Ro no D15139/23

वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों में घरेलू LPG सिलेंडर के दुरुपयोग पर कार्रवाई, 2 सिलेंडर जब्त

धमतरी, 17 मार्च 2026/- जिले में घरेलू रसोई गैस (LPG) सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग पर प्रतिबंध के बावजूद इसके दुरुपयोग की शिकायतों पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। इसी क्रम में आज मंगलवार को राजस्व एवं खाद्य विभाग की संयुक्त टीम द्वारा औचक निरीक्षण कर कार्रवाई की गई।

निरीक्षण के दौरान निलेश भोजनालय, श्यामतराई एवं परी रेस्टोरेंट, आमदी में घरेलू LPG सिलेंडरों का व्यावसायिक प्रयोजनार्थ उपयोग किया जाना पाया गया। उक्त अनियमितता पाए जाने पर संबंधित प्रतिष्ठानों से 2 नग घरेलू गैस सिलेंडर, सिंगल बर्नर, पाइप एवं रेगुलेटर को आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत जब्त किया गया।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि घरेलू LPG सिलेंडर का उपयोग केवल घरेलू कार्यों के लिए ही अनुमन्य है। इसका व्यावसायिक उपयोग नियमों का उल्लंघन है, जिससे न केवल शासन को राजस्व हानि होती है, बल्कि सुरक्षा की दृष्टि से भी यह गंभीर खतरा उत्पन्न करता है।

जिला प्रशासन ने सभी होटल, ढाबा एवं अन्य वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों को निर्देशित किया है कि वे निर्धारित नियमों का पालन करते हुए केवल व्यावसायिक LPG कनेक्शन का ही उपयोग करें। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन द्वारा आम नागरिकों से भी अपील की गई है कि यदि कहीं घरेलू गैस सिलेंडर का अवैध उपयोग होता दिखे, तो इसकी सूचना संबंधित विभाग को दें, ताकि समय पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

  • Related Posts

    डिजिटल क्रांति की राह पर सारंगढ़-बिलाईगढ़

      तकनीक से बदली खेती की तस्वीर, डिजिटल क्रॉप सर्वे में रचा इतिहास विष्णु प्रसाद वर्मा, गुलाब डडसेना, सहायक संचालक रायपुर, 07 सितंबर 2026/ छत्तीसगढ़ का नवगठित जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ तकनीक…

    Read more

    धमतरी में रैपिडो की सेवाएं शुरू, आवागमन को मिलेगी नई सुविधा

      स्थानीय नागरिकों एवं जरूरतमंदों के लिए सुविधाजनक और सुलभ परिवहन विकल्प उपलब्ध धमतरी, 07 सितंबर 2026/ जिले में नागरिकों को सुगम एवं सुविधाजनक आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराने की…

    Read more

    NATIONAL

    नेटिजन बनने से पहले सिटिजन बनें युवा : प्रो. संजय द्विवेदी

    नेटिजन बनने से पहले सिटिजन बनें युवा : प्रो. संजय द्विवेदी

    समग्र यूरोप को मिला अनूठा आध्यात्मिक उपहार ● फ्रांस में हुआ देश के पहले पारंपरिक हिंदू मंदिर का भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

    समग्र यूरोप को मिला अनूठा आध्यात्मिक उपहार ● फ्रांस में हुआ देश के पहले पारंपरिक हिंदू मंदिर का भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

    बिहार और केन्द्र सरकार ने बिहार के हितों की बलि चढ़़ा दी : जदयु

    बिहार और केन्द्र सरकार ने बिहार के हितों की बलि चढ़़ा दी : जदयु

    Video news मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कटाव का निरीक्षण करने पहुंचे नवगछिया, कहां जल्द ही होगा स्थाई समाधान…

    Video news मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कटाव का निरीक्षण करने पहुंचे नवगछिया, कहां जल्द ही होगा स्थाई समाधान…

    फ्लाइट के पायलट को नौकरी से निकाला गया, हवा में 300 फीट गिरा था विमान

    फ्लाइट के पायलट को नौकरी से निकाला गया, हवा में 300 फीट गिरा था विमान

    मोदी के लिए आया था चॉकलेट का ‘इंडिया गेट’, रास्ते में टूट गया… लेकिन इसके पीछे छिपी है 9,000 भारतीय सैनिकों की कहानी

    मोदी के लिए आया था चॉकलेट का ‘इंडिया गेट’, रास्ते में टूट गया… लेकिन इसके पीछे छिपी है 9,000 भारतीय सैनिकों की कहानी