Ro no D15139/23

नगरीय निकायों में व्यापक वृक्षारोपण के लिए बनाए कार्ययोजना – कलेक्टर व्यास

स्वच्छता, आवास और विकास कार्यों की तेजी पर भी जोर
कलेक्टर ने नगरीय निकायों की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश
जशपुरनगर 17 मार्च 2026/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने जिले के नगरीय निकायों की समीक्षा बैठक लेकर विभिन्न विकास एवं जनहितकारी योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने स्वच्छता सर्वेक्षण के सभी मापदंडों पर विशेष ध्यान देते हुए कार्यों को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए, ताकि जिले की रैंकिंग में बेहतर परिणाम सुनिश्चित हो सके। कलेक्टर ने कचरा निष्पादन, डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन, शौचालय निर्माण, नियमित साफ-सफाई, सिटीजन फीडबैक तथा  ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के मापदंडों में उत्कृष्ट कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वच्छता सर्वेक्षण में बेहतर प्रदर्शन के लिए सभी निकाय समन्वय के साथ कार्य करें। आगामी वर्षा ऋतु को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर ने अभी से वृक्षारोपण की ठोस कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पहली बारिश से पहले स्थल चयन, गड्ढा खुदाई और ट्री गार्ड की व्यवस्था सुनिश्चित कर ली जाए। 30 जून तक गड्ढा खुदाई एवं 25 जुलाई तक वृक्षारोपण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। साथ ही स्थानीय जनप्रतिनिधियों की सहभागिता सुनिश्चित करते हुए व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण करने को कहा। इस अवसर पर सहायक कलेक्टर श्री अनिकेत अशोक फड़तरे सहित जिले के सभी नगरीय निकायों के मुख्य नगरपालिका अधिकारीगण मौजूद रहे।

कलेक्टर श्री व्यास ने बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रगति की भी समीक्षा की। उन्होंने स्वीकृत, पूर्ण, प्रगतिरत एवं अप्रारंभ कार्यों की जानकारी लेते हुए सभी आवासों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने अप्रारंभ कार्यों को प्राथमिकता के साथ शुरू करने और निर्माण कार्यों में तेजी लाने पर जोर दिया। कलेक्टर ने नगरीय निकायों में संपत्ति कर, जल कर एवं यूजर चार्जेस की वसूली की निकायवार समीक्षा करते हुए इसमें प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राजस्व संग्रहण में सुधार से निकायों की कार्यक्षमता और विकास कार्यों को गति मिलेगी।
बैठक में कलेक्टर ने नगरीय निकायों में संचालित वृहद निर्माण कार्यों की भी समीक्षा की। उन्होंने अमृत मिशन के तहत चल रहे कार्यों, सामुदायिक भवन, अतिरिक्त भवन, ऑडिटोरियम, नालंदा परिसर, सड़कों, पार्क उन्नयन, स्ट्रीट लाइट, गौरव पथ, तालाब सौंदर्यीकरण तथा वाटर ट्रीटमेंट प्लांट जैसे कार्यों की विस्तृत जानकारी लेकर प्रगति तेज करने के निर्देश दिए।
 
  • Related Posts

    पीएम जनमन आवास योजना से मनबहाल पहाड़ी कोरवा का जीवन हुआ सुरक्षित और सम्मानजनक पक्का आवास मिलने से वर्षों का सपना हुआ साकार, महतारी वंदन योजना से भी मिल रहा नियमित आर्थिक संबल

      अम्बिकापुर 22 जुलाई 2026/   विशेष पिछड़ी जनजातियों के सर्वांगीण विकास और उन्हें शासन की मूलभूत सुविधाओं से जोड़ने के उद्देश्य से संचालित प्रधानमंत्री जनमन (प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान)…

    Read more

    आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, विदेशी मदिरा जब्त कर आरोपी गिरफ्तार

      अम्बिकापुर 22 जुलाई 2026/   जिला आबकारी अधिकारी   एल. के. गायकवाड के मार्गदर्शन में आबकारी उपनिरीक्षक श्रीमती सरिता साहू के नेतृत्व में बुधवार को  प्राप्त सूचना के आधार पर…

    Read more

    NATIONAL

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

    CJP ने PM मोदी को दिया जवाब-फास्ट-ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए

    CJP ने PM मोदी को दिया जवाब-फास्ट-ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए

    ‘पेपर लीक बहुत गंभीर मुद्दा है’, CJP छात्र आंदोलन पर सलमान खान ने दिया छात्रों का साथ, कहा- देश के युवाओं पर है गर्व

    ‘पेपर लीक बहुत गंभीर मुद्दा है’, CJP छात्र आंदोलन पर सलमान खान ने दिया छात्रों का साथ, कहा- देश के युवाओं पर है गर्व

    CJP प्रोटेस्ट के बीच PM मोदी का ऐलान: युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले बचेंगे नहीं, बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट

    CJP प्रोटेस्ट के बीच PM मोदी का ऐलान: युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले बचेंगे नहीं, बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट

    युवा उद्यमिता, नवाचार और स्वरोजगार की सरकारी योजनाओं का उठाएं अधिकतम लाभ: बृजमोहन अग्रवाल 945 करोड़ स्वीकृत; ₹650 करोड़ जारी – केंद्र सरकार

    युवा उद्यमिता, नवाचार और स्वरोजगार की सरकारी योजनाओं का उठाएं अधिकतम लाभ: बृजमोहन अग्रवाल  945 करोड़ स्वीकृत; ₹650 करोड़ जारी – केंद्र सरकार

    4399 और 1076 संख्या नहीं ‘उम्मीद’ है, मौका खो मत देना वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेच की खरी… खरी…

    4399 और 1076 संख्या नहीं ‘उम्मीद’ है, मौका खो मत देना  वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेच की खरी… खरी…