संभव: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी

    *जांजगीर-चांपा के कापन और बलौदा में सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल हुए वित्त मंत्री*   *अघरिया और स्वर्णकार समाज के सामुदायिक भवनों का लोकार्पण*   *10वीं और 12वीं के मेधावी छात्र-छात्राओं…

    Read more

    प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण को मिली नई गति : छत्तीसगढ़ सहित 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ से अधिक की मदर सैंक्शन जारी

    *‘हर गरीब को पक्का घर’ के संकल्प को साकार करने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में तेजी से बढ़ रहा काम : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय*   *छत्तीसगढ़ के…

    Read more

    NATIONAL

    बंदर अब्बास अटैक पर ईरान का करारा जवाब, अमेरिकी एयरबेस पर किया हमला

    बंदर अब्बास अटैक पर ईरान का करारा जवाब, अमेरिकी एयरबेस पर किया हमला

    पटना में गंगा नदी में पलटी नाव, 15 लोग थे सवार, 2 की मौत, 5 की खोजबीन जारी

    पटना में गंगा नदी में पलटी नाव, 15 लोग थे सवार, 2 की मौत, 5 की खोजबीन जारी

    सम्राट कैबिनेट की आज होगी बैठक, इन विभागों से जुड़े प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

    सम्राट कैबिनेट की आज होगी बैठक, इन विभागों से जुड़े प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

    28 मई को इस्तीफा दे सकते हैं सिद्धरमैया! शिवकुमार बनेंगे कर्नाटक के मुख्यमंत्री; सामने आया बड़ा अपडेट

    28 मई को इस्तीफा दे सकते हैं सिद्धरमैया! शिवकुमार बनेंगे कर्नाटक के मुख्यमंत्री; सामने आया बड़ा अपडेट

    Plug-in Hybrid वेरिएंट के साथ आएगी नई Mercedes-Benz S-Class, मिलेगी 117KM तक की इलेक्ट्रिक रेंज

    Plug-in Hybrid वेरिएंट के साथ आएगी नई Mercedes-Benz S-Class, मिलेगी 117KM तक की इलेक्ट्रिक रेंज

    ट्रंप ने फिर ईरान को धमकाया, बोले- अपना यूरेनियम अमेरिका को दो या नष्ट करो, तभी बनेगी बात, वरना डील नहीं

    ट्रंप ने फिर ईरान को धमकाया, बोले- अपना यूरेनियम अमेरिका को दो या नष्ट करो, तभी बनेगी बात, वरना डील नहीं