Ro no D15139/23

विभाग की प्राथमिकता वाली योजनाओं को बेहतर तरीके से क्रियान्वयन करना करें सुनिश्चित – कलेक्टर आकाश छिकारा

समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने दिए निर्देश

जगदलपुर, 03 मार्च 2026/ कलेक्टर  आकाश छिकारा ने कहा कि विभाग की प्राथमिकता वाली योजना को बेहतर तरीके से क्रियान्वयन करना सुनिश्चित करें। उन्होंने शासन के मुख्य योजनाओं के दस-दस हितग्राहियों को मॉडल के रूप में चयनित करने के लिए कहा, जिनको अन्य लोगों को योजना का लाभ लेने हेतु प्रेरित करने के लिए उपयोग किया जा सके। सोमवार की दोपहर जिला कार्यालय के प्रेरणा सभाकक्ष में समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने निर्देश दिए।

बैठक में कलेक्टर ने आगामी 22 मार्च को आयोजित की जा रही बस्तर हेरीटेज मैराथन की तैयारियों की समीक्षा करते हुए अधिक से अधिक लोगों से पंजीयन करवाने कहा। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बस्तर जनपद में कार्यक्रम आयोजन की तैयारियों के लिए अधिकारियों को दायित्व दिए।कलेक्टर ने  धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष के चयनित ग्रामों में विभिन्न विभागों की योजनाओं का क्रियान्वयन किया जाने पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और सभी अधिकारी समन्वय के साथ कार्य करें, ताकि जिले में विकास कार्यों को गति मिल सके।

कलेक्टर ने बैठक में ई-प्रगति पोर्टल की प्रविष्टियों, डेफ्ट खातों में लंबित राशि जमा कराने,पी एम श्री स्कूल के तहत संचालित विकास कार्यों की प्रगति तथा धान के उठाव की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने राशन दुकानों में खाद्य सामग्री के पर्याप्त भंडारण एवं समय पर वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।कलेक्टर ने संपूर्णता अभियान 2.0 के प्रभावी क्रियान्वयन, राजस्व विभाग के लंबित प्रकरणों के निराकरण, लखपति पहल योजना की प्रगति, पीएम सूर्य घर योजना के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों एवं स्थापना कार्यों की स्थिति की जानकारी ली।इसके साथ ही पीएम किसान सम्मान निधि में एग्रिस्टैक की प्रगति एवं किसानों के ई-केवाईसी की स्थिति की समीक्षा करते हुए शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने के निर्देश दिए। जल जीवन मिशन के तहत हर घर जल आपूर्ति के कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने पर जोर दिया गया।बैठक में स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं, कृषि विभाग, मत्स्य एवं पशुपालन विकास विभाग की गतिविधियों, विभिन्न निर्माण विभागों के प्रगतिरत कार्यों तथा कौशल विकास से संबंधित कार्यक्रमों की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने समय-सीमा के प्रकरणों को प्राथमिकता से निराकृत करने तथा योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री प्रतीक जैन, अपर कलेक्टर श्री सी पी बघेल, आयुक्त नगर निगम श्री प्रवीण वर्मा सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

(
  • Related Posts

    अधिक दर पर शराब बेचने वालों पर शिकंजा, आबकारी विभाग ने दो अफसर किए निलंबित

    *महासमुंद में 190 रूपए की शराब 200 रूपए में बेचने का खुलासा*   *कांकेर में 4409 खाली बोतलें और 105 पत्ता स्टीकर-होलोग्राम बरामद*   रायपुर, 10 सितम्बर 2026/प्रदेश में शराब…

    Read more

    राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने सपरिवार देखी फिल्म ‘हनुमान अंश’

        *मुख्यमंत्री श्री साय ने फिल्म ‘हनुमान अंश’ को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा की* *भारत की संत परंपरा ने सदैव समाज को सत्य, सेवा, करुणा और…

    Read more

    NATIONAL

    VideoNEWS ,भागलपुर गंगा का जलस्तर बढ़ा डूबकर 5 की मौत गांव में छाया मातम कुछ दिन पूर्व ही मुख्यमंत्री,सांसद आपदा मंत्री ने किया था गंगा कटाव क्षेत्र दौरा

    VideoNEWS ,भागलपुर गंगा का जलस्तर बढ़ा डूबकर 5 की मौत गांव में छाया मातम कुछ दिन पूर्व ही मुख्यमंत्री,सांसद आपदा मंत्री ने किया था गंगा कटाव क्षेत्र दौरा

    हमें ए आई का सकारात्मक प्रयोग करना चाहिए: राणा यशवंत

    हमें ए आई का सकारात्मक प्रयोग करना चाहिए: राणा यशवंत

    Bank Strike September 2026: 11 सितंबर से बैंक बंद, आज ही निपटा लें चेक, कैश और पासबुक का काम

    Bank Strike September 2026: 11 सितंबर से बैंक बंद, आज ही निपटा लें चेक, कैश और पासबुक का काम

    चुनाव आयोग ने किया ममता बनर्जी और रितब्रत को तलब, किसकी होगी टीएमसी, 12 सितंबर तक होगा फैसला

    चुनाव आयोग ने किया ममता बनर्जी और रितब्रत को तलब, किसकी होगी टीएमसी, 12 सितंबर तक होगा फैसला

    मायावती के दलित वोट बैंक पर अखिलेश यादव की नजर, लाल-नीले रंग से PDA तक सपा की नई सियासी रणनीति

    मायावती के दलित वोट बैंक पर अखिलेश यादव की नजर, लाल-नीले रंग से PDA तक सपा की नई सियासी रणनीति

    Huawei, Alibaba और Emirates समेत दुनिया भर के दिग्गज कारोबारी होंगे शामिल

    Huawei, Alibaba और Emirates समेत दुनिया भर के दिग्गज कारोबारी होंगे शामिल