Ro no D15139/23

25 मार्च तक जमा करने होंगे बजट देयक, कोषालय अधिकारी ने जारी किए निर्देश

जगदलपुर, 20 मार्च 2026/ वित्तीय वर्ष 2025-26 की समाप्ति के साथ ही सरकारी भुगतानों को समय पर पूरा करने की कवायद तेज हो गई है। राज्य शासन के निर्देशानुसार जिला कोषालय अधिकारी श्री अनिल कुमार पाठक ने बस्तर जिले के समस्त आहरण एवं संवितरण अधिकारियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। जारी आदेश के तहत चालू वित्तीय वर्ष के बजट से संबंधित सभी प्रकार के देयक कोषालय या उप-कोषालयों में स्वीकार करने की अंतिम तिथि 25 मार्च तक तय की गई है। वरिष्ठ कोषालय अधिकारी ने सभी आहरण संवितरण अधिकारियों से अपील की है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार न करते हुए यथासंभव जल्द देयक प्रस्तुत करें और 25 मार्च को दोपहर 4 बजे तक हर हाल में जमा करना सुनिश्चित करें, ताकि तकनीकी मिलान और ई-कुबेर के माध्यम से ऑनलाइन भुगतान की प्रक्रिया सुचारू रूप से पूरी की जा सके।
इस व्यवस्था के अंतर्गत एसएनए स्पर्श के माध्यम से होने वाले भुगतानों के लिए स्वीकृति की अंतिम तिथि 30 मार्च तक रखी गई है। महत्वपूर्ण बात यह है कि यदि 25 मार्च तक जमा किए गए देयकों पर कोषालय द्वारा कोई आपत्ति लगाई जाती है, तो उनके निराकरण के बाद पुनः प्रस्तुतीकरण पर भी यही समय-सीमा लागू होगी। हालांकि, कुछ विशेष मामलों को इस समय-सीमा से छूट दी गई है, जिनमें केंद्र सरकार से प्राप्त शत-प्रतिशत सहायता राशि, विधायकों के स्वत्वों से जुड़े देयक और 25 मार्च के बाद वित्त विभाग से प्राप्त विशेष स्वीकृतियां शामिल हैं।

  • Related Posts

    सहकार से समृद्धि छत्तीसगढ़ में खुशहाली का नया मार्ग धनंजय राठौर (संयुक्त संचालक) अशोक कुमार चंद्रवंशी (सहायक जनसंपर्क अधिकारी)

      अशोक कुमार चंद्रवंशी (सहायक जनसंपर्क अधिकारी) रायपुर, 15 मई 2026/ छत्तीसगढ़ में सहकारिता आंदोलन राज्य की ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ है, जो अब ‘सहकार से समृद्धि’ के विजन के…

    Read more

    भारत सरकार के भूमि संसाधन सचिव ने छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव से की सौजन्य भेंट

      विभागीय कार्यों की विस्तृत समीक्षा जलग्रहण प्रबंधन, पीएम सिंचाई योजना, डिजिटल राजस्व सुधार और ई-पंजीयन की प्रगति पर हुई चर्चा रायपुर, 15 मई 2026/ भारत सरकार, भूमि संसाधन विभाग…

    Read more

    NATIONAL

    पीएम मोदी का UAE दौरा: क्या एनर्जी सिक्योरिटी रहेगा सबसे बड़ा मुद्दा?

    पीएम मोदी का UAE दौरा: क्या एनर्जी सिक्योरिटी रहेगा सबसे बड़ा मुद्दा?

    100% सही थे शी जिनपिंग : अमेरिका की हालत पर ट्रंप का बयान, बाइडेन निशाने पर

    100% सही थे शी जिनपिंग : अमेरिका की हालत पर ट्रंप का बयान, बाइडेन निशाने पर

    समझा था हलवा-रहा न किंचित जलवा,मोदीजी देश की धरोहर-खतरे में न डालें, रोना-धोना पाश्चाताप नहीं डर रही अब, सायनी-सयानी या मूर्ख, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी…खरी…

    समझा था हलवा-रहा न किंचित जलवा,मोदीजी देश की धरोहर-खतरे में न डालें, रोना-धोना पाश्चाताप नहीं डर रही अब, सायनी-सयानी या मूर्ख, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी…खरी…

    डोनाल्ड ट्रंप ने ऐसे मिलाया शी जिनपिंग से हाथ

    डोनाल्ड ट्रंप ने ऐसे मिलाया शी जिनपिंग से हाथ

    शुभेंदु अधिकारी का अवैध निर्माण पर एक्शन, पश्चिम बंगाल में ऑपरेशन बुलडोजर शुरू

    शुभेंदु अधिकारी का अवैध निर्माण पर एक्शन, पश्चिम बंगाल में ऑपरेशन बुलडोजर शुरू

    पीएम की अपील पर एक्शन में योगी सरकार: मंत्रियों के काफिले आधे, दो दिन वर्क फ्रॉम होम

    पीएम  की अपील पर एक्शन में योगी सरकार: मंत्रियों के काफिले आधे, दो दिन वर्क फ्रॉम होम