Ro no D15139/23

आंगनबाड़ी भवन निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण, शिकायत पर जांच में कार्य संतोषप्रद पाया गया संयुक्त निरीक्षण में शासन के मापदण्डों के अनुरूप निर्माण की हुई पुष्टि

जशपुरनगर 29 मार्च 2026/ ग्राम पंचायत जोरण्डाझरिया (नीमटोला) में संचालित आंगनबाड़ी भवन निर्माण कार्य के संबंध में प्राप्त शिकायत पर प्रशासन द्वारा गंभीरता से संज्ञान लेते हुए जांच कराई गई। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत फरसाबहार, अनुविभागीय अधिकारी ग्रामीण यांत्रिकी सेवा एवं तकनीकी सहायक द्वारा संयुक्त रूप से निर्माण कार्य का स्थल निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य प्रगति पर पाया गया। कार्य में उपयोग की जा रही ईंटों की गुणवत्ता का परीक्षण किया गया, जिसमें ईंटों की गुणवत्ता मानक के अनुरूप एवं संतोषजनक पाई गई। वर्तमान में निर्माण कार्य टॉप लेबल तक पूर्ण हो चुका है तथा कार्य की भौतिक स्थिति भी संतोषप्रद पाई गई है।
जांच दल द्वारा यह स्पष्ट किया गया कि निर्माण एजेंसी ग्राम पंचायत द्वारा कार्य शासन के निर्धारित मापदण्डों एवं स्वीकृत प्राक्कलन के अनुरूप ही कराया जा रहा है। गुणवत्ता एवं निर्माण प्रक्रिया में किसी प्रकार की अनियमितता नहीं पाई गई। प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि विकास कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करना सर्वाेच्च प्राथमिकता है तथा प्राप्त शिकायतों पर त्वरित जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाती है। उक्त आंगनबाड़ी भवन निर्माण कार्य भी निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण ढंग से संचालित किया जा रहा है।

  • Related Posts

    जिला पंचायत कार्यालय परिसर में अधिकारियों-कर्मचारियों ने किया स्वच्छता श्रमदान

    अम्बिकापुर 02 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर श्री अजीत वसंत के मार्गदर्शन में “स्वच्छता ही सेवा अभियान” के तहत जिला पंचायत कार्यालय एवं आसपास के परिसर में सामुदायिक स्वच्छता श्रमदान कार्यक्रम आयोजित…

    Read more

    (अम्बिकापुर समाचार ) छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा 4 अक्टूबर को जिले के 75 परीक्षा केन्द्रों में 19255 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

    अम्बिकापुर 02 अक्टूबर 2026/ छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल, रायपुर द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा ( ैम्ज् 20 26) का आयोजन 4 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। जिले में परीक्षा के…

    Read more

    NATIONAL

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी