Ro no D15139/23

गुरुकुल का प्रथम उद्देश्य है विद्यार्थियों को संस्कारवान बनाना – मनोज राय

कवर्धा (IMNB NEWS AGENCY) छत्तीसगढ़ का प्रमुख न्यूज चैनल आइबीसी 24 के द्वारा वीर सावरकर भवन सभागार कवर्धा में ‘जिला चौपाल ‘ का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री विजय शर्मा, उपमुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन, विशिष्ट अतिथि श्री संतोष पाण्डेय सांसद राजनांदगांव तथा सुश्री भावना वोहरा थे। जिला कबीरधाम के विभिन्न पहलुओं पर कल, आज और कल की पृष्ठभूमि पर प्रस्तोता के द्वारा विभिन्न क्षेत्रों के विशिष्ट गणमान्य से साक्षात्कार के माध्यम से परिचर्चा की गई। कार्यक्रम के प्रारंभ में सर्वप्रथम शिक्षा संबंधी सत्र हुआ जिसमें जिला शिक्षा अधिकारी सहित गुरुकुल पब्लिक स्कूल, रामकृष्ण पब्लिक स्कूल, अभ्युदय स्कूल के प्राचार्य तथा अशोका पब्लिक स्कूल के निदेशक मंचासीन रहे। इन विद्यालय प्रमुखों से प्रस्तोता ने शिक्षा से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर विचार जानना चाहा। सभी के द्वारा विद्वता पूर्ण तरीके से विचार साझा किया गया। मीडिया प्रभारी पीजीटी हिंदी डॉक्टर विजय कुमार शाही ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बतलाया कि गुरुकुल पब्लिक स्कूल के प्राचार्य मनोज कुमार राय से प्रस्तोता के द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में गुरुकुल के योगदान संबंधित प्रश्न के उत्तर में प्राचार्य राय ने कहा कि गुरुकुल विद्यार्थियों को मात्र पुस्तकीय तौर पर शिक्षित ही नहीं करता अपितु उनमें संस्कार के बीज का रोपण कर सच्चा इंसान बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। गणित के प्रति विद्यार्थियों में घटती रुचि के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि बच्चे गणित के कॉन्सेप्ट को समझने में विफल हो रहे हैं,इस पर ध्यान देने की आवश्यकता है। दर्शकों ने करतल ध्वनि के साथ प्राचार्य के विचार का समर्थन किया। इस कार्यक्रम में दर्शकों के रूप में गुरुकुल के विद्यार्थियों के साथ शिक्षक- शिक्षिकाओं ने भी भाग लिया। संस्था के अध्यक्ष तथा अन्य पदाधिकारीगण ने चौपाल में गुरुकुल के द्वारा अपना पक्ष सशक्त ढंग से रखने के कारण संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि गुरुकुल सदैव ही शैक्षणिक क्षेत्र में अपने उद्देश्य की प्राप्ति के लिए प्रयत्नशील है और रहेगा।

  • Related Posts

    बिजली के निजीकरण को लेकर कांग्रेस फैला रही भ्रम : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

      रूटीन प्रक्रिया को निजीकरण से जोड़ना पूरी तरह भ्रामक : मुख्यमंत्री श्री साय रायपुर 30 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने बिजली के निजीकरण को लेकर कांग्रेस द्वारा…

    Read more

    ​प्रकृति, रोमांच और लबालब जलराशि का अद्भुत संगम: पर्यटकों की पहली पसंद बना धमतरी

      ​गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक,धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का सबसे प्रमुख टूरिज्म हब रायपुर, 31 अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले ने राज्य के…

    Read more

    NATIONAL

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात