Ro no D15139/23

छोटे देवडा धान संग्रहण केंद्र का कलेक्टर ने किया निरीक्षण

व्यवस्थित भंडारण और धान उठाव के दिए निर्देश

जगदलपुर, 12 मार्च 2026/ कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने छोटे देवडा धान संग्रहण केंद्र का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। गुरुवार को कलेक्टर बकावंड विकासखंड के निरीक्षण  दौरे पर रहे इस दौरान उन्होंने केंद्र की भंडारण क्षमता के अनुसार मिलर्स के माध्यम से धान का उठाव धीरे-धीरे सुनिश्चित कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। साथ ही संग्रहण केंद्र से धान की शॉर्टेज होने की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए ऐसी स्थिति पाए जाने पर आवश्यक कार्यवाही करने की चेतावनी भी दी।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने धान के स्टेक को निर्धारित स्टेक प्लानिंग के अनुसार व्यवस्थित तरीके से रखने के निर्देश दिए। उन्होंने स्टेक के आसपास समय-समय पर कीटनाशक दवाइयों का छिड़काव करने तथा बदलते मौसम को ध्यान में रखते हुए धान को तिरपाल से ढंककर सुरक्षित रखने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए। कलेक्टर ने संग्रहण केंद्र की सुरक्षा व्यवस्था का भी निरीक्षण किया और वहां लगे सीसीटीवी कैमरों की निगरानी व्यवस्था का जायजा लिया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री प्रतीक जैन, सहायक कलेक्टर श्री विपिन दुबे, तहसीलदार जागेश्वरी, डीएमओ नान श्री राजेन्द्र ध्रुव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    बस्तर में सेवा सेतु शिविरों में पीएम सूर्य घर

      मुफ्त बिजली योजना को लेकर कलेक्टर श्री आकाश छिकारा के निर्देश एक ही छत के नीचे मिलेगी पंजीयन से लेकर लोन तक की सुविधा जगदलपुर, 30 सितंबर 2026/ राज्य…

    Read more

    बस्तर में 8,200 घरों को सौर ऊर्जा से रोशन करने का लक्ष्य

      जगदलपुर, 30 सितंबर 2026/ राज्य शासन के ऊर्जा विभाग द्वारा जारी नवीनतम दिशा-निर्देशों के परिप्रेक्ष्य में बस्तर जिले में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की…

    Read more

    NATIONAL

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    डोनाल्ड ट्रंप ने सुंदर पिचाई को कहा- ‘मॉन्स्टर’, गूगल सीईओ ने ऐसे किया रिएक्ट

    डोनाल्ड ट्रंप ने सुंदर पिचाई को कहा- ‘मॉन्स्टर’, गूगल सीईओ ने ऐसे किया रिएक्ट

    उपचुनाव के लिए वोटिंग से पहले बोले शुभेंदु अधिकारी- मैं नंदीग्राम का वोटर, मुख्यमंत्री के साथ रहेगी जनता

    उपचुनाव के लिए वोटिंग से पहले बोले शुभेंदु अधिकारी- मैं नंदीग्राम का वोटर, मुख्यमंत्री के साथ रहेगी जनता

    नीतीश कुमार के INDIA ब्लॉक छोड़ने पर CWC में मतभेद, सोनिया गांधी और दिग्विजय सिंह की राय अलग

    नीतीश कुमार के INDIA ब्लॉक छोड़ने पर CWC में मतभेद, सोनिया गांधी और दिग्विजय सिंह की राय अलग

    POK में आर-पार की लड़ाई का ऐलान, LOC के पास जुटे 25 हजार लोगों ने कहा- हम भारत में…

    POK में आर-पार की लड़ाई का ऐलान, LOC के पास जुटे 25 हजार लोगों ने कहा- हम भारत में…

    डाक विभाग ने बदले नियम: पासबुक से लेकर पासपोर्ट तक, जानें अब आपकी कौन सी चीज किस श्रेणी में होगी डिलीवर

    डाक विभाग ने बदले नियम: पासबुक से लेकर पासपोर्ट तक, जानें अब आपकी कौन सी चीज किस श्रेणी में होगी डिलीवर