Ro no D15139/23

कलेक्टर ने रुकवाया अपना वाहन, क्षतिग्रस्त सड़क देखकर दिए तत्काल मरम्मत के निर्देश

कोरबा, 12 मार्च 2026/जिले के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के निरंतर निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत आज लेमरू से श्यांग की ओर जा रहे थे। विमलता से आगे मोड़ पर पहुँचते ही उनकी नजर मार्ग पर बने बड़े गड्ढों और क्षतिग्रस्त सड़क पर पड़ी। स्थिति को गंभीर देखते हुए कलेक्टर ने तुरंत अपने वाहन चालक को रुकने का निर्देश दिया और स्वयं नीचे उतरकर सड़क की स्थिति का मुआयना किया।
पहाड़ी और दूरस्थ ग्रामों को जोड़ने वाला यह मार्ग ग्रामीणों की दैनिक आवाजाही के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। सड़क पर बने गड्ढों से संभावित दुर्घटनाओं की आशंका को देखते हुए कलेक्टर ने मौके पर ही पीडब्ल्यूडी के कार्यपालन अभियंता श्री जी. आर. जांगड़े को स्थिति से अवगत कराया। उन्होंने निर्देश दिए कि मार्ग का तत्काल निरीक्षण कर आवश्यक मरम्मत कार्य शीघ्र सुनिश्चित किया जाए, ताकि ग्रामीणों की आवाजाही सुरक्षित एवं सुगम बनी रहे।
कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि बारिश और पहाड़ी क्षेत्र की भौगोलिक परिस्थितियों के कारण सड़कें तेजी से क्षतिग्रस्त होती हैं, ऐसे में नियमित निगरानी और त्वरित सुधार कार्य अनिवार्य हैं। किसी भी प्रकार की दुर्घटना की संभावना को देखते हुए इस मार्ग की मरम्मत में देरी न की जाए।

  • Related Posts

    विधायक धरम लाल कौशिक जिला स्तरीय आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम में होंगे शामिल

    राजनांदगांव 16 सितम्बर 2026। विधायक बिल्हा श्री धरम लाल कौशिक सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत 17 सितम्बर 2026 को राजनांदगांव शहर के रानी सागर तालाब, बुढ़ासागर तालाब एवं शीतला मंदिर परिसर…

    Read more

    प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना,  रबी 2025-26 के लंबित फसल बीमा दावा भुगतान के निराकरण हेतु किसानों से बैंक विवरण जमा करने की अपील

    राजनांदगांव 16 सितम्बर 2026। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत रबी 2025-26 में फसल बीमा कराने वाले कुछ किसानों की दावा भुगतान राशि विभिन्न बैंकिंग एवं खाता संबंधी कारणों से उनके…

    Read more

    NATIONAL

    मेल-बैलेट पर ट्रंप को यूएस सुप्रीम कोर्ट से झटका, उनके चुने जजों ने भी खिलाफ दिया फैसला

    मेल-बैलेट पर ट्रंप को यूएस सुप्रीम कोर्ट से झटका, उनके चुने जजों ने भी खिलाफ दिया फैसला

    जर्मनी में अमेरिका की सीक्रेट बैठक, इजराइल समेत 7 अरब देश शामिल; US बोला – मिडिल ईस्ट से नहीं हटेगी सेना

    जर्मनी में अमेरिका की सीक्रेट बैठक, इजराइल समेत 7 अरब देश शामिल; US बोला – मिडिल ईस्ट से नहीं हटेगी सेना

    मक्का एयरस्पेस में घुसा हूती ड्रोन : सऊदी बोला- पवित्र जगहों पर टेढ़ी नजर डाली तो खैर नहीं

    मक्का एयरस्पेस में घुसा हूती ड्रोन : सऊदी बोला- पवित्र जगहों पर टेढ़ी नजर डाली तो खैर नहीं

    एआई के दौर में मौलिक अभिव्यक्ति और भाषाई संवेदना को बचाए रखना जरूरी : प्रो. संजय द्विवेदी

    एआई के दौर में मौलिक अभिव्यक्ति और भाषाई संवेदना को बचाए रखना जरूरी : प्रो. संजय द्विवेदी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं जनसेवा को समर्पित : नीतीश मिश्रा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं जनसेवा को समर्पित : नीतीश मिश्रा

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय