Ro no D15139/23

डिजिटल क्रॉप सर्वे और सिंचाई संगणना में बस्तर की बड़ी उपलब्धि कलेक्टर आकाश छिकारा ने राजस्व टीम को दी बधाई

जगदलपुर, 24 फरवरी 2026/ बस्तर जिले ने केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं के क्रियान्वयन में शानदार सफलता हासिल की है। सोमवार को जिला कार्यालय के प्रेरणा हॉल में आयोजित राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक के दौरान कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने जिले की इस उपलब्धि के सम्बन्ध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भारत सरकार की महत्वपूर्ण योजना डिजिटल क्रॉप सर्वे (रबी) में जिले ने 99 प्रतिशत का लक्ष्य प्राप्त कर लिया है, जो कि राजस्व प्रशासन की सक्रियता का प्रमाण है। इसके साथ ही सातवीं लघु सिंचाई संगणना एवं जल निकायों की गणना के कार्य को शत-प्रतिशत पूर्ण करने पर कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों और कर्मचारियों को विशेष रूप से बधाई दी।
कलेक्टर ने समीक्षा के दौरान इन उपलब्धियों की निरंतरता बनाए रखने के साथ-साथ अन्य राजस्व सेवाओं में भी इसी प्रकार की तेजी लाने पर जोर दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि जहाँ एक ओर डिजिटल हस्ताक्षर, आधार सीडिंग और त्रुटि सुधार जैसे तकनीकी कार्यों में जिला उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहा है, वहीं अविवादित एवं विवादित नामांतरण, खाता विभाजन और सीमांकन जैसे प्रकरणों का भी समय-सीमा के भीतर निराकरण करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। बैठक में अभिलेख शुद्धता, नक्शा बटांकन, स्वामित्व योजना और स्कूली बच्चों के जाति प्रमाणपत्र निर्माण जैसे जनहितकारी कार्यों की विस्तृत समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने लंबित मामलों को शीघ्र निपटाने के निर्देश दिए।
इस  बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रतीक जैन, अपर कलेक्टर श्री सीपी बघेल, सहायक कलेक्टर श्री विनित दुबे सहित जिले के सभी अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), डिप्टी कलेक्टर और भू-अभिलेख के वरिष्ठ अधिकारी व्यक्तिगत रूप से उपस्थित थे। वहीं जिले के दूरस्थ क्षेत्रों में पदस्थ तहसीलदार और नायब तहसीलदार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से चर्चा में शामिल हुए, जहां बेहतर प्रदर्शन करने वाले क्षेत्रों की सराहना की गई और शेष कार्यों को तेजी के साथ पूर्ण करने का संकल्प लिया गया।

  • Related Posts

    अरपा को प्रदूषण से बचाने 70 नालों के उपचार की बनेगी समग्र कार्ययोजना

    *प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा ने की बिलासपुर नगर निगम के कार्यों की गहन समीक्षा*   *गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में कार्यों को पूर्ण करने के दिए निर्देश*   *कमांड…

    Read more

    पीडब्लूडी में 164 सहायक अभियंताओं सहित कुल 265 अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादले

      रायपुर. 6 अक्टूबर 2026. प्रशासनिक कसावट और कार्यों में तेजी लाने लोक निर्माण विभाग द्वारा 265 अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादले किए गए हैं। इनमें 142 सहायक अभियंता (सिविल), 22 सहायक…

    Read more

    NATIONAL

    गीता प्रेस की पत्रिका ‘कल्याण’ के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ , प्रो. राकेश सिन्हा, प्रो. संजय द्विवेदी सहित अनेक विद्वान करेंगे संबोधित

    गीता प्रेस की पत्रिका ‘कल्याण’ के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ , प्रो. राकेश सिन्हा, प्रो. संजय द्विवेदी सहित अनेक विद्वान करेंगे संबोधित

    दिल्ली पुलिस ने मीडिया गाइडलाइन जारी की, बोले अभिजीत दीपके- ‘पहले अपना नेम टैग लगाओ’

    दिल्ली पुलिस ने मीडिया गाइडलाइन जारी की, बोले अभिजीत दीपके- ‘पहले अपना नेम टैग लगाओ’

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ के बक्शी का तालाब ग्राम हरदा में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित किया

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने आज लखनऊ के बक्शी का तालाब ग्राम हरदा में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित किया

    सभी थानों में 30 दिनों के भीतर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा होगी सक्रिय

    सभी थानों में 30 दिनों के भीतर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा होगी सक्रिय

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी