Ro no D15139/23

बस्तर के संगवारी जेंडर संसाधन केंद्र में उमड़ा राजनांदगांव के 45 सदस्यीय दल का उत्साह जेंडर समानता और सामाजिक सरोकारों पर हुआ मंथन

जगदलपुर, 20 फरवरी 2026/ महिला सशक्तिकरण और सामाजिक चेतना की दिशा में बस्तर ब्लॉक के ग्राम पंचायत करंदोला में संचालित संगवारी जेंडर संसाधन केंद्र एक नई इबारत लिख रहा है। इसी क्रम में गुरुवार 19 फरवरी को राजनांदगांव जिले से 45 सदस्यीय एक विशेष दल ने केंद्र का भ्रमण किया। इस दल में सहायक परियोजना समन्वयक, प्रोफेशनल रिसोर्स पर्सन, खाद्य, पोषण, स्वास्थ्य और जल, स्वच्छता और हाइजीन मास्टर ट्रेनर और जेंडर मास्टर ट्रेनर दीदियां शामिल थीं, जिन्होंने यहाँ की कार्यप्रणाली को बारीकी से समझा।
भ्रमण के दौरान जेंडर संसाधन केंद्र की गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की गई, जिसमें केंद्र द्वारा संचालित प्रमुख स्तंभों जैसे किशोरी बैठक, आमचो बासुल, परिवार चैपाल और जेंडर संसाधन केंद्र की भूमिका को रेखांकित किया गया। चर्चा में यह साझा किया गया कि किस प्रकार महिला स्व-सहायता समूहों के बीच से ही जेंडर पॉइंट पर्सन का चयन कर उन्हें नेतृत्व सौंपा जाता है। साथ ही सखी मंच और जेंडर फोरम जैसी बैठकों के माध्यम से स्थानीय स्तर पर गंभीर सामाजिक मुद्दों को उठाकर उनके निराकरण की ठोस रणनीति बनाई जाती है।
विशेष रूप से इस भ्रमण के दौरान आयोजित किशोरी बैठक आकर्षण का केंद्र रही। बैठक में उपस्थित किशोरियों को खेल और पिक्चर कार्ड के माध्यम से स्वास्थ्य, पोषण और व्यक्तिगत स्वच्छता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अत्यंत सरल और रोचक ढंग से जानकारी दी गई। राजनांदगांव से आए दल ने इस नवाचार की सराहना की, जहाँ खेल-खेल में किशोरियों को उनके अधिकारों और सेहत के प्रति जागरूक किया जा रहा है। कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकारिणी समिति की भूमिका पर भी प्रकाश डाला गया, जो समस्याओं के निराकरण की निगरानी करती है। चर्चा के दौरान अब तक केंद्र में आए कुल मामलों, प्रगतिरत प्रकरणों और सफलतापूर्वक निराकृत किए गए केसों के आंकड़े भी साझा किए गए। इस दौरान जेंडर आधारित चुनौतियों और उनके समाधान के अनुभवों को साझा करते हुए बताया गया कि कैसे यह केंद्र ग्रामीण अंचलों में सामाजिक न्याय का एक सशक्त स्तंभ बन गया है। इस महत्वपूर्ण अवसर पर जेंडर संसाधन केंद्र की पदाधिकारी दीदियां, स्टीयरिंग कमेटी के सदस्य, प्रोफेशनल रिसोर्स पर्सन और सभी जेंडर मास्टर ट्रेनर दीदियां उपस्थित रहीं। राजनांदगांव की टीम ने बस्तर के इस मॉडल को अपने क्षेत्र के लिए भी प्रेरणादायक बताया।

  • Related Posts

    अधिक दर पर शराब बेचने वालों पर शिकंजा, आबकारी विभाग ने दो अफसर किए निलंबित

    *महासमुंद में 190 रूपए की शराब 200 रूपए में बेचने का खुलासा*   *कांकेर में 4409 खाली बोतलें और 105 पत्ता स्टीकर-होलोग्राम बरामद*   रायपुर, 10 सितम्बर 2026/प्रदेश में शराब…

    Read more

    राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने सपरिवार देखी फिल्म ‘हनुमान अंश’

        *मुख्यमंत्री श्री साय ने फिल्म ‘हनुमान अंश’ को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा की* *भारत की संत परंपरा ने सदैव समाज को सत्य, सेवा, करुणा और…

    Read more

    NATIONAL

    VideoNEWS ,भागलपुर गंगा का जलस्तर बढ़ा डूबकर 5 की मौत गांव में छाया मातम कुछ दिन पूर्व ही मुख्यमंत्री,सांसद आपदा मंत्री ने किया था गंगा कटाव क्षेत्र दौरा

    VideoNEWS ,भागलपुर गंगा का जलस्तर बढ़ा डूबकर 5 की मौत गांव में छाया मातम कुछ दिन पूर्व ही मुख्यमंत्री,सांसद आपदा मंत्री ने किया था गंगा कटाव क्षेत्र दौरा

    हमें ए आई का सकारात्मक प्रयोग करना चाहिए: राणा यशवंत

    हमें ए आई का सकारात्मक प्रयोग करना चाहिए: राणा यशवंत

    Bank Strike September 2026: 11 सितंबर से बैंक बंद, आज ही निपटा लें चेक, कैश और पासबुक का काम

    Bank Strike September 2026: 11 सितंबर से बैंक बंद, आज ही निपटा लें चेक, कैश और पासबुक का काम

    चुनाव आयोग ने किया ममता बनर्जी और रितब्रत को तलब, किसकी होगी टीएमसी, 12 सितंबर तक होगा फैसला

    चुनाव आयोग ने किया ममता बनर्जी और रितब्रत को तलब, किसकी होगी टीएमसी, 12 सितंबर तक होगा फैसला

    मायावती के दलित वोट बैंक पर अखिलेश यादव की नजर, लाल-नीले रंग से PDA तक सपा की नई सियासी रणनीति

    मायावती के दलित वोट बैंक पर अखिलेश यादव की नजर, लाल-नीले रंग से PDA तक सपा की नई सियासी रणनीति

    Huawei, Alibaba और Emirates समेत दुनिया भर के दिग्गज कारोबारी होंगे शामिल

    Huawei, Alibaba और Emirates समेत दुनिया भर के दिग्गज कारोबारी होंगे शामिल