Ro no D15139/23

तीन दिवसीय कृषि क्रांति एक्सपो का आयोजन 8 से 10 मार्च तक उन्नत कृषि तकनीकों पर कार्यशालाएं  एवं नवाचारों का  किया जाएगा प्रदर्शन

जशपुरनगर 24 फरवरी 2026/ जिले में कृषि क्षेत्र को नई दिशा देने के उद्देश्य से कृषि क्रांति अभियान अंतर्गत  8 मार्च से 10 मार्च तक तीन दिवसीय कृषि क्रांति एक्सपो का आयोजन किया जा रहा है। इस एक्सपो में उन्नत कृषि तकनीकों पर कार्यशालाएं  एवं नवाचारों का जीवंत प्रदर्शन किया जाएगा। एक्सपो में कृषि नवाचार को बढावा देने तथा प्रगतिशील किसानों को सम्मानित करने एवं नई तकनीकों के प्रसार हेतु जिला स्तरीय किसान प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु आवेदन पत्र ऑनलाइन व्हाट्सएप के माध्यम से अथवा अपने विकासखंड के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी के पास  01 मार्च तक जमा करना अनिवार्य है। प्राप्त आवेदनों का भौतिक सत्यापन किया जाएगा तथा विजेता किसानों की घोषणा 8 मार्च को कृषि महाविद्यालय कुनकुरी में आयोजित कृषि क्रांति एक्सपो के दौरान की जाएगी।
कृषि के अलग-अलग क्षेत्रों में आयोजित होगी जिला स्तरीय किसान प्रतियोगिताएं
 कृषि के अलग-अलग क्षेत्रों में जिला स्तरीय किसान प्रतियोगिताएं आयोजित कर किसानों को सम्मानित किया जाएगा, जिसमें पारंपरिक बीज संरक्षण प्रतियोगिता में पारंपारिक फसल किस्मों के संवर्धन, संरक्षण एवं आदान-प्रदान को बढावा देने हेतु पारंपरिक बीज संरक्षण प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। जिसकी सर्वाधिक पारंपरिक किस्में संरक्षित करने वाले किसानों को सम्मानित किया जावेगा। इसी तरह श्रेष्ठ बीज उत्पादक कृषक में सर्वाधिक प्रमाणित , उन्नत बीज उत्पादन करने वाले किसान का चुनाव बीज निगम एवं अन्य संस्था में बीज विक्रय के प्रमाणित दस्तावेज के आधार पर किया जाएगा। नाला पुनर्जीवन एवं सिंचाई नवाचार प्रतियोगिता में ग्राम स्तर पर सामुदायिक सहभागिता, व्यक्तिगत रूप से नाला पुनर्जीवन करने पर सिंचित क्षेत्र के विस्तार के आधार पर विजेता का चुनाव किया जावेगा।
श्रेष्ठ डेयरी किसान में जिले में दुग्ध उत्पादन बढाने, नस्ल सुधार, वैज्ञानिक पशुपालन एवं डेयरी आधारित आयवृद्धि को प्रोत्साहित करने हेतु श्रेष्ठ डेयरी किसान का आयोजन हो रहा है। जिसमें विजेता का चुनाव दुग्ध उत्पादन प्रति किसान एवं उन्नत डेयरी प्रबंधन के आधार पर किया जाएगा। श्रेष्ठ बकरी एवं मुर्गी पालक किसान में उन्नत नस्ल के बकरीपालन, पशुशेड स्वच्छता वार्षिक आय एवं टीकाकरण प्रबंधन एवं स्वास्थ्य प्रबंधक के आधार पर श्रेष्ठ बकरी एवं मुर्गी पालक किसान का चयन किया जावेगा। श्रेष्ठ मछली पालक किसान में जिले में मछली पालन को आय का सशक्त स्त्रोत बनाने एवं उन्नत तकनीक अपनाने वाले किसानों को प्रोत्साहित करने हेतु तालाब प्रबंधन एवं उत्पादन क्षमता के आधार पर श्रेष्ठ मछली पालक किसान का चयन किया जावेगा।
श्रेष्ठ पुष्प, बागवानी एवं साग-सब्जी उत्पादक किसान में बागवानी, साग-सब्जी प्रतियोगिता से किसानों को आधुनिक तकनीक एवं बाजार संपर्क के लिए प्रेरित किया जा सकता है। विजेता किसान का चुनाव उच्च मूल्य वाले बागवानी फसलों, सालभर साग-सब्जी उत्पादन माडल के आधार पर किया जाएगा। श्रेष्ठ मधुमक्खी पालक किसान प्रतियोगिता में वैज्ञानिक पद्धति से मधुमक्खी पालन करने एवं शहद से आय वृद्धि के उद्देश्य से श्रेष्ठ मधुमक्खी पालक किसान का प्रतियोगिता किया जा रहा है। जिनका चुनाव सर्वाधिक शहद उत्पादन के आधार पर किया जाएगा।

  • Related Posts

    नव नियुक्त प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह के प्रथम जशपुर आगमन पर उमड़ा भाजपा संगठन का उत्साह

    0 प्रदेश संगठन महामंत्री सिंह के साथ झारखण्ड के संगठन महामंत्री साय का हुआ स्वागत* *गिरांग मोड़ से बालाछापर तक कार्यकर्ताओं ने किया गर्मजोशी से स्वागत *संगठन महामंत्री ने लिया…

    Read more

    सेवा संकल्प अभियान के तहत सिंगपुर में विशाल स्वास्थ्य शिविर आयोजित

    IMA धमतरी के सहयोग से ग्रामीणों को विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श एवं विभिन्न जांच सुविधाएं मिलीं, 140 लोगों ने लिया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ   मगरलोड, 03 अक्टूबर 2026। सेवा संकल्प…

    Read more

    NATIONAL

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी