Ro no D15139/23

खाद्य कारोबार कर्ताओं के लिए खाद्य अनुज्ञप्ति-लाइसेंस पंजीयन के लिए कांसाबेल में शिविर 18 मार्च को’

जशपुरनगर 17 मार्च 2026/ खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा जिला जशपुर के समस्त खाद्य कारोबारकर्ताओं खुदरा, होलसेल, वितरक, होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा, विनिर्माता और वेंडर, कैटरर्स, मिलर्स, स्ट्रीट फूड वेंडर आदि को उनके द्वारा संचालित खाद्य व्यापार के वार्षिक टर्नओवर के अनुसार आवश्यक खाद्य अनुज्ञप्ति-लाईसेंस पंजीयन हेतु 18 मार्च 2026 को सनातन धर्मशाला, कांसाबेल मेन रोड़ में 11 बजे से शिविर आयोजित किया जा रहा है। उक्त शिविर में खाद्य अनुज्ञप्ति, पंजीयन से संबंधित कार्य हेतु आवश्यक मार्गदर्शन व सहयोग दिया जाएगा। जिसमें खाद्य प्रतिष्ठान के लिये नवीन खाद्य अनुज्ञप्ति व पंजीयन हेतु आवेदन, जारी खाद्य अनुज्ञप्ति पंजीयन में नियमानुसार बदलाव, नवीनीकरण, 12 लाख से अधिक का टर्नओवर वाले पंजीयनधारी खाद्य कारोबारकर्ता को नियमानुसार खाद्य लाईसेंस हेतु आवेदन प्राक्रिया किया जाएगा।

सभी संगठन के संबंधित समस्त खाद्य कारोबारकर्ताओं को खाद्य सुरक्षा विभाग रायगढ़ द्वारा खाद्य अनुज्ञप्ति व पंजीयन शिविर में  अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर लाभ उठाने हेतु प्रेरित किया जा रहा है।

  • Related Posts

    सीएम विष्णु देव साय बस्तर में देंगे राज्य की सबसे बड़े ‘हेरिटेज मैराथन’ की सौगात

        ‘बस्तर दौड़ेगा, देश जुड़ेगा’ की थीम पर 22 मार्च को होगा राज्य का सबसे बड़ा स्पोर्ट्स इवेंट *फिटनेस और विरासत का उत्सव- बस्तर को ग्लोबल टूरिज्म मैप पर…

    Read more

    मुख्यमंत्री ने नवरात्रि की पावन बेला पर मां महामाया की धरा से सरगुजा ओलंपिक का किया शुभारंभ

      3 लाख 49 हजार खिलाड़ियों की स्वस्फूर्त सहभागिता खेल के प्रति उनके प्रेम और समर्पण को दिखाता है : मुख्यमंत्री श्री साय बस्तर एवं सरगुजा ओलंपिक के वार्षिक आयोजन…

    Read more

    NATIONAL

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे

    ममता बनर्जी ने कहा- बंगाल को निशाना बनाने वालों को जहन्नुम में जाना चाहिए

    ममता बनर्जी ने कहा- बंगाल को निशाना बनाने वालों को जहन्नुम में जाना चाहिए

    समाप्त होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप बोले- US अपने लक्ष्य के करीब, लेकिन सीजफायर से इनकार, क्या है प्लान?

    समाप्त होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप बोले- US अपने लक्ष्य के करीब, लेकिन सीजफायर से इनकार, क्या है प्लान?

    खरसावां में ओड़िया नाट्य कलाकारों का जलवा, दूसरे दिन भी उमड़ी दर्शकों की भारी भीड़

    खरसावां में ओड़िया नाट्य कलाकारों का जलवा, दूसरे दिन भी उमड़ी दर्शकों की भारी भीड़

    ईद की वजह से दुबई में फंसा अवाना शिप के कैप्टन का पार्थिव शरीर, होर्मुज में हुई थी मौत

    ईद की वजह से दुबई में फंसा अवाना शिप के कैप्टन का पार्थिव शरीर, होर्मुज में हुई थी मौत