Ro no D15139/23

जिला कोरबा में खाद्य आपूर्ति एवं परिवहन की निगरानी हेतु नियंत्रण कक्ष सक्रिय, अधिकारियों की ड्यूटी निर्धारित

 कोरबा, 20 मार्च 2026/खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग, नवां रायपुर से प्राप्त निर्देशों के तहत कोरबा जिले में आवश्यक वस्तुओं, विशिष्ट केरोसिन तथा डीज़ल/पेट्रोल के सुचारु वितरण और परिवहन व्यवस्था की निगरानी के लिए जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष स्थापित कर संचालित किया जा रहा है। नियंत्रण कक्ष के माध्यम से आम जनता द्वारा प्राप्त शिकायतों, सुझावों तथा आवश्यक जानकारी का संकलन कर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
नियंत्रण कक्ष के प्रभावी संचालन हेतु जिले के अधिकारियों और कर्मचारियों को दायित्व सौंपे गए हैं। इनमें श्रीमती उर्मिला गुप्ता, खाद्य निरीक्षक (मोबाइल 7869990067), श्री पारस सोनी, खाद्य निरीक्षक (मोबाइल 9479045059), श्री रवि कुमार यादव, खाद्य निरीक्षक (मोबाइल 8319129386), श्री सुरेश लांजी, खाद्य निरीक्षक (मोबाइल 7723954059), श्री नवीन तिवारी, सहायक प्रबंधक (मोबाइल 7879818309) तथा श्री पंकज कुमार अग्रवाल, लिपिक दैनिक वेतनभोगी, खाद्य शाखा कोरबा (मोबाइल 8319363959) शामिल हैं। ये सभी अधिकारी समय-समय पर नियंत्रण कक्ष में उपलब्ध रहकर प्राप्त शिकायतों एवं सूचनाओं को संबोधित करेंगे।
जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष का दूरभाष क्रमांक 9691901259 जारी किया गया है, जिस पर नागरिक खाद्य आपूर्ति से संबंधित समस्या, सुझाव या आवश्यक जानकारी दर्ज करा सकते हैं। प्राप्त शिकायतों का संकलन कर उन्हें संबंधित अधिकारी तक तत्काल प्रेषित किया जाएगा और कार्रवाई की जानकारी कलेक्टर कार्यालय को भेजी जाएगी। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इंडोनेशिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से अलंकृत किए जाने पर दी बधाई

    रायपुर 7 जुलाई 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को इंडोनेशिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से अलंकृत किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी…

    Read more

    प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली सोमारी बाई की जिंदगी

    *कच्ची झोपड़ी से मिला ‘पूर्ण घर’ का सुरक्षित आशियाना*   रायपुर, 7 जुलाई 2026 / अपने सिर पर पक्की छत होना हर परिवार का सपना होता है। बस्तर जिले के…

    Read more

    NATIONAL

    अमित शाह ने कोलकाता में श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125 फुट ऊंची प्रतिमा का किया शिलान्यास

    अमित शाह ने कोलकाता में श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125 फुट ऊंची प्रतिमा का किया शिलान्यास

    बंगाल में अमित शाह की घोषणा, UCC लागू करने की तैयारी, CAA की प्रक्रिया होगी तेज

    बंगाल में अमित शाह की घोषणा, UCC लागू करने की तैयारी, CAA की प्रक्रिया होगी तेज

    UP विधानसभा चुनाव में 100 सीटों पर दलित दांव! मायावती के वोट बैंक पर अखिलेश की नजर,बसपा में हलचल

    UP विधानसभा चुनाव में 100 सीटों पर दलित दांव! मायावती के वोट बैंक पर अखिलेश की नजर,बसपा में हलचल

    नयी दिल्ली में समीक्षा बैठक : अमित शाह का आदेश- अवैध कोयला खनन रोकें, सीआइएसएफ करे शक्तियों का इस्तेमाल

    नयी दिल्ली में समीक्षा बैठक : अमित शाह का आदेश- अवैध कोयला खनन रोकें, सीआइएसएफ करे शक्तियों का इस्तेमाल

    इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू का दावा- अमेरिका ही नहीं, भारत भी हमारे साथ

    इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू का दावा- अमेरिका ही नहीं, भारत भी हमारे साथ

    ममता बनर्जी ने भाजपा सरकार पर लगाये कई आरोप, कहा- मुझे हाउस अरेस्ट कर रखा है

    ममता बनर्जी ने भाजपा सरकार पर लगाये कई आरोप, कहा- मुझे हाउस अरेस्ट कर रखा है