Ro no D15139/23

कृषि क्रांति एक्सपो की तैयारियों के लिए आपसी समन्वय और समयबद्ध तरीके से करें कार्यः जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार जिला पंचायत सीईओ ने कृषि एवं संबद्ध विभागों की समीक्षा बैठक ली एग्रीस्टेक पंजीयन 15 दिनों में पूर्ण करने के निर्देश

जशपुरनगर 12 मार्च 2026/ जिला पंचायत सीईओ  अभिषेक कुमार की अध्यक्षता में आज जिला पंचायत सभाकक्ष में कृषि एवं उससे सम्बद्ध विभागों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी कृषि क्रांति एक्सपो एवं किसान मेला की तैयारियों की समीक्षा के साथ-साथ विभिन्न विभागीय योजनाओं की प्रगति पर भी विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में सीईओ ने एग्रीस्टेक पंजीयन की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि लंबित किसानों के आईडी निर्माण एवं पंजीयन कार्य 15 दिवस के भीतर पूर्ण करें। साथ ही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लंबित पंजीयन को भी शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने जल संरक्षण एवं भूजल संवर्धन को बढ़ावा देने के लिए किसानों को अपने खेतों में 5 प्रतिशत जल संचय मॉडल (फार्म पॉण्ड) विकसित करने हेतु प्रोत्साहित करने को कहा, ताकि वर्षा जल का संचयन हो सके और सिंचाई सुविधाओं में वृद्धि हो।
कृषि क्रांति एक्सपो एवं किसान मेला के सफल आयोजन हेतु दिए दिशा-निर्देश
बैठक में सीईओ  अभिषेक कुमार ने आगामी कृषि क्रांति एक्सपो एवं किसान मेला के सफल आयोजन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने इस आयोजन का ग्राम स्तर तक व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने, किसान प्रतियोगिताओं के लिए आवेदन पत्र भरवाने, फसलवार कृषि क्लस्टर का गठन करने, लीडर किसानों का चयन करने तथा क्रेता कंपनियों के लिए फील्ड विजिट की तैयारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एक्सपो की सभी तैयारियां आपसी समन्वय और समयबद्ध तरीके से पूरी की जाएं तथा अधिक से अधिक किसानों को इस कार्यक्रम से जोड़ते हुए उन्हें आधुनिक कृषि तकनीकों और बाजार से जोड़ने की दिशा में कार्य किया जाए।
प्रगतिशील किसानों ने साझा किए अनुभव
बैठक में उपस्थित प्रगतिशील किसानों ने खेती, विपणन एवं आय से जुड़े अपने अनुभव भी साझा किए। वरिष्ठ किसान  गर्ग ने स्ट्रॉबेरी उत्पादन में आने वाली चुनौतियों के साथ ही पंजाब ब्यूटी नाशपाती और पीच (सतालू) की खेती की संभावनाओं के बारे में जानकारी दी। वहीं गेंदा फूल उत्पादक किसान  मोती बंजारा ने बताया कि गेंदा फूल को हार्वेस्ट के बाद लगभग 25 दिनों तक सुरक्षित रखा जा सकता है। इसी प्रकार मत्स्य किसान  बसंत ने बताया कि वे 4.5 एकड़ क्षेत्र में पॉण्ड टैंक के माध्यम से मत्स्य पालन कर प्रतिवर्ष लगभग 5 लाख रुपये तक की आय प्राप्त कर रहे हैं। इस पर सीईओ  अभिषेक कुमार ने जिले में मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के लिए मत्स्य पालक किसानों के समूह गठित करने के निर्देश दिए। बैठक में उप संचालक कृषि  एम.आर. भगत, सहायक संचालक कृषि सुश्री योग्यता सिंह सहित जिले के सभी वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी एवं ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    नव नियुक्त प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह के प्रथम जशपुर आगमन पर उमड़ा भाजपा संगठन का उत्साह

    0 प्रदेश संगठन महामंत्री सिंह के साथ झारखण्ड के संगठन महामंत्री साय का हुआ स्वागत* *गिरांग मोड़ से बालाछापर तक कार्यकर्ताओं ने किया गर्मजोशी से स्वागत *संगठन महामंत्री ने लिया…

    Read more

    सेवा संकल्प अभियान के तहत सिंगपुर में विशाल स्वास्थ्य शिविर आयोजित

    IMA धमतरी के सहयोग से ग्रामीणों को विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श एवं विभिन्न जांच सुविधाएं मिलीं, 140 लोगों ने लिया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ   मगरलोड, 03 अक्टूबर 2026। सेवा संकल्प…

    Read more

    NATIONAL

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी