Ro no D15139/23

महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिल रहा आर्थिक संबल

जशपुरनगर 08 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) प्रदेश की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर संचालित महतारी वंदन योजना महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं के बैंक खातों में प्रतिमाह 1000 रुपये की राशि सीधे अंतरित की जा रही है, जिससे उन्हें अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति करने में सहूलियत मिल रही है। योजना से महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है।
जशपुर जिले के ग्राम झरगांव निवासी श्रीमती प्यारी मांझी को भी महतारी वंदन योजना का लाभ प्राप्त हो रहा है। उनके खाते में प्रत्येक माह मिलने वाली सहायता राशि से वे अपने परिवार की दैनिक आवश्यकताओं को पूरा कर पा रही हैं। इससे उन्हें आर्थिक रूप से सहयोग मिल रहा है और घर की जिम्मेदारियों को निभाने में सुविधा हो रही है।
श्रीमती प्यारी मांझी बताती हैं कि शासन की इस योजना से उन्हें नियमित रूप से 1000 रुपये प्राप्त हो रहे हैं, जिससे वे घर के छोटे-मोटे खर्चों के साथ बच्चों की पढ़ाई-लिखाई में भी मदद कर पाती हैं। इससे उनके परिवार को आर्थिक संबल मिला है और वे स्वयं को अधिक आत्मनिर्भर महसूस कर रही हैं।
महतारी वंदन योजना के माध्यम से जिले की पात्र महिलाओं को प्रत्यक्ष आर्थिक सहायता मिल रही है, जिससे वे परिवार की आर्थिक जिम्मेदारी में सहभागिता निभाते हुए आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं। योजना से महिलाओं के जीवन स्तर में सुधार के साथ उनके आत्मविश्वास में भी वृद्धि हो रही है।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री की मौजूदगी में पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय और सीएमडीसी के मध्य हुआ महत्वपूर्ण समझौता

    कटिंग-पॉलिशिंग के आधुनिक प्रशिक्षण के लिए पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय बनेगा नॉलेज पार्टनर, ‘बस्तर ब्रांड’ को मिलेगा बढ़ावा   *कोरंडम से बस्तर को मिलेगी नई पहचान, खनन से मूल्य संवर्धन…

    Read more

    आयस्टर मशरूम उत्पादन से आत्मनिर्भर बन रही टिकेश्वरी साहू, बिहान योजना ने बनाया आर्थिक रूप से सशक्त

    रायपुर , 31 अगस्त 2026/ राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान से जुड़कर ग्रामीण महिलाएं स्वरोजगार के नए अवसरों से जुड़ रही हैं और अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत…

    Read more

    NATIONAL

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात