
जशपुरनगर 27 मार्च 2026/ खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा जिले में खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (थ्ैै।प्) नई दिल्ली के निर्देशों के अनुरूप खाद्य व्यवसाय संचालकों एवं फूड हैंडलर्स के लिए निःशुल्क फूड सेफ्टी ट्रेनिंग एंड सर्टिफिकेशन (थ्वैज्ंब्) कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 31 मार्च को शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल, जशपुरनगर में दो सत्रों में संपन्न होगा।
प्रशिक्षण के प्रथम सत्र का आयोजन प्रातः 9ः00 बजे से दोपहर 1ः00 बजे तक किया जाएगा, जिसमें महिला एवं बाल विकास विभाग, जशपुर अंतर्गत संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों एवं अन्य योजनाओं में कार्यरत सहायिकाएं, फूड हैंडलर्स एवं संबंधित कर्मचारी भाग लेंगे। इसी प्रकार द्वितीय सत्र का आयोजन दोपहर 1ः30 बजे से शाम 5ः30 बजे तक किया जाएगा। इस सत्र में स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित शासकीय विद्यालयों में मध्यान्ह भोजन (मिड-डे मील) एवं अन्य योजनाओं में संलग्न रसोइए, फूड हैंडलर्स एवं कर्मचारी साथ ही आदिम जाति एवं जनजाति विकास विभाग द्वारा संचालित स्कूलों, छात्रावासों एवं अन्य योजनाओं में कार्यरत रसोइए, फूड हैंडलर्स एवं कर्मचारी शामिल होंगे।







