Ro no D15139/23

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान योजना से बेबी गुप्ता के जीवन में आया साकारात्मक परिवर्तन समूह से जुड़कर बेबी गुप्ता आर्थिक रूप से हुई मजबूत बैंकिंग ट्रांजेक्शन कार्य से प्रतिमाह कमा रही 11 हजार रुपए

जशपुरनगर 12 मार्च 2026/  “बिहान“ छ.ग. राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्र में निवासरत गरीब महिलाओं को स्व सहायता समूह के रूप में संगठित कर उन्हें  प्रशिक्षण प्रदान करके स्वरोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है।
आज महिलाएं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान योजना से जुड़कर स्वरोजगार की ओर अग्रसर होते हुए अपने सपने के पंख का स्वरूप देकर नई उड़ान की ओर तैयार हैं।
मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के मंशानुरूप  तीनों स्तर की पंचायत एवं एन.आर.एल.एम की टीम के द्वारा महिलाओं को सशक्त व आत्मनिर्भर बनाने के लिए हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं।
ग्रामीण क्षेत्रों में वित्तीय समावेशन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा वर्ष 2006 में बिजनेस कॉरेस्पॉन्डेंट मॉडल की शुरुआत की गई। इस व्यवस्था के माध्यम से बैंक द्वारा बैंकिंग एवं वित्तीय सेवाओं की पहुंच ग्राम स्तर तक सुनिश्चित की गई। बैंको द्वारा बैंकिंग कॉरेस्पॉन्डेंट की सेवाएं लिये जाने का प्रावधान किया गया। इसके उपरांत बैंकिंग सेवाओं की घर पहुंच सुविधा उपलब्ध कराने के लक्ष्य से ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा यह निर्णय लिया गया कि बैंकों द्वारा स्थापित किये जाने वाले बिजनेस कॉरेस्पॉन्डेंट का चयन राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा गठित स्व-सहायता समूह के सदस्यों में से किया जाए ।
छत्तीसगढ़ राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न शासकीय योजनाओं के हितग्राहियों को भुगतान में होने वाली समस्याओं के निराकरण करने एवं बैंकिग प्रक्रिया को सुविधाजनक बनाये जाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) द्वारा बीसी सखी मॉडल का गठन किया। जनपद पंचायत मनोरा के ग्रामीण अंचल की महिलाएं स्व सहायता समूह से जुड़कर समाजिक व आर्थिक उत्थान का मिशाल कायम कर रही है। कुछ ऐसी ही कहानी है, ग्राम पंचायत सोनक्यारी के आदर्श स्व-सहायता समूह की सदस्य श्रीमती बेबी गुप्ता जो कि बीसी सखी के रूप में कार्य कर आजीविका संवर्धन एवं आर्थिक सुधार का कार्य करते हुए आत्मनिर्भर बन रही है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान योजना के पहल से स्थाई साकारात्मक परिवर्तन आ रहा है।
विकासखण्ड मनोरा के ग्राम पंचायत सोनक्यारी की रहने वाली बेबी गुप्ता ने महिला स्व-सहायता समूह से जुड़कर वर्ष 2020-21 में ’बीसी सखी का पद प्राप्त किया। बीसी सखी कार्य करने में कठिनाई का सामना करते हुए भी बेबी गुप्ता बैंकिंग ट्रांजेक्शन का कार्य करने लगी।
बेबी गुप्ता प्रत्येक माह बीसी सखी के रूप में कार्य करते हुए 28 लाख से 35 लाख तक ट्रांजेक्शन करती है। ट्रांजेक्शन करने पर कमीशन के रूप में प्रत्येक माह 8000 से 11000 तक की राशि प्राप्त करती है। जो कि बहुत बड़ी उपलब्धि है। समूह में जुड़कर एवं बीसी सखी का कार्य करते हुए बेबी गुप्ता अपना आर्थिक स्तर को बढ़ा रही है।

  • Related Posts

    नव नियुक्त प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह के प्रथम जशपुर आगमन पर उमड़ा भाजपा संगठन का उत्साह

    0 प्रदेश संगठन महामंत्री सिंह के साथ झारखण्ड के संगठन महामंत्री साय का हुआ स्वागत* *गिरांग मोड़ से बालाछापर तक कार्यकर्ताओं ने किया गर्मजोशी से स्वागत *संगठन महामंत्री ने लिया…

    Read more

    सेवा संकल्प अभियान के तहत सिंगपुर में विशाल स्वास्थ्य शिविर आयोजित

    IMA धमतरी के सहयोग से ग्रामीणों को विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श एवं विभिन्न जांच सुविधाएं मिलीं, 140 लोगों ने लिया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ   मगरलोड, 03 अक्टूबर 2026। सेवा संकल्प…

    Read more

    NATIONAL

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी