Ro no D15139/23

जिला अस्पताल में एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव की पहल

धमतरी, 16 मार्च 2026/ जिले में किशोरियों को गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखने की दिशा में आज एक महत्वपूर्ण पहल की गई। नगर निगम धमतरी के महापौर  रामू रोहरा की मौजूदगी में जिला अस्पताल की ओपीडी में 14 वर्ष की किशोरियों को एचपीवी (HPV) वैक्सीन लगाकर टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर लाभार्थियों को टीकाकरण प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए। महापौर  रोहरा के हाथों कु. हर्षिता बघेल और कु. कविता को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।
इस अवसर पर महापौर  रोहरा ने बताया कि एचपीवी (HPV) वैक्सीन टीकाकरण अभियान का शुभारंभ राष्ट्रीय स्तर पर माननीय प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी द्वारा 28 फरवरी 2026 को किया गया है। यह टीका विशेष रूप से 14 वर्ष की किशोरियों को लगाया जा रहा है, जो महिलाओं में होने वाले गर्भाशय ग्रीवा कैंसर (सर्वाइकल कैंसर) से बचाव में प्रभावी है। उन्होंने कहा कि समय पर टीकाकरण से भविष्य में इस गंभीर बीमारी के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. यू.एल. कौशिक ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अभियान के अंतर्गत जिले में 14 वर्ष पूर्ण कर चुकी तथा 15 वर्ष से कम आयु की किशोरियों को निःशुल्क एचपीवी वैक्सीन लगाई जाएगी। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिला अस्पताल सहित विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों में आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं।
उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपनी 14 वर्ष की बालिकाओं का अनिवार्य रूप से टीकाकरण करवाएं, ताकि भविष्य में गर्भाशय ग्रीवा कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
कार्यक्रम के दौरान सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. टोडर, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. जे.पी. दीवान, जिला पैथोलॉजिस्ट एवं जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. आदित्य सिन्हा, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. रविकिरण शिंदे सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं सहयोगी स्टाफ उपस्थित रहे।
इस अभियान के माध्यम से जिले में किशोरियों के स्वास्थ्य संरक्षण को प्राथमिकता देते हुए जागरूकता बढ़ाने और समय पर टीकाकरण सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

  • Related Posts

    स्वतंत्र एटीएमए जिला बनने की दिशा में मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले की बड़ी पहल

      तीन ग्रामों में पीआरए सर्वेक्षण पूर्ण, किसानों की सहभागिता से तैयार होगी जिले की कृषि विकास की नई कार्ययोजना एसआरईपी के आधार पर कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन एवं मत्स्य क्षेत्र…

    Read more

    मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की पहल:स्वस्थ माताएं, स्वस्थ बच्चे और कुपोषण मुक्त छत्तीसगढ़ के लिए बनेगी समन्वित रणनीति

      यूनिसेफ के तकनीकी सहयोग से सभी संबंधित विभाग मिलकर तैयार करेंगे प्रभावी कार्ययोजना स्वस्थ माताएं और स्वस्थ बच्चे ही विकसित छत्तीसगढ़ की सबसे मजबूत नींव – मुख्यमंत्री श्री साय…

    Read more

    NATIONAL

    युवा उद्यमिता, नवाचार और स्वरोजगार की सरकारी योजनाओं का उठाएं अधिकतम लाभ: बृजमोहन अग्रवाल 945 करोड़ स्वीकृत; ₹650 करोड़ जारी – केंद्र सरकार

    युवा उद्यमिता, नवाचार और स्वरोजगार की सरकारी योजनाओं का उठाएं अधिकतम लाभ: बृजमोहन अग्रवाल  945 करोड़ स्वीकृत; ₹650 करोड़ जारी – केंद्र सरकार

    4399 और 1076 संख्या नहीं ‘उम्मीद’ है, मौका खो मत देना वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेच की खरी… खरी…

    Parliament Session LIVE: संसद में जोरदार हंगामा, बोले पीएम मोदी- NEET मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

    Parliament Session LIVE: संसद में जोरदार हंगामा, बोले पीएम मोदी- NEET मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

    Parliament Session Live : लोकसभा में हंगामा, सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित

    Parliament Session Live : लोकसभा में हंगामा, सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित

    स्काईरूट के बहाने राहुल गांधी पर पीएम मोदी का तंज, बोले- कमाल 28 साल के युवाओं का, 56 साल के ‘युवा’ का नहीं

    स्काईरूट के बहाने राहुल गांधी पर पीएम मोदी का तंज, बोले- कमाल 28 साल के युवाओं का, 56 साल के ‘युवा’ का नहीं