Ro no D15139/23

कलेक्टर ने जिला खनिज न्यास और शासी परिषद प्रबंध कारिणी समिति ली बैठक राशि का उपयोग स्वास्थ्य, शिक्षा,कौशल विकास और किसानों को लाभान्वित करने के लिए किया जाएगा शासन के नियमों के तहत ही कार्य होंगे स्वीकृत

नियमों का उलंघन करने और गड़बड़ी करने वाले अधिकारियों के विरुद्ध होगी सख्त कार्रवाई
विकास कार्यों में पारदर्शिता एवं जवाबदेही बहुत जरूरी

जशपुरनगर 20 मार्च 2026/ कलेक्टर  रोहित व्यास ने शुक्रवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला खनिज संस्थान न्यास और शासी परिषद प्रबंध कारिणी समिति की बैठक ली।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष  सालिक साय जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  अभिषेक कुमार डिप्टी कलेक्टर श्री प्रशांत कुशवाहा और जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित थे।
कलेक्टर ने समीक्षा के दौरान सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ शासन के नियमों का भी गंभीरता से पालन करने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने कहा कि राशि का उपयोग स्वास्थ्य,शिक्षा, कुपोषण को दूर करने, युवाओं के कौशल विकास और आजीविका के सृजन, स्वच्छता, आवास, कृषि, पशुपालन और अन्य प्राथमिकता वाले कार्यों में ही किया जा सकेगा।
उन्होंने कहा कि खनिज संस्थान न्यास निधि के तहत जिले के प्राथमिक वाले कार्यों को लेना है।
कलेक्टर ने कौशल विकास के तहत बांस से बनाए जाने वाले सामग्री, गुड़ बनाने की विधि, जशपुर में बड़ी संख्या में कटहल उत्पादन को देखते हुए इसको भी शामिल करने के निर्देश दिए हैं। ताकि युवाओं को प्रशिक्षण दिया जा सके।
कलेक्टर ने कृषि विभाग, पशुपालन  उद्यानिकी विभाग को भी प्रस्ताव भेजने से पहले किसानों की आवश्यकता और उनके लाभ को ध्यान में रखते हुए जानकारी भेजने के लिए कहा है।
उन्होंने कहा कि अन्य प्राथमिकता वाले कार्यों में उसी कार्यों को शामिल किया जाएगा जो बहुत जरूरी हो।
कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को  स्पष्ट निर्देश दिए है कि विकास कार्यों में पारदर्शिता एवं जवाबदेही बहुत जरूरी है नियमों का उल्लंघन करने पर संबंधित के विरुद्ध होगी सख्त कार्रवाई।

उन्होंने कहा कि कार्यों की निगरानी के लिए राज्य स्तरीय निगरानी समिति का भी गठन किया जो कार्यों की सतत निगरानी करेगी ।

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से अन्नू तिवारी को मिला मातृत्व के दौरान आर्थिक संबल

    योजना की राशि से पोषण संबंधी जरूरतें हुईं पूरी, जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ अम्बिकापुर 01 सितम्बर 2026/  प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को मातृत्व के दौरान आर्थिक सहयोग…

    Read more

    कलेक्टर ने साप्ताहिक समय-सीमा बैठक में विभागीय कार्यों की समीक्षा की

      – गिरदावरी कार्य की नियमित मॉनिटरिंग एवं त्रुटिरहित कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश   *- बच्चों के स्वास्थ्य के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर होगा आयोजित*   *- कुपोषित…

    Read more

    NATIONAL

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार