Ro no D15139/23

उद्योेग मंत्री ने कोलमैन की प्रतिमा का किया अनावरण

*मिनी गार्डन का लोकार्पण, सड़क डिवाईडर प्लांटेशन जनसेवा में हुआ समर्पित*

*कोरबा में शहर सौदंर्यीकरण को मिल रहा नित नया आयाम*

रायपुर, 27 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) प्रदेश के वाणिज्य, उद्योग, श्रम, आबकारी व सार्वजनिक उपक्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने आज शुक्रवार को उद्योेग मंत्री ने कोलमैन की प्रतिमा का अनावरण किया। सिविल लाईन में मिनी गार्डन का लोकार्पण भी किया गया। इसी प्रकार पुष्पलता उद्यान के सामने सड़क डिवाईडर प्लांटेशन जनसेवा में समर्पित हुआ। इस अवसर पर महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत उपस्थित थी।

उल्लेखनीय है कि नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा शहर की व्यवस्थाओं का सुव्यवस्थित करने के साथ-साथ शहर का सौदंर्यीकरण कर इसे संजाने, संवारने की दिशा में नित नये आयाम स्थापित किये जा रहे हैं, एक ओर जहां शहर की स्वच्छता पर पूरा फोकस रखा जा रहा है, वहीं दूसरी ओर थीम आधारित पेंटिंग, चित्रकारी, लघु उद्यानिकी थीम आधारित रोड साईड प्लांटेशन पर कार्य किया जा रहा है। इसी कड़ी में नगर निगम द्वारा दर्री बराज पुल के समीप कोलमैन की प्रतिमा स्थापित कराई गई है। इसी प्रकार निगम द्वारा सिविल लाईन में निगम आयुक्त के बंगले के समीप मिनी गार्डन बनाया गया है, जिसका लोकार्पण भी उद्योग मंत्री व महापौर के करकमलों से सम्पन्न हुआ। नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा शहर के रोड डिवाईडरों में मल्टीकलर फूलों के पौधे रोपित कर डिवाईडरों को मल्टीकलर फूलों से सजाने संवारने का कार्य भी हो रहा है, इस कड़ी में निगम द्वारा सुभाष चौक पुष्पलता उद्यान से कोसाबाड़ी की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग पर स्थित रोड डिवाईडर में इमोजी थीम के अंडाकार गमलों में वोगनबेलिया तथा यूफारविया मल्टीकलर फूलों के पौधे लगाये गये हैं, इन्हें भी आज जनसेवा में समर्पित किया गया।

इस मौके पर निगम आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय, सभापति श्री नूतन सिंह ठाकुर, पार्षद श्री अशोक चावलानी, अजय गोंड़, पंकज देवांगन, वैभव शर्मा, नरेन्द्र पाटनवार, आकाश श्रीवास्तव, मनोज सिंह राजपूत, अनिल यादव, उद्यान अधीक्षक आनंद सिंह राठौर, सहायक अभियंता राहुल मिश्रा, अरूण मिश्रा आदि के साथ अन्य अधिकारी कर्मचारीगण व जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

  • Related Posts

    किसानों को खाद-बीज की नहीं हो रही कमी सहकारी समितियों में पर्याप्त भंडारण एवं वितरण जारी 9,285 मीट्रिक टन खाद और 6,836 क्विंटल बीज का भंडारण 3,681 मीट्रिक टन उर्वरक वितरित, 10 हजार से अधिक किसानों को मिला 37 करोड़ 79 लाख रुपये का कृषि ऋण

     कालाबाजारी और जमाखोरी रोकने प्रशासन की कड़ी निगरानी जशपुरनगर 17 जून 2026/ खरीफ सीजन को देखते हुए जिले में किसानों को गुणवत्तायुक्त बीज, उर्वरक एवं कृषि ऋण की समय पर उपलब्धता…

    Read more

    दिव्यांगजनों के लिए विशेष प्रमाणीकरण एवं यूडीआईडी शिविर की संशोधित तिथियां जारी 24 जून को बगीचा में होगा शिविर आवश्यक दस्तावेजों के साथ पहुंचने की अपील

      जशपुरनगर 17 जून 2026/ कलेक्टर  रोहित व्यास के निर्देशानुसार जिले में दिव्यांगजनों के प्रमाणीकरण एवं यूनिक डिसएबिलिटी आईडी (यूडीआईडी) कार्ड निर्माण हेतु आयोजित किए जाने वाले शिविरों की पूर्व निर्धारित…

    Read more

    NATIONAL

    ट्रंप के सामने पीएम मोदी ने उठाया भारतीय नाविकों की मौत का मुद्दा, बोले- समुद्री मार्गों और नाविकों की सुरक्षा जरूरी

    ट्रंप के सामने पीएम मोदी ने उठाया भारतीय नाविकों की मौत का मुद्दा, बोले- समुद्री मार्गों और नाविकों की सुरक्षा जरूरी

    रूसी वॉरशिप ने ब्रिटेन के पास की फायरिंग, इंग्लिश चैनल में तनाव, भारतीय कप्तान की गिरफ्तारी पर भड़की पुतिन की नेवी?

    रूसी वॉरशिप ने ब्रिटेन के पास की फायरिंग, इंग्लिश चैनल में तनाव, भारतीय कप्तान की गिरफ्तारी पर भड़की पुतिन की नेवी?

    पर्यटन के राष्ट्रीय मानचित्र पर चमका छत्तीसगढ़ की संस्कृति

    पर्यटन के राष्ट्रीय मानचित्र पर चमका छत्तीसगढ़ की संस्कृति

    बंगाल: फर्जी हस्ताक्षर मामले में नया अपडेट, न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य ने सुनवाई से खुद को किया अलग

    बंगाल: फर्जी हस्ताक्षर मामले में नया अपडेट, न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य ने सुनवाई से खुद को किया अलग

    पीएम मोदी को मिला स्लोवाकिया का सर्वोच्च सम्मान; किसी भी देश द्वारा दिया गया यह 33वां वैश्विक पुरस्कार

    पीएम मोदी को मिला स्लोवाकिया का सर्वोच्च सम्मान; किसी भी देश द्वारा दिया गया यह 33वां वैश्विक पुरस्कार

    ट्रंप का दावा: ईरान परमाणु हथियार न रखने पर हुआ सहमत

    ट्रंप का दावा: ईरान परमाणु हथियार न रखने पर हुआ सहमत