Ro no D15139/23

बस्तर संभाग के सेवानिवृत्त और दिवंगत शिक्षकों के पेंशन प्रकरणों के निराकरण में आई तेजी संयुक्त संचालक ने जारी किए 65 अनापत्ति प्रमाण पत्र

जगदलपुर, 25 फरवरी 2026/ शिक्षा विभाग के संयुक्त संचालक ने संभाग के अंतर्गत आने वाले विभिन्न जिलों के शासकीय विद्यालयों में कार्यरत रहे व्याख्याता, प्रधान पाठक, उच्च श्रेणी शिक्षक और शिक्षक एलबी संवर्ग के पेंशन प्रकरणों के निराकरण में बड़ी तत्परता दिखाई है। संयुक्त संचालक स्कूल शिक्षा से मिली जानकारी के अनुसार सेवानिवृत्ति की 62 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले और दुर्भाग्यवश असामयिक देहावसान हुए कर्मचारियों के पेंशन मामलों के सूक्ष्म परीक्षण के उपरांत पिछले तीन महीनों में कुल 65 अनापत्ति प्रमाण पत्र विधिवत जारी किए गए हैं। इस प्रक्रिया में विभाग ने निरंतरता बनाए रखते हुए नवंबर माह में 09, दिसंबर में 13 और जनवरी माह में 43 प्रकरणों का निपटारा किया है। साथ ही संबधित जिलों के जिला शिक्षा अधिकारियों को उक्त पेंशन प्रकरणों का त्वरित निराकरण किए जाने निर्देशित किया गया है, जिससे संबंधित परिवारों और सेवानिवृत्त कर्मचारियों को बड़ी राहत मिली है।

पेंशन प्रकरणों के इस त्वरित निराकरण के साथ ही संयुक्त संचालक ने संभाग के समस्त आहरण संवितरण अधिकारियों, जिला शिक्षा अधिकारियों, ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों और हायर सेकेंडरी स्कूलों के प्राचार्यों को कड़े निर्देश दिए हैं कि वे शासकीय नियमानुसार निर्धारित समय-सीमा के भीतर संबंधित कर्मचारियों के समस्त देय स्वत्वों का पूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा है कि इन शिक्षकों ने अपने सेवाकाल के दौरान राज्य शासन की विभिन्न शैक्षणिक योजनाओं, गुणवत्ता उन्नयन कार्यक्रमों और नवाचार गतिविधियों के सफल क्रियान्वयन में सक्रिय सहभागिता निभाई है। साथ ही उनके समर्पण, शैक्षणिक दृष्टिकोण और कार्यशैली को भावी पीढ़ी के शिक्षकों के लिए अनुकरणीय और प्रेरणास्रोत निरूपित किया है।
जानकारी के अनुसार जनवरी माह में कोंडागांव जिले से सर्वाधिक 11 प्रकरणों का निपटारा किया गया, जबकि बीजापुर से 09, कांकेर से 08 और बस्तर जिले से 07 प्रकरणों के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी की गई है। इसी तरह नारायणपुर, दंतेवाड़ा और सुकमा जिलों में भी पेंशन संबंधी प्रक्रियाओं को सुव्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ाया गया है।

  • Related Posts

    अधिक दर पर शराब बेचने वालों पर शिकंजा, आबकारी विभाग ने दो अफसर किए निलंबित

    *महासमुंद में 190 रूपए की शराब 200 रूपए में बेचने का खुलासा*   *कांकेर में 4409 खाली बोतलें और 105 पत्ता स्टीकर-होलोग्राम बरामद*   रायपुर, 10 सितम्बर 2026/प्रदेश में शराब…

    Read more

    राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने सपरिवार देखी फिल्म ‘हनुमान अंश’

        *मुख्यमंत्री श्री साय ने फिल्म ‘हनुमान अंश’ को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा की* *भारत की संत परंपरा ने सदैव समाज को सत्य, सेवा, करुणा और…

    Read more

    NATIONAL

    VideoNEWS ,भागलपुर गंगा का जलस्तर बढ़ा डूबकर 5 की मौत गांव में छाया मातम कुछ दिन पूर्व ही मुख्यमंत्री,सांसद आपदा मंत्री ने किया था गंगा कटाव क्षेत्र दौरा

    VideoNEWS ,भागलपुर गंगा का जलस्तर बढ़ा डूबकर 5 की मौत गांव में छाया मातम कुछ दिन पूर्व ही मुख्यमंत्री,सांसद आपदा मंत्री ने किया था गंगा कटाव क्षेत्र दौरा

    हमें ए आई का सकारात्मक प्रयोग करना चाहिए: राणा यशवंत

    हमें ए आई का सकारात्मक प्रयोग करना चाहिए: राणा यशवंत

    Bank Strike September 2026: 11 सितंबर से बैंक बंद, आज ही निपटा लें चेक, कैश और पासबुक का काम

    Bank Strike September 2026: 11 सितंबर से बैंक बंद, आज ही निपटा लें चेक, कैश और पासबुक का काम

    चुनाव आयोग ने किया ममता बनर्जी और रितब्रत को तलब, किसकी होगी टीएमसी, 12 सितंबर तक होगा फैसला

    चुनाव आयोग ने किया ममता बनर्जी और रितब्रत को तलब, किसकी होगी टीएमसी, 12 सितंबर तक होगा फैसला

    मायावती के दलित वोट बैंक पर अखिलेश यादव की नजर, लाल-नीले रंग से PDA तक सपा की नई सियासी रणनीति

    मायावती के दलित वोट बैंक पर अखिलेश यादव की नजर, लाल-नीले रंग से PDA तक सपा की नई सियासी रणनीति

    Huawei, Alibaba और Emirates समेत दुनिया भर के दिग्गज कारोबारी होंगे शामिल

    Huawei, Alibaba और Emirates समेत दुनिया भर के दिग्गज कारोबारी होंगे शामिल