Ro no D15139/23

विनोबा कार्यक्रम अंतर्गत उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शिक्षकों को किया गया सम्मानित

राजनांदगांव 24 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) जिला स्तरीय विनोबा कार्यक्रम अंतर्गत डोंगरगढ़ विकासखंड में पोस्ट ऑफ द मंथ के तहत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विकासखंड शिक्षा अधिकारी डोंगरगढ़ श्री श्रीनिवास मिश्रा, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री गोपी वर्मा एवं सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री बिरेन्द्र कौर गर्चा की उपस्थिति में प्रीति बाला लाटिया, करण माधवानी, वर्षा अग्रवाल, पूनम रानी खुटे, तिकिर्ति चंद्रवंशी, कमलेश्वरी वर्मा, धनुष राम कंवर, संगीता देवांगन एवं सुमिता शर्मा को लाइब्रेरी बैग प्रदान कर सम्मानित किया गया।
जिला प्रभारी विनोबा एप श्री नरेन्द्र साहू ने बताया कि ओपन लिंक फाउंडेशन द्वारा संचालित जिला स्तरीय विनोबा कार्यक्रम अंतर्गत प्रत्येक माह पोस्ट ऑफ द मंथ के माध्यम से शिक्षकों के बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा मिल रहा है। इसके माध्यम से शिक्षक अपने विद्यालयों में बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु नवाचार आधारित शिक्षण पद्धतियों एवं गतिविधि-आधारित अधिगम को प्रोत्साहित कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि विनोबा एप के माध्यम से शिक्षक अपनी शैक्षणिक गतिविधियों को साझा करते हैं। जिनमें से उत्कृष्ट पोस्ट का चयन कर शिक्षकों को प्रतिमाह पोस्ट ऑफ द मंथ से सम्मानित किया जाता है। इस पहल से शिक्षकों का उत्साहवर्धन होने के साथ ही एक-दूसरे से प्रेरणा लेकर अपने कार्य को और अधिक प्रभावी बना रहे हैं तथा प्रत्येक बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचाने के प्रयास को कर रहे हैं।
क्रमांक 123 —————–

  • Related Posts

    उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने की विकास कार्यों की प्रगति और योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा

      कार्यों में तेजी लाने और योजनाओं के प्रभावी व समयबद्ध क्रियान्वयन पर दिया जोर, जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देने के दिए निर्देश अधिकारी अपनी जिम्मेदारी समझें, गम्भीरता और…

    Read more

    तेलीबांधा चौक का नाम नहीं बदला जा रहा, किसी तरह का भ्रम न रखें : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

      प्रदेश के 38 स्थानों पर विकसित होंगे ‘सेवा ज्योति संकल्प चौक’, तेलीबांधा चौक भी इनमें शामिल मुख्यमंत्री ने कहा – न चौक का नाम बदल रहे हैं, न उसके…

    Read more

    NATIONAL

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित – स्मृति इरानी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित –  स्मृति इरानी

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर

    गुजरात CM से तीसरी बार प्रधानमंत्री तक, सरकार के मुखिया के तौर पर PM मोदी के 25 साल पूरे

    गुजरात CM से तीसरी बार प्रधानमंत्री तक, सरकार के मुखिया के तौर पर PM मोदी के 25 साल पूरे

    राहुल-प्रियंका के आकाशवाणी भवन में घुसने पर FIR, इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन के बाद एक्शन में दिल्ली पुलिस

    राहुल-प्रियंका के आकाशवाणी भवन में घुसने पर FIR, इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन के बाद एक्शन में दिल्ली पुलिस