Ro no D15139/23

घरेलू गैस सिलेंडर के व्यावसायिक उपयोग पर खाद्य विभाग की कार्रवाई, दो होटल संचालकों पर प्रकरण दर्ज

 

धमतरी, 12 मार्च 2026/ कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार खाद्य विभाग द्वारा घरेलू गैस सिलेंडरों के अवैध व्यावसायिक उपयोग के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में आज सहायक खाद्य अधिकारी धमतरी  भेलेन्द्र कुमार ध्रुव के नेतृत्व में खाद्य निरीक्षक  निलेश चन्द्राकर एवं  वैभव कोरटिया की टीम ने धमतरी नगर निगम क्षेत्र में संचालित होटल एवं अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया।

जांच के दौरान दो प्रतिष्ठानों में घरेलू गैस सिलेंडर का व्यावसायिक उपयोग करते हुए पाया गया। इस पर द्रवीकृत पेट्रोलियम गैस (प्रदाय और वितरण विनियम) आदेश 2000 की कंडिका 03 तथा आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3 सहपठित धारा 7 के उल्लंघन के तहत संबंधित संचालकों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया गया है।

खाद्य विभाग की टीम ने जांच के दौरान बस स्टैंड स्थित ओम डेयरी के संचालक  ललित गोस्वामी, पिता  एवन गोस्वामी, ग्राम तरसीवा तहसील एवं जिला धमतरी तथा राजलक्ष्मी होटल एवं भोजनालय, अर्जुनी चौक धमतरी के संचालक  हेमंत दास सिन्हा, पिता  मोहित दास सिन्हा, ग्राम अर्जुनी तहसील एवं जिला धमतरी को घरेलू गैस सिलेंडर का व्यावसायिक उपयोग करते हुए पाया।

कार्रवाई के दौरान दोनों प्रतिष्ठानों से घरेलू गैस सिलेंडर एवं संबंधित उपकरण जप्त किए गए। इसमें 14.2 किलोग्राम क्षमता के इण्डेन एवं एचपी घरेलू सिलेंडर, 9 किलोग्राम का घरेलू सिलेंडर, सिंगल एवं डबल बर्नर चूल्हे तथा पाइप सहित रेगुलेटर शामिल हैं। कुल मिलाकर चार घरेलू गैस सिलेंडर (जिनमें दो खाली एवं एक आधा भरा हुआ) तथा अन्य उपकरण जप्त किए गए।

खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि घरेलू गैस सिलेंडरों का उपयोग केवल घरेलू प्रयोजनों के लिए निर्धारित है। इसका व्यावसायिक उपयोग नियमों का उल्लंघन है, जिससे न केवल शासन को आर्थिक क्षति होती है बल्कि गैस आपूर्ति व्यवस्था भी प्रभावित होती है।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग को रोकने के लिए आगे भी नियमित निरीक्षण एवं सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। होटल, ढाबा एवं अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के संचालकों को निर्देशित किया गया है कि वे केवल वैध व्यावसायिक गैस कनेक्शन का ही उपयोग करें, अन्यथा नियमों के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    हौसले और मेहनत ने बदली पुहपुटरा की पूजा की तकदीर, ईंट भट्टा के व्यवसाय ने बनाया ’लखपति दीदी’ बिहान से जुड़कर अन्य महिलाओं को भी स्वरोजगार के लिए करतीं हैं प्रेरित

    अम्बिकापुर 12 मार्च 2026/  छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) ग्रामीण अंचलों की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।सरगुजा जिले…

    Read more

    प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा की अध्यक्षता में मैनुअल स्केवेंजर्स हेतु राज्य स्तरीय सर्वेक्षण समिति की बैठक संपन्न

    *राज्य में हाथ से मैला उठाने की प्रथा का हुआ उन्मूलन* रायपुर, 12 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग के प्रमुख सचिव श्री सोनमणि…

    Read more

    NATIONAL

    छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक – 2026 के आने से धर्मांतरण में लगेगी रोक – अंजु गबेल घर वापसी प्रांत प्रमुख

    छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक – 2026 के आने से धर्मांतरण में लगेगी रोक – अंजु गबेल घर वापसी प्रांत प्रमुख

    बंगाल में सीएनजी की किल्लत से महंगाई की डबल मार, 10 रुपये तक ऑटो का किराया बढ़ाने की मांग

    बंगाल में सीएनजी की किल्लत से महंगाई की डबल मार, 10 रुपये तक ऑटो का किराया बढ़ाने की मांग

    विजय कृष्ण हत्याकांड: भाजपा छोड़ते ही चंदन मंडल की बढ़ी मुश्किलें, एनआइए ने भेजा नोटिस

    विजय कृष्ण हत्याकांड: भाजपा छोड़ते ही चंदन मंडल की बढ़ी मुश्किलें, एनआइए ने भेजा नोटिस

    विदेश मंत्री जयशंकर ने किया ईरान को कॉल, भारत के लिए खुला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता

    विदेश मंत्री जयशंकर ने किया ईरान को कॉल, भारत के लिए खुला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता

    राज्यसभा चुनाव: 5वीं सीट पर शह-मात तेज, तेजस्वी से मिले AIMIM अध्यक्ष, आज एनडीए की अहम बैठक

    राज्यसभा चुनाव: 5वीं सीट पर शह-मात तेज, तेजस्वी से मिले AIMIM अध्यक्ष, आज एनडीए की अहम बैठक

    बे-मौसम की बरसात से भारी नुकसान, जानें अगले पांच दिन कैसा रहेगा झारखंड का मौसम

    बे-मौसम की बरसात से भारी नुकसान, जानें अगले पांच दिन कैसा रहेगा झारखंड का मौसम