Ro no D15139/23

गंगरेल में इतिहास रचेगा ‘महानदी रिवर बोट चैंपियनशिप’ 3 महिला टीमों की दमदार भागीदारी से बढ़ा उत्साह, पर्यटन को मिलेगा नया आयाम,प्रतियोगिता में 52 टीमें हिस्सा ले रही तैयारियां लगभग अंतिम दौर में

 

धमतरी, 22 मार्च 2026/ आज का दिन धमतरी जिले के लिए ऐतिहासिक बनने जा रहा है। पहली बार गंगरेल बांध की शांत जलधारा पर ‘गंगरेल नौकायान उत्सव’ के अंतर्गत भव्य महानदी रिवर बोट चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। यह रोमांचक प्रतियोगिता, 22 मार्च रविवार को दोपहर 3:00 बजे से प्रारंभ होगी, जिसका जिलेवासियों को बेसब्री से इंतजार है। आयोजन स्थल पर उत्साह और उमंग का माहौल देखते ही बन रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में धमतरी सहित आस पास के जिलों की कुल 52 टीमें हिस्सा ले रही हैं| प्रतियोगिता की शुरुआत – मचान हाट प्वाइंट से गंगरेल ब्लू एडकेचर स्पोर्टस च्वाइंट जो 1000 मीटर की चुनौतीपूर्ण दूरी में अपनी क्षमता और तालमेल का प्रदर्शन करेंगी। तैयारियां लगभग अंतिम दौर में है| मुख्य अतिथि लोकसभा सांसद महासमुंद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी होंगी ।

महिला शक्ति की सशक्त भागीदारी बनी आकर्षण
का केंद्र

इस आयोजन की सबसे विशेष और प्रेरणादायक बात यह है कि ग्रामीण अंचल की तीन महिला टीमें भी पूरे आत्मविश्वास के साथ प्रतियोगिता में भाग ले रही हैं।
ग्राम लिर्रा, जिला धमतरी की श्रीमती चयन बाई, श्रीमती सुमन एवं श्रीमती दिनेश्वरी निधार अपनी पारंपरिक लकड़ी की नाव के साथ इस प्रतियोगिता में शामिल होकर न केवल प्रतिस्पर्धा को रोचक बना रही हैं, बल्कि महिला सशक्तिकरण का भी सशक्त संदेश दे रही हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद उनका यह साहस और जज्बा सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।
पर्यटन और स्थानीय प्रतिभा को मिलेगा मंच
इस अनूठे आयोजन का उद्देश्य गंगरेल बांध को प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों में स्थापित करना, जल पर्यटन को बढ़ावा देना तथा स्थानीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना है। प्रतियोगिता के माध्यम से जिले की प्राकृतिक सुंदरता और संभावनाओं को व्यापक पहचान मिलने की उम्मीद है।

आकर्षक पुरस्कारों से बढ़ेगा उत्साह
प्रतियोगिता में विजेताओं के लिए आकर्षक नगद पुरस्कार निर्धारित किए गए हैं—
• प्रथम पुरस्कार : 1,00,000 रुपये
• द्वितीय पुरस्कार : 50,000 रुपये
• तृतीय पुरस्कार : 25,000 रुपये

इसके अतिरिक्त बोट सजावट एवं वेशभूषा प्रतियोगिता के लिए 11,000 रुपये का विशेष पुरस्कार भी रखा गया है, जिससे प्रतिभागियों को अपनी रचनात्मकता प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा।

कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने इस ऐतिहासिक अवसर पर जिले के समस्त अधिकारियों, कर्मचारियों, युवाओं, खेल प्रेमियों एवं आमजन से अधिक से अधिक संख्या में आयोजन स्थल पर पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
उन्होंने कहा कि—“गंगरेल नौकायान उत्सव धमतरी की नई पहचान बनने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। यह आयोजन केवल खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, परंपरा और प्राकृतिक धरोहर को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का माध्यम है। विशेष रूप से महिला टीमों की भागीदारी इस आयोजन को और अधिक गौरवपूर्ण बनाती है। मैं सभी नागरिकों से आग्रह करता हूं कि वे पूरे उत्साह के साथ इस आयोजन का हिस्सा बनें तथा सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए इसे सफल बनाएं।”
धमतरी की पहचान बनेगा यह आयोजन‘महानदी रिवर बोट चैंपियनशिप’ केवल एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि धमतरी जिले के पर्यटन, संस्कृति और सामुदायिक सहभागिता का उत्सव है। गंगरेल बांध की लहरों पर आज रोमांच, प्रतिस्पर्धा और उत्सव का अनूठा संगम देखने को मिलेगा, जो निश्चित रूप से जिले की पहचान को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा।

  • Related Posts

    अरपा को प्रदूषण से बचाने 70 नालों के उपचार की बनेगी समग्र कार्ययोजना

    *प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा ने की बिलासपुर नगर निगम के कार्यों की गहन समीक्षा*   *गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में कार्यों को पूर्ण करने के दिए निर्देश*   *कमांड…

    Read more

    पीडब्लूडी में 164 सहायक अभियंताओं सहित कुल 265 अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादले

      रायपुर. 6 अक्टूबर 2026. प्रशासनिक कसावट और कार्यों में तेजी लाने लोक निर्माण विभाग द्वारा 265 अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादले किए गए हैं। इनमें 142 सहायक अभियंता (सिविल), 22 सहायक…

    Read more

    NATIONAL

    गीता प्रेस की पत्रिका ‘कल्याण’ के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ , प्रो. राकेश सिन्हा, प्रो. संजय द्विवेदी सहित अनेक विद्वान करेंगे संबोधित

    गीता प्रेस की पत्रिका ‘कल्याण’ के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ , प्रो. राकेश सिन्हा, प्रो. संजय द्विवेदी सहित अनेक विद्वान करेंगे संबोधित

    दिल्ली पुलिस ने मीडिया गाइडलाइन जारी की, बोले अभिजीत दीपके- ‘पहले अपना नेम टैग लगाओ’

    दिल्ली पुलिस ने मीडिया गाइडलाइन जारी की, बोले अभिजीत दीपके- ‘पहले अपना नेम टैग लगाओ’

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ के बक्शी का तालाब ग्राम हरदा में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित किया

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने आज लखनऊ के बक्शी का तालाब ग्राम हरदा में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित किया

    सभी थानों में 30 दिनों के भीतर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा होगी सक्रिय

    सभी थानों में 30 दिनों के भीतर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा होगी सक्रिय

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी