Ro no D15139/23

रुद्रेश्वर मंदिर परिसर का होगा समग्र विकास, 20 करोड़ की लागत से विकसित होगा धार्मिक-पर्यटन केंद्र

ग्रीन कॉरिडोर, बोटिंग और आधुनिक सुविधाओं से बढ़ेगा आकर्षण

धमतरी, 12 मार्च 2026//जिले के प्राचीन एवं आस्था के प्रमुख केंद्र रुद्रेश्वर मंदिर परिसर को धार्मिक पर्यटन के महत्वपूर्ण स्थल के रूप में विकसित करने की दिशा में जिला प्रशासन द्वारा पहल शुरू कर दी गई है। कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने बीते दिन देर शाम मंदिर परिसर का निरीक्षण कर प्रस्तावित विकास कार्यों का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने मंदिर तक पहुंचने के लिए बेहतर सड़क, प्रकाश व्यवस्था, पार्किंग, कला मंच और अन्य मूलभूत सुविधाओं के विकास पर विशेष जोर दिया। उन्होंने बताया कि मंदिर को मुख्य मार्ग से जोड़ने के लिए लगभग 2.5 किलोमीटर लंबा आकर्षक ग्रीन कॉरिडोर विकसित किया जाएगा। यह कॉरिडोर नहर के किनारे बनाया जाएगा, जहां फूलों के बगीचे, हरित पट्टी, आकर्षक सड़क डिज़ाइन और पैदल यात्रियों के लिए पाथ-वे का निर्माण किया जाएगा, जिससे श्रद्धालुओं और पर्यटकों को प्राकृतिक और सौंदर्यपूर्ण वातावरण का अनुभव मिल सके।

परियोजना के तहत मंदिर परिसर में एक भव्य स्वागत द्वार का निर्माण किया जाएगा। इसके साथ ही श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुविधा के लिए दो व्यवस्थित पार्किंग स्थलों का निर्माण किया जाएगा। परिसर की सुंदरता बढ़ाने के लिए महानदी तट पर लगभग 15 फीट ऊंची आकर्षक प्रतिमा स्थापित करने की भी योजना है, जो इस स्थल की एक विशिष्ट पहचान बनेगी।
पर्यटकों के आकर्षण के लिए बोटिंग सुविधा विकसित करने की भी योजना है। इसके साथ ही घाटों का सौंदर्यीकरण, बैठने की व्यवस्था, हरित विकास और आकर्षक प्रकाश व्यवस्था की जाएगी, जिससे यह स्थल धार्मिक आस्था के साथ-साथ पर्यटन के दृष्टिकोण से भी महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में विकसित हो सके।
कलेक्टर श्री मिश्रा ने बताया कि प्रस्तावित परियोजना का त्रि-आयामी (3-डी) मॉडल भी तैयार कराया गया है। इसके अंतर्गत तीन मंजिला धर्मशाला, भोजन कक्ष, भोजनशाला, सभागार, गार्डन, स्वागत गेट और अन्य यात्री सुविधाओं का सुव्यवस्थित विकास किया जाएगा। इस पूरे प्रोजेक्ट पर लगभग 20 करोड़ रुपये की लागत आने का अनुमान है।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि रुद्रेश्वर घाट एवं मंदिर परिसर के विकास कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से क्रियान्वित किया जाए, ताकि यहां आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें तथा जिले में धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिले। इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार और आर्थिक गतिविधियों में भी वृद्धि होगी।
इस अवसर पर एसडीएम धमतरी श्री पीयूष तिवारी, लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री चहल सहित अन्य विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मां काली और मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

    *मुख्यमंत्री श्री साय ने रायपुर के कालीबाड़ी मंदिर एवं दुर्गा पूजा पंडाल में टेका माथा, प्रदेशवासियों की खुशहाली के लिए मांगा आशीर्वाद*   *मां दुर्गा शक्ति, साहस और सकारात्मक ऊर्जा…

    Read more

    पीएम आशा योजना से किसान भूपेश साहू को मिला चना का बेहतर मूल्य

    *सेवा की कहानी*   *- 5850 रूपए प्रति क्विंटल की दर से चना बेचकर मिला लाभकारी मूल्य*   *- योजना से प्रोत्साहित होकर चना की खेती का रकबा बढ़ाने की…

    Read more

    NATIONAL

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम