Ro no D15139/23

झारखंड निकाय चुनाव: चतरा नगर परिषद में वार्ड 1 से 7 तक के नतीजे घोषित, जानें कहां से किसने मारी बाजी

Jharkhand Civic Polls Results: चतरा नगर परिषद क्षेत्र के कई वार्डों के चुनाव परिणाम जारी कर दिये गये हैं. परिणाम घोषित होते ही शहर में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गयी हैं. अब तक मिली जानकारी के अनुसार वार्ड संख्या एक से राकेश कुमार ने जीत दर्ज की है. जबकि वार्ड संख्या दो से ऋतिका कुमारी (पति राजा सिन्हा) ने जीत हासिल की. वहीं, वार्ड संख्या तीन से मो नेहाल विजयी घोषित किये गये हैं. वार्ड संख्या चार में पार्वती देवी (पति अजय यादव) ने अपने प्रतिद्वंद्वियों को पराजित किया. वार्ड संख्या पांच से रिंकू देवी (पति पिंटू सिंह) ने शानदार जीत दर्ज की है. इसी क्रम में वार्ड संख्या छह से दीपक कुमार वर्मा उर्फ दीपू वर्मा तथा वार्ड संख्या सात से पूनम कुमारी (पति सौरभ अग्रवाल) विजयी रहीं. चुनाव परिणाम सामने आने के बाद चतरा में विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच उत्साह का माहौल देखा गया. नवनिर्वाचित पार्षदों ने जनता का आभार जताते हुए क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता देने की बात कही.

डोमचांच नगर पंचायत में वार्ड 1 से 7 तक गिनती पूरी

कोडरमा जिले के अंतर्गत डोमचांच नगर पंचायत में वार्ड संख्या 1 से 7 तक की मतगणना पूरी हो चुकी है. मतगणना के नतीजे सामने आने के बाद क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है. अब तक प्राप्त जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर 1 से रंजीत साव ने जीत दर्ज की है. वार्ड नंबर 2 से सुनीता देवी को मतदाताओं का भरपूर समर्थन मिला और वे विजयी रहीं. वहीं वार्ड नंबर 3 से गुड़िया देवी ने सफलता हासिल कीं. वार्ड नंबर 4 में अजय साव विजयी घोषित किये गये हैं. हालांकि वार्ड नंबर 5 में किसी कारणवश चुनाव संपन्न नहीं हो सका. वार्ड नंबर 6 से शिवा सिंह ने जीत दर्ज की है, जबकि वार्ड नंबर 7 से मंजू देवी ने वार्ड पार्षद पद पर कब्जा जमाया है. चुनाव परिणाम के बाद डोमचांच क्षेत्र में विजयी प्रत्याशी के समर्थकों के बीच जश्न का माहौल देखा गया. नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों ने जनता का आभार जताते हुए क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता देने की बात कही.

गढ़वा नगर परिषद के अध्यक्ष पद का रुझान आना शुरू

गढ़वा नगर परिषद के अध्यक्ष पद का रुझान आने शुरू हो गये हैं. शुरुआती रुझान में झामुमो से बगावत करके चुनाव लड़ रही मासूम खान आगे चल रही हैं. दूसरे स्थान पर बीजेपी समर्थित प्रत्याशी अलख नाथ पांडेय दूसरे स्थान पर हैं. तीसरे स्थान पर दौलत सोनी हैं. जबकि चौथे स्थान पर झामुमो के संतोष केशरी हैं.

कई वार्डों के चुनाव परिणाम जारी

गढ़वा नगर परिषद के विभिन्न वार्ड के चुनाव परिणाम जारी हो चुके हैं. अब तक मिली जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर 5 से अंजू केसरी, वार्ड नंबर 7 से विनोद प्रसाद उर्फ करीमन बघेल, वार्ड नंबर 6 से घनश्याम उर्फ पुतूल, वार्ड नंबर 4 से हिरालाल गोंड़ वार्ड पार्षद का चुनाव जीत चुके हैं. वहीं, वार्ड नंबर 2 से गुलशन आरा ने जीत दर्ज की है.

  • Related Posts

    चुनाव आयोग ने किया ममता बनर्जी और रितब्रत को तलब, किसकी होगी टीएमसी, 12 सितंबर तक होगा फैसला

    कोलकाता : भारत निर्वाचन आयोग ने विभाजित तृणमूल कांग्रेस को तलब किया है. निर्वाचन आयोग ने ममता बनर्जी समर्थक और रितब्रत बनर्जी समर्थक तृणमूल कांग्रेस के दोनों गुटों को एक ही…

    Read more

    मायावती के दलित वोट बैंक पर अखिलेश यादव की नजर, लाल-नीले रंग से PDA तक सपा की नई सियासी रणनीति

    UP Politics: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव की आहट के साथ सियासी दलों ने सामाजिक समीकरण साधने की कवायद तेज कर दी है. समाजवादी पार्टी की नजर अब बहुजन समाज…

    Read more

    NATIONAL

    चुनाव आयोग ने किया ममता बनर्जी और रितब्रत को तलब, किसकी होगी टीएमसी, 12 सितंबर तक होगा फैसला

    चुनाव आयोग ने किया ममता बनर्जी और रितब्रत को तलब, किसकी होगी टीएमसी, 12 सितंबर तक होगा फैसला

    मायावती के दलित वोट बैंक पर अखिलेश यादव की नजर, लाल-नीले रंग से PDA तक सपा की नई सियासी रणनीति

    मायावती के दलित वोट बैंक पर अखिलेश यादव की नजर, लाल-नीले रंग से PDA तक सपा की नई सियासी रणनीति

    Huawei, Alibaba और Emirates समेत दुनिया भर के दिग्गज कारोबारी होंगे शामिल

    Huawei, Alibaba और Emirates समेत दुनिया भर के दिग्गज कारोबारी होंगे शामिल

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय, महानदी भवन में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ

    मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज  मंत्रालय, महानदी भवन में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ

    अमेरिका-चीन की AI जंग में भारत के लिए खुला दरवाजा: बदल रहा टेक पावर मैप, क्या ग्लोबल AI सप्लाई चेन का अगला ठिकाना बनेगा इंडिया?

    अमेरिका-चीन की AI जंग में भारत के लिए खुला दरवाजा: बदल रहा टेक पावर मैप, क्या ग्लोबल AI सप्लाई चेन का अगला ठिकाना बनेगा इंडिया?

    दिल्ली पुलिस ने PG ऑपरेटर सुधांशु को किया गिरफ्तार, जांच जारी

    दिल्ली पुलिस ने PG ऑपरेटर सुधांशु को किया गिरफ्तार, जांच जारी