Ro no D15139/23

युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर कुनकुरी में 17 मार्च और पत्थलगांव में 18 मार्च को प्लेसमेंट कैम्प का होगा आयोजन

जशपुरनगर 16 मार्च 2026/ जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र जशपुर द्वारा युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिले में प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत 17 मार्च 2026 को आईटीआई कुनकुरी तथा 18 मार्च 2026 को आईटीआई पत्थलगांव में प्लेसमेंट कैम्प आयोजित किया जाएगा।
जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि प्लेसमेंट कैम्प में श्रमिन टैलेंट प्राइवेट लिमिटेड नोएडा (ओपी) संस्था द्वारा विद्युत मीटर तकनीशियन के लगभग 150 पदों के लिए भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए 10वीं, 12वीं एवं आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को 15 हजार से 18 हजार रुपए तक मासिक वेतन प्रदान किया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि को प्रातः 11ः30 बजे संबंधित स्थान पर उपस्थित होकर प्लेसमेंट कैम्प में भाग लेना होगा। अभ्यर्थियों को अपने साथ सभी मूल प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड तथा पासपोर्ट साइज फोटो लेकर आना अनिवार्य होगा। जिला रोजगार कार्यालय ने जिले के योग्य एवं इच्छुक युवाओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में प्लेसमेंट कैम्प में भाग लेकर रोजगार के इस अवसर का लाभ उठाएं।

  • Related Posts

    रामलला दर्शन योजना: 30 श्रद्धालु अयोध्या धाम के लिए रवाना, जिले में उत्साह का माहौल

      रायपुर , 12 अगस्त 2026/जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई से रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत 30 श्रद्धालुओं को आज सुबह 9:15 बजे जनप्रतिनिधियों ने हरी झंडी दिखाकर अयोध्या धाम के लिए रवाना…

    Read more

    हाथियों से जनहानि में कमी जशपुर वनमंडल में प्रभावित क्षेत्रों में निगरानी, गश्त और जन-जागरूकता अभियान तेज

      रायपुर, 12 अगस्त 2026/वन मंत्री  केदार कश्यप के निर्देशानुसार वन विभाग हाथी प्रभावित क्षेत्रों में लगातार निगरानी, गश्त और जन-जागरूकता अभियान चला रहा है, ताकि मानव-हाथी द्वंद्व की घटनाओं…

    Read more

    NATIONAL

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना 0 जवाहर नागदेव,

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना           0 जवाहर नागदेव,

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम