Ro no D15139/23

एनएचएम संविदा भर्ती परीक्षा सम्पन्न, 75 अभ्यर्थियों ने लिया भाग

अम्बिकापुर 24 मार्च 2026/  राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत जिला आर.ओ.पी. वर्ष 2025-26 के स्वीकृत रिक्त पदों पर संविदा भर्ती की प्रक्रिया निरंतर जारी है। इसी क्रम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय द्वारा दिनांक 23 मार्च 2026 को विभिन्न सेवा प्रदाता एवं कार्यक्रम प्रबंधकीय पदों हेतु लिखित परीक्षा, कौशल परीक्षा एवं साक्षात्कार का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। जारी विज्ञप्ति के अनुसार, भर्ती प्रक्रिया में कुल 75 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। इनमें सायकोलॉजिस्ट क्लिनिकल/सायकोलॉजिस्ट (एनएमएचपी) के 18, सीनियर नर्सिंग ऑफिसर (एनएमएचपी) के 12, डेंटल सर्जन (एनओएचपी/एनयूएचएम) के 20, चिकित्सा अधिकारी-आयुष (पुरुष/महिला) के 24 तथा फिजियोथेरेपिस्ट के 01 अभ्यर्थी शामिल रहे। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने जानकारी दी कि परीक्षा परिणाम एवं भर्ती से संबंधित अन्य विस्तृत जानकारी जिले की आधिकारिक वेबसाइट www.surguja.gov.in  पर अपलोड कर दी गई है। अभ्यर्थी इस पोर्टल के माध्यम से अद्यतन जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

  • Related Posts

    AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल डेका

      शिक्षक नई पीढ़ी के निर्माता, विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में शिक्षा की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण : मुख्यमंत्री श्री साय लोकभवन में राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का गरिमामय आयोजन…

    Read more

    जन्माष्टमी पर रायगढ़ में जगह-जगह महाभंडारे, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने ग्रहण किया प्रसाद

    *रायगढ़ संस्कारों, संस्कृति और मूल्यों की राजधानी है, यहां पर्व-त्योहारों में दिखती है सेवा और सामाजिक सहभागिता की भावना : वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी*   रायपुर, 4 सितंबर 2026//…

    Read more

    NATIONAL

    फ्लाइट के पायलट को नौकरी से निकाला गया, हवा में 300 फीट गिरा था विमान

    फ्लाइट के पायलट को नौकरी से निकाला गया, हवा में 300 फीट गिरा था विमान

    मोदी के लिए आया था चॉकलेट का ‘इंडिया गेट’, रास्ते में टूट गया… लेकिन इसके पीछे छिपी है 9,000 भारतीय सैनिकों की कहानी

    मोदी के लिए आया था चॉकलेट का ‘इंडिया गेट’, रास्ते में टूट गया… लेकिन इसके पीछे छिपी है 9,000 भारतीय सैनिकों की कहानी

    ‘अगर मैं आपका स्टूडेंट होता’: पीएम मोदी ने पूछा पब्लिक स्पीकिंग का तरीका, शिक्षिका बोलीं – अभ्यास से आएगा आत्मविश्वास

    ‘अगर मैं आपका स्टूडेंट होता’: पीएम मोदी ने पूछा पब्लिक स्पीकिंग का तरीका, शिक्षिका बोलीं – अभ्यास से आएगा आत्मविश्वास

    बदल गया दुनिया का नक्शा! जानें अब कहां दिखेंगे भारत और पाकिस्तान?

    बदल गया दुनिया का नक्शा! जानें अब कहां दिखेंगे भारत और पाकिस्तान?

    टेक्सटाइल सेक्टर में छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी संभावनाएं, केंद्र करेगा हरसंभव सहयोग

    टेक्सटाइल सेक्टर में छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी संभावनाएं, केंद्र करेगा हरसंभव सहयोग

    छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा देने पर CM साय की केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से मुलाकात

    छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा देने पर CM साय की केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से मुलाकात