Ro no D15139/23

कलेक्टर  आकाश छिकारा ने ज्ञानगुड़ी का किया निरीक्षण

अब नीट और जेईई के साथ एसएससी की भी होगी तैयारी, समर्पित शिक्षकों का होगा सम्मान

जगदलपुर, 02 मार्च 2026/ जिले के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता दिलाने के संकल्प के साथ कलेक्टर  आकाश छिकारा ने रविवार को ज्ञानगुड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र की गतिविधियों का जायजा लेते हुए कहा कि ज्ञानगुड़ी के स्वरूप को और अधिक संवारा जाएगा ताकि विद्यार्थियों को एक बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिल सके। वर्तमान में यहाँ नीट, जेईई, पीएटी और नर्सिंग जैसी महत्वपूर्ण प्रवेश परीक्षाओं की कोचिंग सफलतापूर्वक दी जा रही है, लेकिन अब जिला प्रशासन इसका दायरा बढ़ाने की तैयारी में है। कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान निर्देश दिए कि भविष्य में यहाँ एसएससी सहित केंद्र और राज्य स्तरीय अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी प्रारंभ करवाई जाए, जिससे स्थानीय युवाओं को बड़े शहरों की ओर निर्भर न रहना पड़े।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर  छिकारा ने शिक्षकों के सेवा भाव और उनके कठिन परिश्रम की सराहना की। उन्होंने कहा कि जो शिक्षक पूरी निष्ठा के साथ विद्यार्थियों का मार्गदर्शन कर रहे हैं, उनके समर्पण को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा उन्हें सम्मानित किया जाएगा। शिक्षकों को प्रोत्साहित करते हुए उन्होंने अपील की कि वे अध्यापन के कार्य को और अधिक प्रभावी और बेहतर ढंग से संपन्न करें। उन्होंने एक अत्यंत प्रेरक संदेश देते हुए कहा कि किसी भी शिक्षक के लिए सबसे बड़ी उपलब्धि शासन से प्राप्त सम्मान नहीं, बल्कि उसके अपने विद्यार्थियों द्वारा उसे सबसे बेहतर शिक्षक के तौर पर माना जाना है।

  • Related Posts

    अधिक दर पर शराब बेचने वालों पर शिकंजा, आबकारी विभाग ने दो अफसर किए निलंबित

    *महासमुंद में 190 रूपए की शराब 200 रूपए में बेचने का खुलासा*   *कांकेर में 4409 खाली बोतलें और 105 पत्ता स्टीकर-होलोग्राम बरामद*   रायपुर, 10 सितम्बर 2026/प्रदेश में शराब…

    Read more

    राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने सपरिवार देखी फिल्म ‘हनुमान अंश’

        *मुख्यमंत्री श्री साय ने फिल्म ‘हनुमान अंश’ को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा की* *भारत की संत परंपरा ने सदैव समाज को सत्य, सेवा, करुणा और…

    Read more

    NATIONAL

    VideoNEWS ,भागलपुर गंगा का जलस्तर बढ़ा डूबकर 5 की मौत गांव में छाया मातम कुछ दिन पूर्व ही मुख्यमंत्री,सांसद आपदा मंत्री ने किया था गंगा कटाव क्षेत्र दौरा

    VideoNEWS ,भागलपुर गंगा का जलस्तर बढ़ा डूबकर 5 की मौत गांव में छाया मातम कुछ दिन पूर्व ही मुख्यमंत्री,सांसद आपदा मंत्री ने किया था गंगा कटाव क्षेत्र दौरा

    हमें ए आई का सकारात्मक प्रयोग करना चाहिए: राणा यशवंत

    हमें ए आई का सकारात्मक प्रयोग करना चाहिए: राणा यशवंत

    Bank Strike September 2026: 11 सितंबर से बैंक बंद, आज ही निपटा लें चेक, कैश और पासबुक का काम

    Bank Strike September 2026: 11 सितंबर से बैंक बंद, आज ही निपटा लें चेक, कैश और पासबुक का काम

    चुनाव आयोग ने किया ममता बनर्जी और रितब्रत को तलब, किसकी होगी टीएमसी, 12 सितंबर तक होगा फैसला

    चुनाव आयोग ने किया ममता बनर्जी और रितब्रत को तलब, किसकी होगी टीएमसी, 12 सितंबर तक होगा फैसला

    मायावती के दलित वोट बैंक पर अखिलेश यादव की नजर, लाल-नीले रंग से PDA तक सपा की नई सियासी रणनीति

    मायावती के दलित वोट बैंक पर अखिलेश यादव की नजर, लाल-नीले रंग से PDA तक सपा की नई सियासी रणनीति

    Huawei, Alibaba और Emirates समेत दुनिया भर के दिग्गज कारोबारी होंगे शामिल

    Huawei, Alibaba और Emirates समेत दुनिया भर के दिग्गज कारोबारी होंगे शामिल