Ro no D15139/23

मूल्यांकन शिविर में नि:शुल्क सहायक उपकरण के लिए 150 से अधिक दिव्यांगजनों ने कराया पंजीयन

राजनांदगांव 12 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कम्पनी ऑफ इंडिया लिमिटेड के निगमित सामाजिक दायित्व के निगमित सामाजिक दायित्व भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को) जबलपुर द्वारा समाज कल्याण विभाग के सहयोग से गांधी सभागृह राजनांदगांव में नगर पालिक निगम राजनांदगांव एवं जनपद पंचायत राजनांदगांव क्षेत्र में निवासरत दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण प्रदाय करने के लिए मूल्यांकन शिविर का आयोजन किया गया।
महापौर श्री मधुसूदन यादव ने दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण प्रदान करने के लिए आयोजित मूल्यांकन शिविर की सराहना की। उन्होंने कहा कि राजनांदगांव जिला दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों को नि:शुल्क सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए अग्रणी है। उन्होंने सभी पात्र दिव्यांगजनों को आवश्यकता अनुसार सहायक उपकरण के लिए मूल्यांकन शिविर में परीक्षण कराने की अपील की।
शिविर में 150 से अधिक विविध आयु वर्ग के दिव्यांगजनों द्वारा आवश्यकता अनुसार सहायक उपकरण के लिए पंजीयन कराया गया। पंजीकृत दिव्यांगजनों को शीघ्र ही मोटराइज ट्रायसायकल, ट्रायसायकल, व्हीलचेयर चाईल्ड व एडल्ड, केचेस एल्बो, बैसाखी चार प्रकार, वाकिंग स्टीक एडजेस्टेबल, ब्रेल केन फोल्डिंग, ब्रेल किट, रोलेटर, श्रवण यंत्र, सीपी चेयर, शेल फोन, सुगम्य केन, जाय स्टीक व्हील चेयर, टीएलएमकीट, कैलीपर्स कृत्रिम अंग सहित अन्य सहायक उपकरण पात्रता के अनुसार प्रदाय किया जाएगा।
इस अवसर पर अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती किरण वैष्णव, उपाध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती किरण साहू, अध्यक्ष जनपद पंचायत राजनांदगांव श्रीमती प्रतिमा चंद्राकर, सभापति जिला पंचायत श्रीमती देवकुमारी साहू, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती शिला सिन्हा, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती अनिता मंडावी, पार्षद श्री शैंकी बग्गा, श्री चुनेश्वर साहू, सरपंच कोपेडिह श्री किशोर साहू, श्री हेमंत तिवारी, श्री अरूण भास्कर गुप्ता, उप संचालक समाज कल्याण राजनांदगांव श्रीमती वैशाली मरडवार, समाज कल्याण विभाग से श्रीमती सुखमा चंद्रवंशी, श्री बालकृष्ण बघेल, श्री बीरसिंह साहू, कंचन मेश्राम, श्री संतोष साहू, श्री दिलीप श्रीवास्तव, श्री कुशाल चंद जंघेल, आराधना महोबिया, श्री महेन्द्र सिंह यादव, श्री नरेन्द्र देवदास, मालती श्रीवास्तव, श्री समीर क्षत्री, अंजू शर्मा सहित बड़ी संख्या में दिव्यांगजन एवं नागरिक उपस्थित थे।
क्रमांक 61 —————–

  • Related Posts

    बस्तर में स्वास्थ्य क्षेत्र में नया अध्याय, जगदलपुर मेडिकल कॉलेज में आधुनिक ट्रॉमा सेंटर का लोकार्पण

    *स्वास्थ्य मंत्री ने तकनीकी मानव संसाधन और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने व्यक्त की प्रतिबद्धता*   *रायपुर, 10 सितम्बर 2026/* वनांचल बस्तर में स्वास्थ्य सेवाओं को अत्याधुनिक बनाने की दिशा…

    Read more

    उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा के ट्रांसपोर्ट नगर का किया निरीक्षण

    *ट्रक मालिक संघ के प्रतिनिधियों से की चर्चा*   *व्यवस्थित यातायात के लिए उपयुक्त स्थान चयन पर हुआ विचार-विमर्श*   रायपुर, 10 सितंबर 2026/ उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक श्री…

    Read more

    NATIONAL

    हमें ए आई का सकारात्मक प्रयोग करना चाहिए: राणा यशवंत

    हमें ए आई का सकारात्मक प्रयोग करना चाहिए: राणा यशवंत

    Bank Strike September 2026: 11 सितंबर से बैंक बंद, आज ही निपटा लें चेक, कैश और पासबुक का काम

    Bank Strike September 2026: 11 सितंबर से बैंक बंद, आज ही निपटा लें चेक, कैश और पासबुक का काम

    चुनाव आयोग ने किया ममता बनर्जी और रितब्रत को तलब, किसकी होगी टीएमसी, 12 सितंबर तक होगा फैसला

    चुनाव आयोग ने किया ममता बनर्जी और रितब्रत को तलब, किसकी होगी टीएमसी, 12 सितंबर तक होगा फैसला

    मायावती के दलित वोट बैंक पर अखिलेश यादव की नजर, लाल-नीले रंग से PDA तक सपा की नई सियासी रणनीति

    मायावती के दलित वोट बैंक पर अखिलेश यादव की नजर, लाल-नीले रंग से PDA तक सपा की नई सियासी रणनीति

    Huawei, Alibaba और Emirates समेत दुनिया भर के दिग्गज कारोबारी होंगे शामिल

    Huawei, Alibaba और Emirates समेत दुनिया भर के दिग्गज कारोबारी होंगे शामिल

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय, महानदी भवन में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ

    मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज  मंत्रालय, महानदी भवन में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ