Ro no D15139/23

वन भूमि पर अवैध जुताई करते ट्रैक्टर जब्त

*वन विभाग की कार्रवाई*

रायपुर, 12 मार्च 2026/ वनों को अवैध कटाई, आग और अतिक्रमण से बचाना (संरक्षण) तथा नए पेड़ लगाकर वन क्षेत्र को बढ़ाना है l छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम द्वारा अवैध कटाई, अतिक्रमण और उत्खनन पर रोक लगाने के लिए लगातार निगरानी और कार्रवाई की जा रही है। प्रबंध संचालक वन विकास निगम के निर्देशानुसार सभी परियोजना मंडलों में नियमित दिन और रात्रि गश्त की जा रही है, जिससे वन क्षेत्रों की सुरक्षा और संरक्षण को मजबूती मिल रही है। इसी क्रम में कोटा परियोजना मंडल, बिलासपुर की गश्ती टीम ने सूचना मिलने पर परिक्षेत्र भैंसाझार के कक्ष क्रमांक पी-1608 में कार्रवाई की। यहां वन भूमि पर ट्रैक्टर के माध्यम से अवैध रूप से जुताई करते हुए एक व्यक्ति को पकड़ा गया।

वन विभाग ने वाहन स्वामी के विरुद्ध वन अपराध दर्ज करते हुए हरे रंग का सोल्ड जॉन डीयर ट्रैक्टर (चेचिस क्रमांक आईपी वाई-5310ईएचएसएफ-071116) जप्त कर अभिरक्षा में ले लिया है। आरोपी लोरिकराम यादव, पिता बरातू यादव, निवासी फूलवारीपारा, पोस्ट सिल्ली, थाना पाली, जिला कोरबा (छत्तीसगढ़) के विरुद्ध भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 33(1)(ग) एवं धारा 52 के तहत प्रकरण क्रमांक 99/19, दिनांक 11 मार्च 2026 को दर्ज किया गया है।

यह कार्रवाई क्षेत्रीय महाप्रबंधक बिलासपुर अभिषेक सिंह और मंडल प्रबंधक कोटा परियोजना मंडल बिलासपुर सत्यदेव शर्मा के निर्देशन में परियोजना परिक्षेत्र अधिकारी वैभव साहू के नेतृत्व में की गई। अभियान में सहायक परियोजना क्षेत्रपाल तोषपाल साहू, अश्वनी मेहरा, अरुण कुमार सिंह, गोविंदा वर्मा, क्षेत्ररक्षक कौशलेन्द्र प्रताप सिंह, कृपानंद जॉगड़े, कार्तिकराम धुर्वे तथा भैंसाझार परिक्षेत्र के रोपण सुरक्षा श्रमिकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

वन अपराध के विरुद्ध की गई इस त्वरित कार्रवाई पर प्रबंध संचालक प्रेम कुमार ने टीम को बधाई दी है। साथ ही उन्होंने प्रदेश के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को वन क्षेत्रों की सुरक्षा के लिए इसी प्रकार सतर्कता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि वन विभाग गश्त, अग्नि सुरक्षा, और चेक पोस्ट के माध्यम से वनों के अतिक्रमण रोकने का कार्य करता है। वन सुरक्षा एवं संवर्धन में अधिकारियों और कर्मचारियों की भूमिका उल्लेखनीय है।

  • Related Posts

    करतला में कीटनाशक दुकानों का औचक निरीक्षण

    अनियमितता मिलने पर कई विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस, न्यूमेमन कृषि केन्द्र पचपेड़ी में कीटनाशक बिक्री पर तत्काल प्रतिबंध   कोरबा, 06 सितंबर 2026/ कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के निर्देश…

    Read more

    जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘सेवा संकल्प अभियान’

    कोरबा 06 सितम्बर 2026/ जन सेवा के प्रति आभार व्यक्त करने, विकसित भारत-2047 के सामूहिक संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने तथा केन्द्र एवं राज्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी…

    Read more

    NATIONAL

    समग्र यूरोप को मिला अनूठा आध्यात्मिक उपहार ● फ्रांस में हुआ देश के पहले पारंपरिक हिंदू मंदिर का भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

    समग्र यूरोप को मिला अनूठा आध्यात्मिक उपहार ● फ्रांस में हुआ देश के पहले पारंपरिक हिंदू मंदिर का भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

    बिहार और केन्द्र सरकार ने बिहार के हितों की बलि चढ़़ा दी : जदयु

    बिहार और केन्द्र सरकार ने बिहार के हितों की बलि चढ़़ा दी : जदयु

    Video news मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कटाव का निरीक्षण करने पहुंचे नवगछिया, कहां जल्द ही होगा स्थाई समाधान…

    Video news मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कटाव का निरीक्षण करने पहुंचे नवगछिया, कहां जल्द ही होगा स्थाई समाधान…

    फ्लाइट के पायलट को नौकरी से निकाला गया, हवा में 300 फीट गिरा था विमान

    फ्लाइट के पायलट को नौकरी से निकाला गया, हवा में 300 फीट गिरा था विमान

    मोदी के लिए आया था चॉकलेट का ‘इंडिया गेट’, रास्ते में टूट गया… लेकिन इसके पीछे छिपी है 9,000 भारतीय सैनिकों की कहानी

    मोदी के लिए आया था चॉकलेट का ‘इंडिया गेट’, रास्ते में टूट गया… लेकिन इसके पीछे छिपी है 9,000 भारतीय सैनिकों की कहानी

    ‘अगर मैं आपका स्टूडेंट होता’: पीएम मोदी ने पूछा पब्लिक स्पीकिंग का तरीका, शिक्षिका बोलीं – अभ्यास से आएगा आत्मविश्वास

    ‘अगर मैं आपका स्टूडेंट होता’: पीएम मोदी ने पूछा पब्लिक स्पीकिंग का तरीका, शिक्षिका बोलीं – अभ्यास से आएगा आत्मविश्वास