Ro no D15139/23

साजा विधायक के गृह ग्राम बीरनपुर में हो रहा राष्ट्र ध्वज का अपमान:

[मामला PHE विभाग की पानी टंकी में लगे तिरंगे का ]
जिम्मेदार तंत्र की संवेदनहीनता उजागर
गोपाल शर्मा – बेमेतरा 20 फरवरी 26 —

बेमेतरा जिले के साजा क्षेत्र अंतर्गत विधायक ईश्वर साहू के गृह ग्राम बीरनपुर में राष्ट्रध्वज के अपमान का गंभीर मामला सामने आया है। गांव की पेयजल टंकी पर लगाए गए तिरंगे झंडे पूरी तरह जीर्ण-शीर्ण अवस्था में पहुंच चुके हैं। कई झंडे फटकर लटक रहे हैं, जबकि कुछ उल्टे टंगे हुए हैं—जो सीधे तौर पर राष्ट्रीय सम्मान का उल्लंघन है।
स्थिति और भी चिंताजनक इसलिए है क्योंकि यह सब ग्राम पंचायत भवन के ठीक सामने हो रहा है, जहां से जिम्मेदार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की नजर लगातार पड़ती है। इसके बावजूद न तो लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (PHE) विभाग ने कोई संज्ञान लिया और न ही स्थानीय प्रशासन ने इसे गंभीरता से लिया।
विडंबना यह है कि PHE विभाग द्वारा पानी टंकी का निरीक्षण और मूल्यांकन किया गया था, साथ ही पास में पंचायत मद से सीसी निर्माण कार्य भी संपन्न हुआ। इसके बावजूद राष्ट्रध्वज की इस अपमानजनक स्थिति को नजरअंदाज किया जाना प्रशासनिक लापरवाही ही नहीं, बल्कि संवेदनहीनता का स्पष्ट प्रमाण है।

क्षेत्र में पेयजल संकट की हकीकत जानने ग्राम पहुंचने पर यह दृश्य देखने को मिला, मामला संज्ञान में आने पर लोगों ने गहरी नाराजगी जताई। ग्रामीणों का कहना है कि जब विधायक के अपने गृह ग्राम में ही तिरंगे का सम्मान सुरक्षित नहीं है, तो अन्य स्थानों की स्थिति का सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है।

ग्रामीणों ने PHE विभाग के कार्यपालन अभियंता के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की अपील की है। अब देखना होगा कि जिम्मेदार अधिकारी इस मामले में कितनी तेजी और गंभीरता से कदम उठाते हैं।

  • Related Posts

    नगरीय प्रशासन विभाग में इंजीनियरों का हुआ तबादला

    *रायपुर-बिलासपुर समेत कई शहरों के अधिकारी बदले*   रायपुर, 09 मई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई वरिष्ठ…

    Read more

    16 मई को जामटोली और कुनकुरी में लगेंगे शिविर, समस्याओं का होगा त्वरित समाधान पूर्व में 11 मई को रखा गया था जिसे संशोधित करके 16 मई को शिविर आयोजित किया जाएगा कुनकुरी के नगरीय निकाय में आगामी 16 मई 2026 को शिविर लगाया जाएगा

      जशपुरनगर 09 मई 2026/ मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार जिले में “सुशासन तिहार 2026” के तहत जनपद पंचायतों एवं नगरीय निकायों में शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी…

    Read more

    NATIONAL

    एन एस राजा सुब्रमणि नए CDS, कृष्णा स्वामीनाथन होंगे नौसेना प्रमुख

    एन एस राजा सुब्रमणि नए CDS, कृष्णा स्वामीनाथन होंगे नौसेना प्रमुख

    सीएम सम्राट चौधरी ने नए मंत्रियों को दिए आदेश, कहा- मीडिया में बयान देने से पहले पूरी जानकारी रखें

    सीएम सम्राट चौधरी ने नए मंत्रियों को दिए आदेश, कहा- मीडिया में बयान देने से पहले पूरी जानकारी रखें

    Suvendu Adhikari Oath LIVE: ब्रिगेड ग्राउंड में पीएम का रोड शो, थोड़ी देर में शुभेंदु अधिकारी लेंगे शपथ

    Suvendu Adhikari Oath LIVE: ब्रिगेड ग्राउंड में पीएम का रोड शो, थोड़ी देर में शुभेंदु अधिकारी लेंगे शपथ

    मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : प्रदेशभर में 2300 से अधिक जोड़े बंधे परिणय सूत्र में महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सूरजपुर से दिया महिला सशक्तिकरण का संदेश

    मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : प्रदेशभर में 2300 से अधिक जोड़े बंधे परिणय सूत्र में  महिला एवं बाल विकास मंत्री   लक्ष्मी राजवाड़े ने सूरजपुर से दिया महिला सशक्तिकरण का संदेश

    बंगाल कैबिनेट में दिखेगा गुजरात मॉडल, इन चेहरों को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

    बंगाल कैबिनेट में दिखेगा गुजरात मॉडल, इन चेहरों को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

    सहरसा में लगातार दूसरे दिन मिड-डे मील खाने से बच्चे बीमार,फिर मिला खाने में सांप

    सहरसा में लगातार दूसरे दिन मिड-डे मील खाने से बच्चे बीमार,फिर मिला खाने में सांप