Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के निर्देश पर 7.30 किमी सड़कों के उन्नयन एवं मजबूतीकरण कार्य के लिए 36.85 करोड़ की राशि स्वीकृत विकास को मिल रहा नया आयाम: दूरस्थ अंचलों तक पहुंच रहा है सड़क नेटवर्क

जशपुरनगर 20 फरवरी 2026/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर जिले में अधोसंरचना को सुदृढ़ करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण स्वीकृति प्रदान की गई है। इसी क्रम में वित्तीय वर्ष 2025दृ26 के बजट में शामिल विकासखंड पत्थलगांव अंतर्गत इंदिरा चौक से जशपुर रोड लंबाई 2.00 किमी. , इंदिरा चौक से अंबिकापुर रोड लंबाई 1.50 किमी. और इंदिरा चौक से रायगढ़ रोड लंबाई 3.80 किमी. तक कुल 7.30 किमी. सड़क के उन्नयन एवं मजबूतीकरण कार्य के लिए प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इस महत्वपूर्ण निर्माण कार्य हेतु 36 करोड़ 85 लाख 20 हजार रुपए की राशि स्वीकृत की गई है। मुख्यमंत्री के दो वर्ष के कार्यकाल दौरान जिले में कुल 914 करोड़ 94 लाख रुपए की लागत के 603 सड़कों की स्वीकृति प्राप्त हुई है। जिले में लगातार सड़कों, पुल एवं पुलियाओं की मिल रही स्वीकृति और तेजी से हो रहे निर्माण से न केवल जिले की तस्वीर बदली है, बल्कि इसका सकारात्मक प्रभाव स्थानीय अर्थव्यवस्था, रोजगार, कृषि, शिक्षा एवं सामाजिक संपर्क पर भी स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है।
मुख्यमंत्री  नेतृत्व में सड़कों और पुल-पुलिया के निर्माण से बदल रही है जिले की तस्वीर
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार अधोसंरचना विकास की दिशा में हो रहे प्रयासों से जिले के हर कोने में विकास की रोशनी पहुंच रही है। दूरस्थ क्षेत्रों में निवास कर रहे समुदायों को विद्यालयों, सेवाओं, अस्पतालों तथा मंडियों से जोड़ने के लिए सड़कों का निर्माण और सुधार होने से उन्हें सहूलियत मिलने के साथ ही इन समुदायों को विकास की मुख्यधारा में जोड़ने में भी आसानी होती है।  सड़कों का यह व्यापक विस्तार न केवल आवागमन को सुगम बना रहा है, बल्कि नागरिकों के जीवन स्तर में भी उल्लेखनीय सुधार ला रहा है। जिले के लोग इन विकास परियोजनाओं के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त कर रहे हैं

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री की मौजूदगी में पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय और सीएमडीसी के मध्य हुआ महत्वपूर्ण समझौता

    कटिंग-पॉलिशिंग के आधुनिक प्रशिक्षण के लिए पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय बनेगा नॉलेज पार्टनर, ‘बस्तर ब्रांड’ को मिलेगा बढ़ावा   *कोरंडम से बस्तर को मिलेगी नई पहचान, खनन से मूल्य संवर्धन…

    Read more

    आयस्टर मशरूम उत्पादन से आत्मनिर्भर बन रही टिकेश्वरी साहू, बिहान योजना ने बनाया आर्थिक रूप से सशक्त

    रायपुर , 31 अगस्त 2026/ राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान से जुड़कर ग्रामीण महिलाएं स्वरोजगार के नए अवसरों से जुड़ रही हैं और अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत…

    Read more

    NATIONAL

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात