Ro no D15139/23

महतारी वंदन योजनाः मातृशक्ति के सम्मान और सशक्तिकरण की पहचान

अब नहीं रहना पड़ता निर्भर – आत्मविश्वास से आगे बढ़ रहीं  हेमलता साहू
योजना की राशि से शिक्षा और भविष्य को मिल रही दिशा
कोरबा, 12 मार्च 2026/मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से संचालित महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना आज प्रदेश की लाखों माताओं-बहनों के जीवन में परिवर्तन का माध्यम बन रही है। योजना के तहत महिलाओं को प्रतिमाह एक हजार रुपये की राशि सीधे उनके बैंक खातों में प्रदान की जा रही है, जिससे उन्हें आर्थिक संबल मिलने के साथ-साथ आत्मनिर्भरता और आत्मसम्मान के साथ आगे बढ़ने का अवसर मिल रहा है। इससे न केवल आर्थिक सहयोग प्रदान कर रही है, बल्कि महिलाओं के जीवन में विश्वास, सुरक्षा और सम्मान की नई भावना भी विकसित कर रही है। योजना के तहत मिलने वाली यह राशि भले ही छोटी प्रतीत होती हो, लेकिन वास्तव में यह महिलाओं के लिए आत्मनिर्भरता की नई राह खोल रही है। इससे महिलाएं अपनी छोटी-छोटी जरूरतों को स्वयं पूरा कर पा रही हैं और परिवार पर आर्थिक निर्भरता भी कम हो रही है।
इसी कड़ी में कोरबा जिले के शहरी क्षेत्र बुधवारी में निवासरत  हेमलता साहू की कहानी भी इस योजना की प्रेरक मिसाल बनकर सामने आई है। श्रीमती साहू बताती हैं कि उनके परिवार की आर्थिक स्थिति सामान्य है और कई बार आवश्यक जरूरतों के लिए अतिरिक्त पैसों की आवश्यकता पड़ जाती थी। ऐसे समय में महतारी वंदन योजना के तहत मिलने वाली राशि ने उन्हें बड़ी राहत प्रदान की है। अब उन्हें अपनी व्यक्तिगत आवश्यकताओं या बच्चों की छोटी-छोटी जरूरतों के लिए किसी पर निर्भर नहीं रहना पड़ता।
श्रीमती साहू ने बताया कि वे वर्तमान में अपनी पढ़ाई भी जारी रखे हुए हैं। पढ़ाई के लिए मोबाइल फोन और इंटरनेट की आवश्यकता पड़ती है, जिसके लिए वे योजना से प्राप्त राशि से अपने मोबाइल का रिचार्ज कर पढ़ाई जारी रख रही हैं। इससे उन्हें आत्मविश्वास मिला है और वे अपने भविष्य को बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत हैं। उन्होंने कहा कि योजना के माध्यम से मिलने वाली सहायता राशि ने उनके जीवन में आत्मनिर्भरता और आत्मसम्मान की भावना को मजबूत किया है। अब वे अपनी कई आवश्यकताओं को बिना किसी से मांग किए स्वयं पूरा कर पा रही हैं, जिससे उनके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आया है।
उन्होंने जनकल्याणकारी योजना के लिए मुख्यमंत्री   विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महतारी वंदन योजना ने उनके जैसी अनेक महिलाओं को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान किया है।
  • Related Posts

    पीएम जनमन आवास योजना से मनबहाल पहाड़ी कोरवा का जीवन हुआ सुरक्षित और सम्मानजनक पक्का आवास मिलने से वर्षों का सपना हुआ साकार, महतारी वंदन योजना से भी मिल रहा नियमित आर्थिक संबल

      अम्बिकापुर 22 जुलाई 2026/   विशेष पिछड़ी जनजातियों के सर्वांगीण विकास और उन्हें शासन की मूलभूत सुविधाओं से जोड़ने के उद्देश्य से संचालित प्रधानमंत्री जनमन (प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान)…

    Read more

    आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, विदेशी मदिरा जब्त कर आरोपी गिरफ्तार

      अम्बिकापुर 22 जुलाई 2026/   जिला आबकारी अधिकारी   एल. के. गायकवाड के मार्गदर्शन में आबकारी उपनिरीक्षक श्रीमती सरिता साहू के नेतृत्व में बुधवार को  प्राप्त सूचना के आधार पर…

    Read more

    NATIONAL

    युवा उद्यमिता, नवाचार और स्वरोजगार की सरकारी योजनाओं का उठाएं अधिकतम लाभ: बृजमोहन अग्रवाल 945 करोड़ स्वीकृत; ₹650 करोड़ जारी – केंद्र सरकार

    युवा उद्यमिता, नवाचार और स्वरोजगार की सरकारी योजनाओं का उठाएं अधिकतम लाभ: बृजमोहन अग्रवाल  945 करोड़ स्वीकृत; ₹650 करोड़ जारी – केंद्र सरकार

    4399 और 1076 संख्या नहीं ‘उम्मीद’ है, मौका खो मत देना वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेच की खरी… खरी…

    Parliament Session LIVE: संसद में जोरदार हंगामा, बोले पीएम मोदी- NEET मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

    Parliament Session LIVE: संसद में जोरदार हंगामा, बोले पीएम मोदी- NEET मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

    Parliament Session Live : लोकसभा में हंगामा, सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित

    Parliament Session Live : लोकसभा में हंगामा, सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित

    स्काईरूट के बहाने राहुल गांधी पर पीएम मोदी का तंज, बोले- कमाल 28 साल के युवाओं का, 56 साल के ‘युवा’ का नहीं

    स्काईरूट के बहाने राहुल गांधी पर पीएम मोदी का तंज, बोले- कमाल 28 साल के युवाओं का, 56 साल के ‘युवा’ का नहीं