Ro no D15139/23

रानी मिस्रियों से प्रधानमंत्री आवास के निर्माण को मिलेगी गति: सीईओ जिला पंचायत अभिषेक अग्रवाल

*प्रोजेक्ट उन्नति अंतर्गत रानी मिस्त्री का हो रहा प्रशिक्षण*

*रोजगार मुखी प्रशिक्षण से ग्रामीण महिलाएं होंगी आत्मनिर्भर*

कवर्धा-दिनांक 16/03/2026, जनपद पंचायत सहसपुर लोहारा के ग्राम राम्हेपुर में प्रोजेक्ट उन्नति अंतर्गत 35 महिलाओं को रानी मिस्त्री का 30 दिवसीय प्रशिक्षण दिनांक 18 फरवरी से 20 मार्च तक दिया जा रहा है। जिसमे महिलाओं को स्थानीय स्तर पर निर्माण कार्यों के द्वारा आजीविका संवर्धन में प्रशिक्षित किया जा रहा है। कलेक्टर कबीरधाम श्री गोपाल वर्मा के निर्देशानुसार ग्राम पंचायत राम्हेपुर में आरसेटी द्वारा महिलाओं को यह प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कबीरधाम श्री अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि ज़िले में प्रधानमंत्री जनमन आवास एवं प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में प्रगति लाने के लिए ग्रामीण महिलाओं को राजमिस्त्री का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जनपद पंचायत पंडरिया एवं बोडला क्षेत्र में रानी मिस्रियों का प्रशिक्षण 2 बैच में संपन्न हो चुका है तथा वर्तमान में जनपद पंचायत स.लोहारा अंतर्गत 35 महिलाओं का प्रशिक्षण चल रहा है। प्रशिक्षण उपरांत महिला राजमिस्त्रियों द्वारा आवास को समय पर गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने में मदद मिलेगी और स्थानीय स्तर पर रोजगार का सृजन होगा। प्रशिक्षित महिलाएं स्वयं अपना आवास निर्माण करेगी। साथ में अन्य आवासों के निर्माण में सहायक सिद्ध होकर लक्ष्य को जल्दी प्राप्त करने में सुविधा होगी।

उल्लेखनीय है कि महात्मा गांधी नरेगा योजना से विगत वर्षों में 60 दिनों का रोजगार प्राप्त कर ग्रामीण महिलाएं पहले ही लाभान्वित हो चुकी है।ग्रामीण महिलाओं को कौशल विकास से जोड़ने एवं आत्मनिर्भर बनाने यह प्रशिक्षण दिया जा रहा है। वर्तमान में जिले के सभी ग्राम पंचायतो में प्रधानमंत्री आवास का निर्माण कार्यों एवं अन्य विभागीय निर्माण कार्य चल रहे है। राजमिस्त्री के रूप में प्रशिक्षित महिलाओं के लिए रोजगार के अनेकों अवसर गांव में ही खुले हुए हैं।इसी क्रम में आरसेटी केंद्र तारों कवर्धा एवं जिला पंचायत कबीरधाम द्वारा आयोजित 30 दिवसीय प्रोजेक्ट उन्नति के तहत रानीमिस्त्री प्रशिक्षण आयोजित कराया गया है। प्रशिक्षण अवधि के दौरान महिलाओं को महात्मा गांधी नरेगा अंतर्गत 261 रुपया के मान से मजदूरी राशि प्रोत्साहन स्वरूप उनके बैंक खाते में प्राप्त होगी और प्रशिक्षण क्लस्टर बेस्ड फील्ड पर हो रहा है।इस प्रशिक्षण में प्रतिभागियों को निर्माण कार्यों की तकनीकी जानकारी जैसे ईंट जोड़ाई, माप-जोख, सीमेंट-रेत अनुपात, प्लास्टरिंग, दीवार निर्माण, वाटर लेवल सेटिंग, सुरक्षा उपाय एवं निर्माण गुणवत्ता नियंत्रण का व्यावहारिक ज्ञान के साथ ही शासन के विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से प्रशिक्षित किया जा रहा है।प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य प्रोजेक्ट उन्नति के तहत ग्रामीण महिलाओं को रोजगार मुखी कौशल प्रदान कर प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण जैसे शासन के महत्वपूर्ण योजना में त्वरित रूप से रोजगार देकर निर्माण कार्यों में प्रगति लाना है। आरसेटी कवर्धा द्वारा प्रत्येक प्रशिक्षु को रानीमिस्त्री कार्य हेतु आवश्यक सेफ्टी टूलकिट का वितरण कर निर्माण कार्यों के बारिकी से परिचित कराया जा रहा है।प्रशिक्षण के दौरान आरसेटी के राज्य नोडल अधिकारी सीईओ जनपद पंचायत एवं निर्देशक आरसेटी केंद्र कवर्धा द्वारा भ्रमण कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता भी देख रहे है।

  • Related Posts

    शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव की मांग पर जन्माष्टमी के दिन पूरे छत्तीसगढ़ में शुष्क दिवस, मांस बिक्री पर भी रहेगा प्रतिबंध

      रायपुर, 2 सितंबर 2026। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर 4 सितंबर को पूरे छत्तीसगढ़ में शुष्क दिवस घोषित करने तथा नगरीय निकाय क्षेत्रों में पशुवध गृह एवं मांस…

    Read more

    गंभीर तीव्र कुपोषण से सामान्य पोषण श्रेणी में पहुंची याक्षी

    सामुदायिक प्रयासों, नियमित निगरानी और परिवार की सहभागिता से मिली सफलता*   राजनांदगांव 02 सितम्बर 2026। सामुदायिक स्तर पर कुपोषण प्रबंधन के लिए किए जा रहे निरंतर प्रयासों से बच्चों…

    Read more

    NATIONAL

    विकसित भारत के निर्माण में नारी शक्ति का योगदान सर्वोपरि : रूपकुमारी चौधरी

    विकसित भारत के निर्माण में नारी शक्ति का योगदान सर्वोपरि : रूपकुमारी चौधरी

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार