Ro no D15139/23

घरेलू गैस सिलेंडर की अभाव की अफवाहों पर न दें ध्यान, घर बैठे कराएं बुकिंग-जिला प्रशासन

पीएम उज्ज्वला योजना की हितग्राही संजरी खातून को 24 घंटे के भीतर मिली सिलेंडर की होम डिलीवरी
एजेंसी के टोल फ्री नंबर के माध्यम से आसानी से हो रही है बुकिंग और घर पहुंच सेवा का उठाएं लाभ

अम्बिकापुर 16 मार्च 2026/  जिले में घरेलू गैस सिलेंडर की आपूर्ति को लेकर सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों पर प्रसारित की जा रही खबरें महज अफवाह हैं। जिला प्रशासन द्वारा सुनिश्चित किया गया है कि गैस एजेंसियों के पास सिलेंडर का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर के लिए एजेंसियों पर लंबी कतारें लगाने या परेशान होने की आवश्यकता नहीं है, वे घर बैठे ही डिजिटल माध्यमों से बुकिंग कर होम डिलीवरी की सुविधा प्राप्त कर सकते हैं।

पीएम उज्जवला हितग्राही को 24 घंटे में घर पहुंचा सिलेंडर
अम्बिकापुर नगर निगम क्षेत्र के मायापुर टनगनपारा की रहने वाली और प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की हितग्राही श्रीमती संजरी खातून ने अपना अनुभव साझा करते हुए बताया कि उन्होंने गैस सिलेंडर की बुकिंग के लिए गैस एजेंसी डिस्ट्रीब्यूटर के टोल फ्री नंबर पर मिस कॉल दिया था। महज एक दिन के भीतर गैस एजेंसी द्वारा उनके घर पर गैस सिलेंडर की डिलीवरी सुनिश्चित कर दी गई।

उनके पति श्री नैमुद्दीन अंसारी ने बताया कि पिछले कुछ दिनों में सर्वर की तकनीकी समस्या के कारण बुकिंग में आंशिक बाधा आई थी, लेकिन अब यह समस्या पूरी तरह ठीक हो चुकी है। उन्होंने कहा, “हमने 15 मार्च को कंपनी के टोल फ्री नंबर पर कॉल कर बुकिंग की, जिसका तत्काल मोबाइल पर मैसेज प्राप्त हुआ और आज 16 मार्च को सिलेंडर हमारे घर पहुंच गया।“

उपभोक्ताओं से अपीलः डिजिटल बुकिंग अपनाएं
गैस एजेंसियों संचालकों ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाह के झांसे में न आएं। जिले में घरेलू गैस की पर्याप्त उपलब्धता है। गैस एजेंसी संचालकों ने आग्रह किया कि उपभोक्ता गैस एजेंसियों में भीड़ लगाकर अपना कीमती समय बर्बाद न करें, टोल फ्री नंबर माध्यम से प्रदान की जा रही होम डिलीवरी सेवा का लाभ उठाएं।

सुचारू आपूर्ति और शासन का आभार
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के हितग्राही परिवार ने शासन और जिला प्रशासन की गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी की सुगम व्यवस्था के लिए आभार व्यक्त किया है। वर्तमान में गैस कंपनियां मोबाइल टोल फ्री नंबर और व्हाट्सएप के माध्यम से सुचारू रूप से बुकिंग स्वीकार कर रही हैं, जिससे आम नागरिकों को घर बैठे ही ईंधन की आपूर्ति सुनिश्चित हो रही है।

  • Related Posts

    सेवा संकल्प अभियान के तहत सिंगपुर में विशाल स्वास्थ्य शिविर आयोजित

    IMA धमतरी के सहयोग से ग्रामीणों को विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श एवं विभिन्न जांच सुविधाएं मिलीं, 140 लोगों ने लिया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ   मगरलोड, 03 अक्टूबर 2026। सेवा संकल्प…

    Read more

    राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती पर पुराना एवं नया बस स्टैण्ड में चलाया गया स्वच्छता ही सेवा

    *- राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा में माल्यार्पण कर पुष्पाजलि अर्पित की गई*   *- महापौर सहित जनप्रतिनिधियों, निगम पदाधिकारियों, वार्डवासियों, समाजिक संस्था एवं अधिकारियों व कर्मचारियों ने किया स्वच्छता…

    Read more

    NATIONAL

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी